Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

दिल्ली का कप्तान बनने का मिला मौका, फिर क्यों ऋषभ पंत ने किया इनकार?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 17, 2025
in खेल
A A
Rishabh Pant
17
SHARES
568
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: क्रिकेट में कप्तानी एक ऐसी जिम्मेदारी है, जो सबसे मुश्किल होती है लेकिन फिर भी हर खिलाड़ी कप्तान बनने की उम्मीद करता है. कप्तानी के साथ सिर्फ जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि एक रुतबा भी आता है. बात चाहे किसी भी स्तर के क्रिकेट की हो, हर खिलाड़ी चाहता है कि वो अपनी टीम का कप्तान बने. खास तौर पर अगर कोई खिलाड़ी एक बार कप्तानी का स्वाद चख चुका है तो इस ख्वाहिश को छोड़ना और भी मुश्किल होता है. फिर भी टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया है, जहां उन्होंने कप्तान बनने से इनकार कर दिया. जी हां, पंत ने रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली क्रिकेट टीम का कप्तान बनने से मना कर दिया और इसकी वजह बेहद खास है.

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के निर्देश के बाद ऋषभ पंत 23 जनवरी से शुरू हो रहे रणजी ट्रॉफी के दूसरे फेज में अपनी होम टीम दिल्ली के लिए खेलने उतर रहे हैं. करीब 7 साल बाद पंत फिर से रणजी ट्रॉफी खेलते हुए दिखेंगे. ऐसे में दिल्ली की सेलेक्शन कमेटी उन्हें टीम की कप्तानी देना चाहती थी. न सिर्फ पंत टीम के सीनियर खिलाड़ियों में से हैं, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल में भी कप्तानी कर चुके हैं. यहां तक कि टीम इंडिया में रेगुलर प्लेयर बनने से पहले वो दिल्ली की कप्तानी भी कर चुके थे.

इन्हें भी पढ़े

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी सहित IPL 2026 में अब तक 9 खिलाड़ी हुए नर्वस 90s का शिकार

May 23, 2026
tilak varma

क्या तेलुगू एक्ट्रेस को डेट कर रहे क्रिकेटर तिलक वर्मा?

May 18, 2026
virat kohli

विराट कोहली ने वनडे विश्व कप में खेलने के लिए रखी एक ‘शर्त’, जानिए

May 16, 2026
Virat Kohli

रोहित से आगे निकले कोहली, सचिन-गेल भी लिस्ट में

May 15, 2026
Load More

ऋषभ पंत ने इसलिए किया कप्तानी से मना

ऐसे में अगर सेलेक्शन कमेटी पंत को एक या दो मैच के लिए टीम का कप्तान बनाना चाहती है तो इसमें हैरानी की बात नहीं है. मगर पंत ने इससे इनकार कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंत ने सेलेक्शन कमेटी को साफ कहा कि सिर्फ एक या दो मैच के लिए उन्हें टीम का कप्तान बनाना सही नहीं होगा और उन्हें आयुष बडोनी को ही कप्तान बरकरार रखना चाहिए क्योंकि वो इस टीम को और इसके खिलाड़ियों को ज्यादा बेहतर तरीके से जानते हैं. पंत ने कहा कि उन्हें कप्तान बनाए जाने से टीम का संतुलन भी बिगड़ सकता है, इसलिए वो इस जिम्मेदारी के लिए राजी नहीं हुए.

क्या खेलने उतरेंगे विराट कोहली?

दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने शुक्रवार 17 जनवरी को रणजी ट्रॉफी के अगले राउंड के मुकाबले के लिए 22 सदस्यों वाले स्क्वॉड का ऐलान भी किया. दिल्ली का अगला मुकाबला 23 जनवरी से सौराष्ट्र के खिलाफ राजकोट में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए चुने गए स्क्वॉड में पंत को तो जगह मिली ही है, साथ ही स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को भी शामिल किया गया है. DDCA अधिकारियों ने बताया है कि कोहली ने अभी तक अपनी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन इतना बताया गया है कि सिडनी टेस्ट के दौरान उनकी गर्दन में तकलीफ थी, जिससे वो अभी भी जूझ रहे हैं. फिर भी कोहली को स्क्वॉड में शामिल किया गया है और वो जल्द ही खेलने को लेकर स्थिति साफ करेंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Municipal Commissioner

नगर आयुक्त ने भ्रमण कर साफ सफाई के दिए निर्देश!

April 27, 2025
india-pakistan

भारत-पाक सीजफायर के बीच इंदिरा की चर्चा… एक नई शांति की कहानी !

May 12, 2025

बिना इनवेस्ट किए घर बैठे ऐसे होगी Extra Income, हर महीने करें मोटी कमाई

January 27, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान ने किया सरेंडर! अमेरिका के हवाले करेगा यूरेनियम
  • कुतुब मीनार की इन 3 जगहों पर शुरू हुई फ्री चार्जिंग की सुविधा!
  • यूक्रेन पर कहर बनकर बरसी पुतिन की ओरेशनिक, कितनी खतरनाक है यह मिसाइल?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.