Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

हिमाचल में पहली बार गई 6 विधायकों की विधायकी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 29, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
हिमाचल प्रदेश
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला: साल 2024 हिमाचल प्रदेश में सियासी उठापटक के लिए देशभर में चर्चा में रहा। हिमाचल में पहली बार छह विधायकों की विधायकी चली गई। कांग्रेस की सुक्खू सरकार के लिए यह किसी सियासी भूचाल से कम नहीं था। सरकार अब गई, तब गई, की चर्चा शुरू हो चुकी थी।

मगर विपक्षी भाजपा की ओर से खड़े किए इस राजनीतिक संकट से सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार पार पाने में कामयाब हो गई। कांग्रेस विधायकों की संख्या पहले 40 थी और यह घटकर 34 रह गई। उपचुनाव के बाद कांग्रेस का यह संख्याबल फिर से 40 पर पहुंच गया। भाजपा के विधायक पहले 25 थे और ये बढ़कर 28 हो गए। सुक्खू सरकार सत्ता में आई थी तो निर्दलियों की संख्या 3 थी और वर्तमान में विधानसभा में कोई निर्दलीय विधायक नहीं बचा है।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
CM Dhami

युवा ही देश और उत्तराखंड का भविष्य, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेजे विचार : CM धामी

September 13, 2026
seva sankalp abhiyan

उत्तराखंड : 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक चलेंगे 11 बड़े कार्यक्रम

September 12, 2026
cm dhami

हरिद्वार का ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का बड़ा केंद्र, धामी ने दिया ये प्लान

September 12, 2026
Load More

फरवरी में बजट सत्र के दौरान राज्य की सियासत में उस वक्त नया मोड़ आया, जब यहां पर राज्यसभा सदस्य पद के लिए चुनाव हो रहे थे। कांग्रेस के छह विधायकों और तीन निर्दलियों की क्रॉस वोटिंग से भाजपा के उम्मीदवार हर्ष महाजन राज्यसभा के लिए चुन लिए गए। उसके बाद वित्त विधेयक के पारण के समय व्हिप जारी होने के बावजूद अनुपस्थित रहने पर कांग्रेस के छहों विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया। इनके अलावा तीन निर्दलियों ने इस्तीफे दिए, जो विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिए।

फरवरी में हुए बजट सत्र में जब वित्त विधेयक पारित हो रहा था तो माना जा रहा था कि इसका पारण न होने से सरकार गिर जाएगी, मगर विधानसभा अध्यक्ष से नोकझोंक करने पर नौ भाजपा विधायकों को बजट सत्र में सदन की बैठकों से निलंबित किया गया और बजट पारित हो गया। इसके बाद सियासी घमासान आगे बढ़ता गया। छह कांग्रेस विधायकों को अयोग्य घोषित किया गया और तीन निर्दलियों के इस्तीफे मंजूर किए गए। नौ सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में छह पर कांग्रेस और तीन पर भाजपा उपचुनाव जीत गई।

छह विधायकों को घर बैठना पड़ा, दो निर्दलीय भी शामिल

इस सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस सरकार के एक मंत्री और कुछ विधायकों की हसरतें भी सामने आईं। एक मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा तक दे दिया, मगर बाद में हाईकमान के हस्तक्षेप पर नरम पड़ गए। कांग्रेस के विधायक रहे पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के अलावा विधायक राजेंद्र राणा जैसे नेता वरिष्ठता की दुहाई देते हुए राज्य मंत्रिमंडल में जगह न मिलने और अपनी अनदेखी की बात कर बगावत कर गए और विधायकी जाने के बाद भाजपा के हो लिए।

अन्य कांग्रेस विधायकों में रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो ने भी राज्यसभा सदस्य के लिए भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की। इनमें से राजेंद्र राणा, रवि ठाकुर, चैतन्य शर्मा और देवेंद्र कुमार भुट्टो को उपचुनाव हारने के बाद घर बैठना पड़ा। इसी तरह निर्दलीय विधायकों में होशियार सिंह और केएल ठाकुर भी घर बैठ गए। वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा से विधायक बन गईं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बिना प्रधान पंचायत भवन: राल, खंड: मथुरा, में मीटिंग करते हुए सचिव

महिला प्रधान बनी कठपुतली, प्रधानपति, पुत्र और प्रतिनिधियों के जिम्मे सत्ता की डोर

April 24, 2025
PM Modi

आतंकवाद और सिंधु जल संधि से पाक को मिर्ची, PM मोदी के जवाब से बौखलाया पाक !

May 23, 2025

जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठी दिल्ली

January 27, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी
  • आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी
  • भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.