Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में BJP की जीत के पीछे RSS का बड़ा हाथ?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 9, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
bjp-rss
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। लोकसभा चुनावों में मिले झटके के बाद बीजेपी का प्रदर्शन विधानसभा चुनावों में जबरदस्त रहा है। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी कि RSS की भूमिका को लेकर बहुत बातें हुई थीं। इसी तरह दिल्ली विधानसभा चुनावों में पार्टी की बड़ी जीत में RSS का अहम योगदान माना जा रहा है। संघ के सूत्रों ने कहा कि इन चुनावों के दौरान RSS ने मतदाताओं को दिल्ली की तरक्की की खातिर एक ‘प्रभावी और जवाबदेह’ सरकार चुनने के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास किया, जिससे चुनावों में BJP को शानदार जीत हासिल करने में मदद मिली।

‘दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हजारों बैठकें हुईं’

इन्हें भी पढ़े

cm rekha gupta

आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!

September 11, 2026
Nitin Naveen

उत्तराखंड में कैसे हैट्रिक लगाएगी बीजेपी? नितिन नवीन ने बताया प्लान

September 10, 2026
congress

बिहार कांग्रेस के 29 नेताओं को कारण बताओ नोटिस, जानिए मामला

September 10, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली में बनेगा अपना SDRF, आपदाओं से निपटने के लिए तैयार होगी 1100 जवानों की स्पेशल बटालियन

September 10, 2026
Load More

राजनीतिक दलों के जोर-शोर से किए गए चुनाव प्रचार के बीच संघ के स्वयंसेवकों ने खामोशी से ‘मतदाता जागरूकता’ अभियान चलाया, जिसके तहत दिल्ली में ‘हजारों बैठकें’ की गईं। इन छोटी-छोटी मीटिंग्स में स्वच्छता की कमी, पीने के पानी की सप्लाई और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ एयर पलूशन और यमुना नदी की सफाई जैसे बेहद जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई। सूत्रों ने बताया कि ऐसी बैठकों में RSS ने AAP के भ्रष्टाचार तथा अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी द्वारा 10 साल के शासन के दौरान किए गए कई वादों को पूरा नहीं करने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने बताया कि इन बैठकों में दिल्ली में आकर बसे अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर भी चर्चा की गई।

‘सिर्फ द्वारका सीट पर ही 500 से ज्यादा मीटिंग्स हुईं’

RSS के एक सूत्र ने कहा, ‘अकेले द्वारका में कम से कम 500 ‘ड्राइंग रूम’ यानी कि छोटी-छोटी बैठकें की गईं। ऐसी मीटिंग्स में संघ के स्वयंसेवक केवल लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर प्रकाश डालते हैं और उन पर चर्चा करते हैं। वे उनसे किसी विशेष पार्टी को वोट देने के लिए नहीं कहते। लोगों को सिर्फ मुद्दों के बारे में जागरूक किया जाता है और एक प्रभावी एवं जवाबदेह सरकार चुनने के लिए वोट देने को प्रेरित किया जाता है।’ सूत्रों के मुताबिक, संघ के स्वयंसेवकों ने चुनाव से एक महीने पहले ही अपना कैंपेन शुरू कर दिया था। उन्होंने कहा कि उन झुग्गी-झोपड़ियों और अनधिकृत मोहल्लों में भी कई छोटी-छोटी मीटिंग्स हुईं जहां AAP काफी मजबूत थी।

ऐसे मतदाता संपर्क अभियान चलाता रहता है संघ

सूत्रों ने बताया कि RSS के कार्यकर्ताओं ने जागरूकता फैलाने के लिए इन इलाकों में समान विचारधारा वाले लोगों और संगठनों के साथ भी हाथ मिलाया। बीजेपी के वैचारिक स्रोत के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को ऐसे मतदाता संपर्क अभियान चलाने के लिए जाना जाता है। 2024 में हुए लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के अपेक्षाकृत खराब प्रदर्शन के बाद संघ ने हरियाणा और महाराष्ट्र पर खासतौर पर फोकस करते हुए इस तरह के कैंपेन शुरू किए। इन दोनों राज्यों में बीजेपी ने हाल के महीनों में भारी जीत के साथ सत्ता बरकरार रखी है।

दिल्ली में खत्म हुआ बीजेपी का 27 साल का ‘वनवास’

दिल्ली में भी बीजेपीने RSS के साथ मिलकर बड़े पैमाने पर कैंपेन चलाया। सूत्रों ने जोर देकर कहा कि RSS श्रेय पाने के लिए काम नहीं करता और वह पर्दे के पीछे से काम करने में यकीन करता है। दिल्ली की 70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी 48 सीटों पर जीत तर्ज कर चुकी है और इस तरह करीब 27 सालों के बाद यहां सत्ता में वापसी करने जा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है और वह मात्र 22 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस का दिल्ली में लगातार तीसरी बार खाता भी नहीं खुल पाया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Cash and liquor recovered 'Punjab Government'

दिल्ली में ‘पंजाब सरकार’ लिखी गाड़ी में कैश और शराब बरामद, केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें!

January 30, 2025

चार श्रम संहिताओं को लागू करने के बाद भारत में रोजगार के लाखों अवसर निर्मित होंगे

December 4, 2025
Kejriwal and Sisodia

रिश्वत मांगने से पॉलिसी में बदलाव तक… दिल्ली शराब घोटाला केस में केजरीवाल-सिसोदिया पर क्या थे आरोप?

February 27, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड में हैट्रिक के लिए नितिन नवीन की फील्डिंग, हारी सीटों पर जीत का प्लान
  • आपदा से निपटने दिल्ली सरकार बनाएगी अपना फोर्स!
  • BRICS समिट के बीच साइबर अटैक का खतरा? दिल्ली पुलिस जारी की एडवाइजरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.