Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

2024 में बनी भारत की ‘रिटायरमेंट इलेवन’, इन क्रिकेटर्स ने लिया संन्‍यास

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 20, 2024
in खेल
A A
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: यह साल 2024 भारतीय क्रिकेट के लिए ‘कभी खुशी-कभी गम’ की तरह रहा है. भारतीय टीम ने इसी साल टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता और फैन्स को खु्शियां दी. मगर इस एक ही साल में भारत के 12 स्टार खिलाड़ियों ने क्रिकेट को अलविदा भी कहा है. यह उनके फैन्स के लिए किसी गम से कम नहीं रहा.

भारतीय फैन्स को सबसे बड़ा और तगड़ा झटका तब लगा, जब विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन और आखिर में रविचंद्रन अश्विन जैसे स्टार प्लेयर्स ने संन्यास लिया. हालांकि कोहली, रोहित और जडेजा ने सिर्फ टी20 इंटरनेशनल को ही अलविदा कहा.

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

वर्ल्ड कप जीतते ही कोहली-रोहित-जडेजा का संन्यास

दरअसल, भारतीय टीम ने इसी साल जून में टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीता था. टीम ने 29 जून को हुए फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से शिकस्त देकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता था. बारबाडोस में यह फाइनल जीतते ही कोहली और रोहित ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था.

यह फैन्स को एक तगड़ा झटका था. इसके अगले ही दिन जडेजा ने इस गम को और बड़ा दिया. जब उन्होंने भी टी20 इंटरनेशनल से रिटायरमेंट का ऐलान किया. इस तरह फैन्स को वर्ल्ड कप जीत की खुशी के साथ तीन स्टार प्लेयर्स के संन्यास का गम भी मिला था.

बर्थडे के दिन ही कार्तिक ने फैन्स को दिया ये झटका

इसी महीने के पहले दिन यानी 1 जून को भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी फैन्स को चौंकाया था. एक जून को ही कार्तिक का बर्थडे भी था. उन्होंने इसी दिन फैन्स को बर्थडे गिफ्ट के रूप में यह गम दिया था. कार्तिक ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से रिटायरमेंट ले लिया.

अकेले जून में 4 संन्यास के बाद भारतीय टीम को तगड़ा झटका अगस्त में लगा. जब स्टार भारतीय स्टार ओपनर श‍िखर धवन ने 24 अगस्त को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. धवन साल 2013 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं.

ऑस्ट्रेलिया दौरे से ठीक पहले हुआ था एक संन्यास

भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. इस सीरीज से ठीक पहले नवंबर में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने झटका दिया था. उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. बंगाल के इस 40 साल के विकेटकीपर ने 2010 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू के बाद से 40 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले.

इन सबके अलावा भारतीय टीम के स्टार प्लेयर रहे केदार जाधव के अलावा वरुण आरोन, बरिंदर सरां, सिद्धार्थ कौल और सौरभ तिवारी ने भी तीनों फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है. इस तरह लग रहा था कि मामला यहीं ठहर जाएगा.

साल का आखिरी और तगड़ा झटका अश्विन ने दिया

मगर साल खत्म होते-होते तगड़ा झटका स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिया. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच में ही इस स्टार स्पिन ऑलराउंडर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

उन्होंने यह फैसला भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए गाबा टेस्ट के ड्रॉ होने के तुरंत बाद गुरुवार (18 दिसंबर) को लिया. ऐसे में इस साल 2024 में कुल 12 भारतीय क्रिकेटर्स ने संन्यास लिया. यह एक तरह से रिटायरमेंट इलेवन बन गई है.

2024 में इन 12 भारतीयों का संन्यास

  • कोहली, रोहित, जडेजा का टी20 इंटरनेशनल से संन्यास
  • अश्विन का इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट
  • दिनेश कार्तिक, शिखर धवन, केदार जाधव, ऋद्धिमान साहा, वरुण आरोन, बरिंदर सरां, सिद्धार्थ कौल और सौरभ तिवारी ने तीनों फॉर्मेट को अलविदा कहा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अटल विहारी वाजपेई का प्रेरणादायी जीवन!

December 24, 2023
budget

आर्थिक विकास दर बढ़ाने वाला बजट

February 2, 2023
Rajya Sabha

राजनीतिक नैतिकता के नए पैमाने

June 11, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.