Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

कितना महंगा है भारत-पाकिस्तान मैच का टिकट?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 27, 2025
in खेल
A A
India vs Pakistan
19
SHARES
635
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अगले महीने पाकिस्तान की मेजबानी में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 होने वाली है. क्रिकेट फैन्स को टूर्नामेंट में जिस मैच का बेसब्री से इंतजार है, वो है भारत-पाकिस्तान मुकाबला. मगर इन सबसे पहले फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है.

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 10 मुकाबलों (दूसरा सेमीफाइनल समेत) के टिकटों की कीमतें जारी कर दी हैं. साथ ही बताया है कि टिकट्स के लिए ऑनलाइन बिक्री मंगलवार (28 जनवरी) से शुरू हो जाएगी. टिकट विंडो भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे से खुलेगी. टिकट खरीदने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराना होगा, जो पहले ही शुरू हो गया है.

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

बता दें कि सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए का रखा है जो भारत में 310 रुपए के बराबर होगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PBC) ने अभी सिर्फ अपने घर में होने वाले मैचों के टिकटों की कीमतें जारी की हैं. यानी कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मुकाबलों के टिकट कितने सस्ते और कितने महंगे हैं, इसका ही पता चला है.

जबकि भारतीय टीम को अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलने हैं. यहीं एक सेमीफाइनल भी होगा. इन सभी मैचों के लिए टिकट्स की कीमतें पता नहीं चली हैं. साथ ही ICC ने बताया है कि दुबई में होने वाले सभी मैचों के टिकटों की बिक्री भी जल्द शुरू की जाएगी.

पाकिस्तानी बोर्ड ने कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होने वाले मैचों के लिए सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 310 भारतीय रुपये) रखा है. जबकि पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबले की सबसे सस्ती टिकट 2000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 620 भारतीय रुपये) रखी है. यह मुकाबला रावलपिंडी में होना है.

ये होगी पाकिस्तान में होने वाले मैचों के टिकट की कीमत…

  • पाकिस्तान में सभी मुकाबले 3 स्टेडियम कराची, लाहौर और रावलपिंडी में होंगे. इसमें सबसे सस्ता टिकट 1000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 310 भारतीय रुपये) रखा है.
  • रावलपिंडी में होने वाले पाकिस्तान-बांग्लादेश मुकाबले की सबसे सस्ती टिकट 2000 पाकिस्तानी रुपए (करीब 620 भारतीय रुपये) रखी है.
  • पाकिस्तान में एक ही सेमीफाइनल मुकाबला होगा, जिसके टिकट की कीमत 2500 पाकिस्तानी रुपए (776 भारतीय रुपए) से शुरू होगी.
  • VVIP टिकट की कीमत 12000 पाकिस्तानी रुपए (3726 भारतीय रुपए) रखी है.
  • सेमीफाइनल में VVIP टिकट के लिए 25000 पाकिस्तानी रुपए (7764 भारतीय रुपए) खर्च करने होंगे.
  • प्रीमियर गैलरी के लिए टिकट की कीमत सभी स्टेडियम में अलग-अलग होगी. कराची में प्रीमियर गैलरी का टिकट 3500 पाकिस्तानी रुपए ( 1086 भारतीय रुपए) होगा.
  • जबकि लाहौर में 5000 पाकिस्तानी रुपए (1550 भारतीय रुपए) और रावलपिंडी में पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच का टिकट 7000 पाकिस्तानी रुपए (2170 भारतीय रुपए) होगा.
  • VIP टिकटों की कीमत भी अलग-अलग होगी. कराची में 7000 PKR (2,171 INR) , लाहौर में 7,500 PKR (2,326 INR) , बांग्लादेश मैच के लिए 12,500 PKR (3,877 INR) होगी.

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 का फुल शेड्यूल

  • 19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची
  • 20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई
  • 21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची
  • 22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई
  • 24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी
  • 25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी
  • 26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर
  • 27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी
  • 28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर
  • 1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची
  • 2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई
  • 4 मार्च- सेमीफाइनल-1, दुबई
  • 5 मार्च- सेमीफाइनल-2, लाहौर
  • 9 मार्च- फाइनल, लाहौर (भारत के फाइनल में पहुंचने पर दुबई में खेला जाएगा)
  • 10 मार्च- रिजर्व डे

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

उत्तराखंड: जल निगम-जल संस्थान संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने इन मांगों को लेकर जल भवन पर धरना दिया

March 5, 2024
Manmohan Singh

BMW नहीं, मेरी गड्डी तो ‘मारुति 800’ है, मनमोहन सिंह की सादगी की अनोखी कहानी

December 27, 2024
दान

भारत में दान करने की प्रथा से गरीब वर्ग का होता है कल्याण

December 18, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.