Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

शरद पवार के ‘नो’ के बाद बैकफुट पर उद्धव की शिवसेना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 7, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) चाहती है कि सीएम चेहरा घोषित करके चुनाव लड़ा जाए, जबकि कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) ऐसा नहीं चाहती।

एमवीए में कांग्रेस, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) मुख्य घटक हैं। कांग्रेस ने स्पष्ट कहा है कि एमवीए गठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद की जाएगी। इसके बाद एनसीपी (एससीपी) सुप्रीमो शरद पवार ने कहा कि एमवीए में मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला महाराष्ट्र चुनाव के बाद किया जाएगा। इसको लेकर एमवीए में कोई विवाद नहीं है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में होने की उम्मीद है।

इन्हें भी पढ़े

amit shah

भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

June 20, 2026
भू-माफिया

न मुकदमा न जांच, हरिद्वार जमीन घोटाले में अभी कई राज

June 20, 2026
CM Dhami

नमो भारत ट्रेन को धामी सरकार की मंजूरी, जल्द होगी सर्वे

June 20, 2026
murder

NEET पुनर्परीक्षा से पहले गाजियाबाद के छात्र की मौत, पुलिस को मिला वीडियो संदेश

June 20, 2026
Load More

कांग्रेस के बाद शरद पवार ने भी कहा ‘नो’

बुधवार को कोल्हापुर में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, “हमारे गठबंधन में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई विवाद नहीं है। चुनाव के बाद हम इस पर विचार करेंगे और निर्णय लेंगे। हमें अभी बहुमत नहीं मिला है, लेकिन इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें बहुमत मिलेगा। एक बार चुनाव खत्म हो जाए तो हम मिलकर मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर चर्चा करेंगे।”

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने आगे कहा, “ऐसा पहले भी कई बार हुआ है जब कोई पार्टी या गठबंधन बिना किसी चेहरे के चुनाव में उतरा है। और चुनाव के बाद सरकार चलाने के लिए किसी को चुना गया है। उदाहरण के तौर पर 1977 में आपातकाल के तुरंत बाद हुए चुनावों में किसी को भी प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं बनाया गया, सबसे आगे जयप्रकाश नारायण का नाम था और चुनाव हुए तो जब प्रधानमंत्री चुनने की बात आई तो मोरारजी देसाई को प्रधानमंत्री चुना गया, इसलिए मेरा मानना ​​है कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा चुनने की जरूरत नहीं है… चुनाव के बाद हम सब एक साथ बैठेंगे और जनता के बहुमत के आधार पर आपस में विचार-विमर्श करके मुख्यमंत्री पद के लिए चेहरा चुनेंगे।“

बैकफुट पर आई उद्धव सेना

शरद पवार के इस बयान के बाद उद्धव गुट बैकफुट पर आ गया। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “जनता के मन में जो चेहरा है जनता उसे ही मुख्यमंत्री बनाएगी… पवार साहब की बात पूरी तरह से ठीक है.. कौन कितनी सीटें जीत रहा है यह बाद में तय होगा, लेकिन यह तय है कि एमवीए को बहुमत मिल रहा है। हमारा पहला काम है इस भ्रष्ट सरकार को हटाना। उसके बाद हम मुख्यमंत्री के चेहरे पर कभी भी चर्चा कर सकते हैं।”

दिल्ली जाने पर भी नहीं बनी बात

बता दें कि उद्धव खेमे की तरह से कई बार सीएम पद को लेकर चुनाव लड़ने की वकालत की गई. पिछले महीने शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे दिल्ली दौरे पर गए थे। तब उन्होंने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और ‘इंडिया’ गठबंधन के कुछ अन्य नेताओं से मुलाकात की थी।

उद्धव के दिल्ली दौरे को लेकर बीजेपी नेताओं ने दावा किया था कि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली जाकर कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात की, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वह एमवीए के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो।

पिछले महीने एमवीए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा था कि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला पहले किया जाना चाहिए न कि चुनाव में सबसे अधिक सीटें जीतने वाली पार्टी के हिसाब से यह तय होना चाहिए। लेकिन अब कांग्रेस और एनसीपी (एसपी) दोनों ने उनके इस बयान को नजरअंदाज कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pm modi

एक्शन में पीएम मोदी, कल से महामंथन… क्या बजने वाला है जंग का सायरन?

May 6, 2025
Dharmendra

नहीं रहे धर्मेंद्र… 89 की उम्र में निधन… बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ का युगांत!

November 24, 2025
जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह

जनता की समस्याओं का निराकरण ही पहली प्राथमिकता: जिलाधिकारी

April 29, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वंदे भारत के फर्स्ट AC कोच का नजारा देख 5 स्टार भी फीका लगेगा!
  • WhatsApp में बड़ा बदलाव, एक बटन ऑन और बदल जाएगा अनुभव
  • भारत कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकाला जाएगा: अमित शाह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.