नई दिल्ली। टाइम्स_दिनभर में एग्जीक्यूटिव एडिटर प्रकाश मेहरा के साथ दिनभर की 10 बड़ी खबरें-
१.स्वाति मालीवाल से हुई बदसलूकी मामले में एक नया वीडियो आया सामने दिल्ली पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान
२.CM आवास के वीडियो पर बोलीं स्वाति मालीवाल ‘हर बार की तरह राजनीतिक हिटमैन ने खुद को बचाने की कोशिश की…’,
३.उत्तराखंड के उत्तरकाशी में SP ने सभी तीर्थ यात्रियों से आधिकारिक साइट से रजिस्ट्रेशन करवाने के उपरांत निर्धारित तिथि को यात्रा करने की अपील के साथ जालसाझों से सावधान रहने की हिदायत दी
४.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार धाम यात्रा को लेकर कहा उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग पर देश-विदेश से पधारे श्रद्धालुओं से भेंट कर उनके यात्रा से जुड़े अनुभवों को जाना”
५.दिल्ली के मुकरबा चौक के पास चलती बस में अचानक लगी आग,गनीमत की बात रही कि हादसे के समय बस में कोई भी नहीं था मौजूद .बस चालक और कंडक्टर ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई
६.पीएम मोदी ने सपा पर साधा निशाना बोले यूपी में सपा का था सिद्धांत – वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया, जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार में माफिया पानी मांगता फिर रहा है।
७.स्वाति मालीवाल मामले में बोले कुमार विश्वास “इस पार्टी में इस आंदोलन में जो भी नॉन ग्रास शूट हुआ चरित्र हत्या से लेकर परिवार के बारे में गंदगी करनी हर तरह के राजगार विभव कुमार केजरीवाल के बने…
८.दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की मुश्किलें काम होने का नाम नहीं ले रही वहीं दिल्ली शराब नीति घोटाले में ED ने AAP को बनाया आरोपी
९.हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, अंतरिम जमानत अर्जी पर अब मंगलवार को होगी सुनवाई
१०.स्वाति मामले में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोली “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी की एक महिला सदस्य, जो राज्यसभा सांसद भी हैं, पर हुए गंभीर हमले पर चुप हैं। यह सचमुच अविश्वसनीय और अस्वीकार्य है। केजरीवाल को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।”
देखिए पूरी रिपोर्ट







