Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

थाला का किला इस आईपीएल में कैसे ढह गया, जानिए वजह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 20, 2024
in खेल
A A
ms dhoni
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। पांच बार की चैम्पियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. अपने आखिरी लीग मुकाबले में सीएसके को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 27 रनों से हरा दिया. आरसीबी और सीएसके दोनों के ही 14-14 अंक रहे, लेकिन बेहतर नेट-रनरेट के चलते फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली आरसीबी प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही.

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी. ऐसे में ऋतुराज गायकवाड़ ने कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली. ऋतुराज ने बल्ले से तो शानदार प्रदर्शन किया और 14 मैचों में 583 रन बनाए. लेकिन वो बतौर कप्तान टीम की नैया पार नहीं लगा सके. ऐसे में सीएसके का छठी बार खिताब जीतने का सपना इस सीजन में पूरा नहीं हो पाया. सीएसके के प्लेऑफ में ना पहुचने की कुछ बड़ी वजह रहीं…

इन्हें भी पढ़े

Team India

कोलंबो में टीम इंडिया की जीत पक्की, फॉलो-ऑन के बाद इतना खराब है श्रीलंका का रिकॉर्ड

August 26, 2026
rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
Load More

तेज गेंदबाजों की इंजरी और खिलाड़ियों की अनुपलब्धता

इस पूरे सीजन चेन्नई सुपर किंग्स अपने फ्रंटलाइन तेज गेंदबाजों की इंजरी और कुछ खिलाड़ियों की अनुपलब्धता से परेशान रही. मथीशा पथिराना हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझते दिखे और वह सिर्फ 6 मैच खेल सके. इंजर्ड होने के चलते वह बीच सीजन में ही श्रीलंका लौट गए. बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मु्स्ताफिजुर रहमान जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के चलते 1 मई को हुए मैच के बाद स्वदेश लौट गए. तेज गेंदबाज दीपक चाहर इस सीजन में भी इंजरी से जूझते दिखे और आठ मैच ही खेल सके. ऐसे में सीएसके की फास्ट बॉलिंग यूनिट काफी कमजोर हो गई. मोईन अली भी इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज के चलते आखिरी मैच के लिए अनुपलब्ध थे.

धोनी का निचले क्रम पर बैटिंग के लिए आना

कप्तानी छोड़ने के बावजूद एमएस धोनी का जलवा बरकरार रहा और उन्होंने इस सीजन में जबरदस्त बैटिंग की. 42 साल के धोनी ने 11 पारियों में 220.54 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए. हालांकि बेहतरीन फॉर्म में होने के बावजूद धोनी ज्यादातर मैचों में निचले क्रम पर बैटिंग करने के लिए उतरे. धर्मशाला में हुए मुकाबले में तो वह शार्दुल ठाकुर से भी नीचे बैटिंग करने आए थे. धोनी यदि मौजूदा सीजन में थोड़ा ऊपर बैटिंग करते तो सीएसके की किस्मत पलट सकती थी. धोनी पिछले कुछ समय से घुटने की समस्या से जूझ रहे हैं, शायद इसी चलते धोनी ने युवा खिलाड़ियों को अपने से पहले बैटिंग करने का मौका दिया.

शिवम दुबे का फॉर्म दूसरे हाफ में गड़बड़ाया

मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज शिवम दुबे का फॉर्म ऐन मौके पर गड़बड़ा गया. आईपीएल 2024 में शुरुआती 9 मैचों में शिवम दुबे ने 350 रन बना डाले थे और उनका एवरेज 58.33 का था. मगर अगले 5 मुकाबलों में शिवम के बल्ले से महज 46 रन आए. इस दौरान वो दो बार डक पर भी आउट हुए. आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में शिवम पूरी तरह आउट ऑफ फॉर्म नजर आए और 15 गेंदों का सामना करके सिर्फ 7 रन बनाए.

अनुभवी रहाणे का बल्ले से फ्लॉप शॉ

अनुभवी बल्लेबाज अज‍िंक्य रहाणे फॉर्म इस सीजन में एकदम फ्लॉप रहे. शुरुआती मैचों में रहाणे को मध्यक्रम में मौका दिया गया, इसके बाद उनको ओपन‍िंग में भी ट्राय किया गया. पर रहाणे छाप नहीं छोड़ सके. रहाणे ने आईपीएल 2024 में 13 मुकाबले खेले, लेकिन वह 242 रन ही बना सके. इस दौरान रहाणे का एवरेज 20.16 और स्ट्राइक रेट 123.46 रहा. इसकी तुलना अगर रहाणे के पिछले साल के आंकड़ों से करें तो यह साफ हो जाएगा कि वह इस बार अपनी पुरानी फॉर्म को भूल चुके थे. रहाणे ने पिछले साल 14 मैच खेलकर 326 रन बनाए थे. इस दौरान उनका एवरेज 32.60 और 172.49 का था.

रवींद्र-मिचेल का निराशाजनक खेल

न्यूजीलैंड के इंटरनेशनल खिलाड़ियों रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने आईपीएल 2024 में बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया. रवींद्र ने 10 मैचों में 22.20 के एवरेज से 222 रन बनाए. रचिन सिर्फ एक मैच में 50 रनों का आंकड़ा पार कर सके. डेरिल मिचेल ने 13 मैचों में 28.90 की औसत से 318 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल रहे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित छात्रसंघ शुभारंभ समारोह में किया प्रतिभाग

April 19, 2025

वेकोलि में “वर्क लाइफ बैलेंस एवं बैलेंस डाइट” विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

May 31, 2024
CM Dhami

लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा : सीएम धामी

April 12, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली में पानी की किल्लत होगी दूर, सरकार ने मंजूर किए 11,427 करोड़, क्या है पूरा प्लान?
  • टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की खुशहाली की मांगी मन्नत
  • दिल्ली लक्ष्मी योजना शुरू, महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500 हर माह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.