Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

रोहित शर्मा बाहर तो विराट कोहली पर एक्शन क्यों नहीं?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 2, 2025
in खेल
A A
Virat- Rohit test
17
SHARES
562
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

सिडनी: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट मैच की शुरुआत 3 जनवरी से हो रही है। इस मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में बवाल मचा हुआ है। खास तौर से रोहित शर्मा को लेकर यह चर्चा तेज है कि उन्हें बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के आखिरी मुकाबले से ड्रॉप किया जाएगा। टीम मैनेजमेंट अगर ऐसा करती है तो यह एक बड़ा फैसला होगा, क्योंकि रोहित शर्मा कप्तान हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा का फॉर्म साथ नहीं दे रहा है। ऐसे में कोच गौतम गंभीर ने साफ तौर पर यह कह दिया है कि जो खिलाड़ी परफॉर्म नहीं करेगा उसकी टीम में जगह नहीं बनेगी।

इस सीरीज में रोहित शर्मा के प्रदर्शन को देखें तो यह बहुत ही खराब रहा है। रोहित भारत के लिए इस सीरीज में तीन टेस्ट मैचों में मैदान पर उतरे हैं, जिसमें इंडिया के लिए रोहित शर्मा पिछली पांच पारियों में सिर्फ 31 रन ही बना पाए हैं। इसी वजह से सिडनी टेस्ट मैच से उन्हें बाहर करने की बात जोर पकड़ रखी है। टेस्ट मैचों में रोहित शर्मा के पिछले साल के परफॉर्मेंस को देखें तो वह विराट कोहली से बेहतर है। रोहित शर्मा साल 2024 में टीम इंडिया के लिए 14 टेस्ट में 24.76 की औसत से 619 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने दो शतक भी लगाए।

इन्हें भी पढ़े

Deepti Jeevanji

एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल

October 20, 2026
चिन्मय सुतार

53 बाउंड्री, नाबाद 400 रन, 78 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड, रणजी में बना नया इतिहास

October 19, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड खतरे में, हेटमायर और पॉवेल नंबर-1 के दावेदार!

October 5, 2026
india

इन 3 खिलाड़ियों का दोबारा वनडे फॉर्मेट खेलना हुआ मुश्किल!

October 4, 2026
Load More

विराट कोहली पर एक्शन क्यों नहीं?

रोहित शर्मा को टीम से बाहर किए जाने की चर्चा के बीच अब सवाल यह उठता है कि विराट कोहली पर फिर एक्शन क्यों नहीं लिया जाए। सिर्फ रोहित ही खराब फॉर्म से नहीं गुजर रहे हैं। विराट कोहली की भी हालत इस सीरीज में काफी खराब रही है। रोहित शर्मा सिर्फ फॉर्म की वजह से रन नहीं बना पाए हैं, लेकिन विराट कोहली को इस पूरे सीरीज में अच्छी शुरुआत मिली है इसके बावजूद उन्होंने लापरवाही भरे शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया है।

ऐसे में अगर रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जाता है तो फिर विराट कोहली भी सजा के हकदार होने चाहिए। इस सीरीज में विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 7 पारियों में सिर्फ 167 रन बनाए हैं। विराट कोहली के पिछले 1 साल के प्रदर्शन को देखें तो वह कुल 10 मैचों में मैदान पर उतरे जिसमें उन्होंने 24.52 की औसत से सिर्फ 417 रन बनाए हैं। पिछले साल विराट कोहली के नाम सिर्फ एक टेस्ट शतक रहा है जो कि उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के पर्थ टेस्ट में लगाया था। इस तरह पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी में उनके शतक को छोड़ दिया जाए तो विराट कोहली बुरी तरह से फेल रहे हैं। ऐसे में उनकी भी प्लेइंग इलेवन में प्रदर्शन के आधार पर तो बिल्कुल जगह नहीं बनती है।

क्या विराट को कप्तान बनाना चाहते थे गंभीर

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर सिडनी टेस्ट मैच में रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर विराट कोहली को कार्यवाहक कप्तान बनाना चाहते थे, जबकि टीम के उप कप्तान जसप्रीत बुमराह हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर गंभीर ऐसा चाह रहे थे तो इसका मतलब साफ है कि टीम इंडिया में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और आगे आने वाले दिनों कुछ बड़ी घटना देखने को मिल सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
समस्याएं

कौन कहता है की समस्याएं सुंदर नहीं होती?

September 10, 2024
Cm yogi

अटल जी ने किया बाबा साहेब के सपने को साकार करने का प्रयास, मोदी जी ने दी गति: CM योगी

April 15, 2025
Supreme court

Cover Story: ‘वक्फ के दस्तावेज जरूरी नहीं, तो मंदिरों के प्रमाण क्यों’? सुप्रीम कोर्ट में उठा दोहरे मापदंड का सवाल!

April 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति जेलेंस्की को दी चेतावनी, कहा- रूस के साथ डील कर लो वरना…
  • भारतीय इंजीनियर ने बनाया ऐसा AI मॉडल जो चैटजीपीटी के GPT-6 Astra से 125 गुना तेज और 150 गुना सस्ता
  • UP में कितने मंदिरों और तीर्थस्थलों का हुआ जीर्णोद्धार?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.