Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

बॉबी देओल को साउथ फिल्मों में विलेन बनाने की क्यों मची है होड़!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 10, 2024
in मनोरंजन
A A
bobby deol
13
SHARES
426
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बॉबी देओल इस वक्त सबके लिए विलेन के तौर पर पहली पसंद बने हुए हैं. उन्हें मेकर्स अपनी फिल्म में लेना चाहते हैं. इस समय उनके पास पांच बड़ी फिल्में हैं, जिनमें वो विलेन बनेंगे. इनमें से एक फिल्म YRF Spy Universe की Alpha है. वो इसमें आलिया भट्ट का काम मुश्किल करते नजर आएंगे. बाकी की चार फिल्में साउथ की हैं. इन सभी में वो विलेन के रोल में ही हैं.

आखिर बॉबी देओल में ऐसा क्या है कि उन्हें साउथ के मेकर्स अपनी फिल्म में बतौर विलेन लेना चाहते हैं. पहले देख लेते हैं, वो चार फिल्में कौन- सी हैं, फिर एक-एक करके उन वजहों पर भी बात करते हैं, जो उन्हें साउथ की पहली पसंद बना रही हैं.

इन्हें भी पढ़े

Tabu

साउथ की फिल्म में दिखाएंगी सख्त तेवर दिखाएगी तब्बू, फर्स्ट लुक ने जीता दिल

August 11, 2026
jiohotstar

क्राइम थ्रिलर के हैं शौकीन तो जियो हॉटस्टार पर मिस ना करें ये 7 धमाकेदार फिल्में-सीरीज

August 10, 2026
yash

यश रचने जा रहे इतिहास, 1 साल में देंगे दो 100 करोड़ ओपनिंग करने वाली फिल्में?

August 9, 2026
spider-man 3

‘स्पाइडर मैन’ ने ‘जन नायकन’ समेत 4 फिल्मों का बिगाड़ा खेल, जानें कलेक्शन

July 30, 2026
Load More

साउथ में बतौर विलेन बॉबी की फिल्में

  • कंगुवा
  • NBK109
  • हरिहर वीरमल्लु
  • थलपति69

अब बात करते हैं उन कारणों पर, जिन्होंने बॉबी को साउथ मेकर्स के बीच एक हॉट केक बना दिया है.

  • ‘एनिमल’ के बाद विलेन के तौर पर मिली पॉपुलैरिटी

‘एनिमल’ के आने के बाद सभी ने रणबीर कपूर का लोहा माना. कई लोगों ने कहा कि उन्होंने एक्टिंग को नए सिरे से डिफ़ाइन किया है. पर बॉबी देओल ने भी इस फिल्म से सॉलिड कमबैक किया. इस पिक्चर में संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया. एक समय आया, जब इस फिल्म से जुड़े लोगों में रणबीर पीछे हो गए और बॉबी देओल इस पिक्चर का झंडा उठाकर आगे चलने लगे. चूंकि ‘एनिमल’ ने साउथ में भी ठीकठाक पॉपुलैरिटी पाई, इस वजह से साउथ में बॉबी को भी एक अलग पहचान मिली. इसलिए भी साउथ के मेकर्स बॉबी को लेकर अपनी पिक्चर हिट कराने की फिराक में हैं.

  • पैन इंडिया फिल्में भी तो बनानी हैं

दरअसल ‘बाहुबली’, ‘पुष्पा’, KGF जैसी फिल्मों के बाद साउथ के मेकर्स को पैन इंडिया फिल्मों का चस्का लग गया है. उन्हें पता है कि हिन्दी पट्टी की ऑडियंस भी उनकी फिल्में पसंद कर रही है. ऐसे में यदि उनकी फिल्मों में कोई बॉलीवुड का जाना-पहचान चेहरा होगा, तो पिक्चर चलने की संभावना बढ़ जाएगी. अब वो बॉलीवुड का कोई बड़ा स्टार किसी साउथ के बड़े स्टार के सामने ले नहीं सकते, इसलिए उन्होंने बॉबी को चुना. उनकी इस समय विलेन वाली इमेज भी है. नॉर्थ की जनता उन्हें देखना भी चाहती है. माने पिक्चर हिन्दी में भी हो गई हिट, इसलिए बॉबी साउथ की फिल्मों में विलेन के तौर पर हो गए फिट.

  • औरों के मुकाबले सस्ता सौदा

जैसा कि अभी ऊपर हमने कहा कि किसी साउथ पिक्चर में किसी बड़े स्टार को काम करने के लिए मनाना टेढ़ी खीर है. क्योंकि वो अच्छा-खासा स्क्रीन स्पेस मांगेगा, चाहेगा कि उसे उसके सामने वाले हीरो से ज्यादा नहीं, पर कम से कम बराबर की तवज्जो दी जाए. इसलिए बॉबी सही चॉइस हैं. वो कम पैसे में भी आ जाते हैं. उदाहरण के लिए Thalapathy69 में ही उनकी फीस ले लीजिए. 1000 करोड़ के बजट में बन रही पिक्चर में उन्हें सिर्फ 5 करोड़ के आसपास पैसे ही मिल रहे हैं. अब ये कोई कैमियो तो है नहीं, इसलिए ये फीस काफी कम है. अगर उनको कम स्क्रीन टाइम भी दिया गया होगा, तब भी ये फीस दूसरे स्टार्स की तुलना में बहुत ही कम है. अगर इनकी जगह शाहरुख-सलमान जैसे लोग होते, तो वो 5 मिनट के रोल के लिए ही 20-25 करोड़ ले लेते. इसलिए बॉबी साउथ मेकर्स के लिए सस्ता सौदा हैं.

  • नए विलेन के खांचे में फिट बैठती बॉबी की इमेज

हाल-फिलहाल में विलेन की जो छवि फिल्मों में बनाई गई है, उसमें बॉबी एकदम सटीक बैठते हैं. एक खूंखार चेहरा, बढ़ी हुई दाढ़ी और तगड़ा फिजीक. ये सब बॉबी के पास भरपूर मात्रा में है. इसलिए उनके पास साउथ की बड़ी फिल्में तो हैं ही, इसके साथ ही बॉलीवुड की बड़ी फिल्म Alpha में भी वो आलिया भट्ट को बतौर विलेन टक्कर देते नजर आएंगे.

  • बॉबी का 90s वाला स्टारडम

इन सबके अलावा सबसे छोटा रीजन है, बॉबी देओल का 90s वाला स्टारडम. भले ही उन्होंने ‘एनिमल’ से कमबैक किया हो. लेकिन इस कमबैक का एक बड़ा कारण है, उनके साथ जुड़ा हुआ नॉस्टैल्जिया. 90 के दशक में जिसे बॉबी ने ‘सोल्जर’ और ‘बिच्छू’ जैसी फिल्मों में देखा है, अपने सितारे को दोबारा से चकमते हुए देखने को बेताब हैं. इसका भी फायदा साउथ के तमाम मेकर्स उठाना चाहते हैं. अगर गेम ऑफ थ्रोन्स वाली भाषा में कहें, तो बॉबी अब सिर्फ लॉर्ड नहीं रहेंगे, किंग बनने वाले हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
gujarat election

गुजरात को ऐसे जीतना क्या जीतना?

November 29, 2022
dattatreya hosabale

हिंदुओं को लेकर RSS के दत्तात्रेय होसबाले ने जताई चिंता!

April 21, 2025
opposition parties meeting patna

एकता से पहले ही ‘गठबंधन’ में दरार, इन पार्टियों ने दिखाए तेवर

June 25, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र
  • नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी
  • दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.