Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

चोरी-छिपे करते थे आतंकियों की मदद! अब राज्यपाल ने लिया एक्शन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 15, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
lg manoj sinha
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल (LG) ने आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के कारण तीन सरकारी कर्मचारियों को शनिवार (15 फरवरी, 2025) को बर्खास्त करने के आदेश दिए. बर्खास्त सरकारी कर्मचारियों में एक टीचर है, एक पुलिस कॉन्स्टेबल हैं और एक वन विभाग का कर्मचारी है. इन तीनों पर आरोप है कि इन्होंने आतंकियों के लिए हथियार जुटाने में मदद की और घाटी में हिंसक प्रदर्शन के लिए लोगों को उकसाया. बताया जा रहा है कि इन तीनों को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) से निर्देश दिए गए थे.

कर्मचारियों के नाम

इन्हें भी पढ़े

Bidupur 6-lane bridge

नीतीश कुमार के नाम पर होगा बिहार का बिदुपुर 6 लेन पुल, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

November 13, 2026
The Tourism Department finally cracks the whip on the influential Suyash!

रसूखदार सुयश पर आखिर चला पर्यटन विभाग का डंडा..!

November 13, 2026
chhath puja

छठ पर दिल्ली को बड़ा तोहफा: 1400 ट्रक कचरा साफ, 11 KM में घाट तैयार

November 12, 2026
haridwar kumbh mela

हरिद्वार में अर्धकुंभ से पहले गंगा की सफाई का मेगा प्लान, नदी में लगेगा ‘ट्रैश बूम इंटरसेप्टर’

November 12, 2026
Load More

बर्खास्त कर्मचारियों में पुलिस कॉन्स्टेबल फिरदौस अहमद भट्ट, टीचर मोहम्मद अशरफ भट्ट और वन विभाग कर्मी निसार अहमद खान शामिल है. आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगने के कारण तीनों को संविधान के अनुच्छेद 311 2 (C) के तहत बर्खास्त कर दिया गया है. फिरदौस और अशरफ कोट भलवाल जेल में बंद है. जबकि आरोपी निसार पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत 8 माह जेल में रह चुका है.

लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करता था फिरदौस

फिरदौस अहमद भट्ट 2005 में जम्मू-कश्मीर पुलिस में स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के तौर पर भर्ती हुआ और 2011 में कॉन्स्टेबल बन गया. फिरदौस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस की इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस यूनिट में काम करते हुए आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम करना शुरू कर दिया था. फिरदौस को मई 2004 में अनंतनाग में गैर कश्मीरियों और टूरिस्टों पर आतंकी हमला करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. फिरदौस ने इस आतंकी हमले का टास्क लश्कर ए तैयबा के 2 आतंकियों उमर और आकिब को दिया था. इन्हीं दोनों को आतंकी वसीम शाह और अदनान बेग को हथियार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई थी.

घर से विस्फोटक सामग्री हुई बरामद

श्रीनगर स्थित कमरवाड़ी में फिरदौस के आवास से छापेमारी के दौरान अवैध हथियार, पिस्टल, विस्फोटक सामग्री और कई अन्य आपत्तिजनक चीजें बरामद हुई थी. इसके अलावा अनंतनाग के मट्टन स्थित आवास से छापेमारी के दौरान 3 किलो चरस भी बरामद हुई थी, जो पाकिस्तान के लश्कर ए तैयबा के आंतकी साजिद भट्ट उर्फ सैफुल्ला ने ड्रोन के जरिए सांबा में पहुंचाई थी.

TOI ने खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया, पूछताछ में ये भी पता चला है कि फिरदौस आतंकी साजिद भट्ट का करीबी था और उसने हिजबुल मुजाहिद्दीन के कमांडर खुर्शीद डार, लश्कर ए तैयबा के आतंकी हमजा भाई और अबु जरार के साथ भी काम किया था.

निसार को हिजबुल मुजाहिद्दीन ने सौंपी थी जिम्मेदारी

निसार अहमद खान ने 1996 में वन विभाग में नौकरी शुरू की थी और वो अनंतनाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिस में तैनात था. सिक्योरिटी एजेंसियों के मुताबिक, निसार को हिजबुल मुजाहिद्दीन ने भारत को अस्थिर करने के लिए प्लांट किया था. निसार के घर से छापेमारी के दौरान हथियार, गोला बारूद और वॉयरलेस सेट बरामद किया गया था.

टीचर अशरफ बन गया था लश्कर का वर्कर

रियासी का रहने वाला अशरफ भट्ट साल 2013 में टीचर बना. खुफिया विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, बतौर टीचर काम करते हुए वो लश्कर ए तैयबा के लिए बतौर ओवरग्राउंड वर्कर काम करने लगा था. अशरफ के आतंकी संबंधों का खुलासा 2022 में तब हुआ जब उसकी गिरफ्तारी हुई.

आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के चलते LG मनोज सिन्हा ने अब तक 72 से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
bjp-aap

भाजपा और आप: दोनों डरपोक

October 18, 2022
Jhankar Mahila Mandal

‘झंकार महिला मंडल’ ने वंचित महिलाओं के लिए शुरु की ‘गामिनी ड्राइविंग स्कूल’

March 6, 2025
pm modi

PM मोदी ने उड़ाई पाकिस्तान के झूठ की धज्जियां, बोले-S-400 और मिग-29 पूरी तरह सुरक्षित!

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैंसर की 137 सस्ती दवाओं का लाभ मरीजों को मिल रहा है या नहीं? NPPA ने राज्यों से मांगी रिपोर्ट
  • यूपी चुनाव: मैदान में उतरेंगे अमित शाह, बनाएंगे जीत की रणनीति
  • ब्रह्मोस से हल्की नई सुपरसोनिक मिसाइल बना रहा DRDO, सुखोई 30MKI से होगी लॉन्च

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.