Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

1 मार्च से देश में लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, जेब पर दिखेगा असर!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 27, 2025
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
money
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और नए महीने की शुरुआत होने जा रही है. हर महीने की तरह मार्च का महीना भी कई बड़े बदलावों (Rule Change From 1st March) के साथ शुरू होने वाला है. इनमें एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder) से लेकर इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट के तरीकों (Insurance Premium Payment Rule) तक में चेंज होने जा रहा है. इसे साथ ही म्यूचुअल फंड अकाउंट से नॉमिनी जोड़ने से जुड़े एक नियम में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. आइए पहली तारीख से लागू होने जा रहे ऐसे ही पांच बड़े बदलावों के बारे में जानते हैं.

पहला बदलाव- LPG सिलेंडर के दाम

इन्हें भी पढ़े

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
Vande Bharat Train

रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

August 24, 2026
private TV channels

टीवी पर 12 मिनट के विज्ञापन की समय-सीमा हटी, केंद्र सरकार ने बदल दिया सालों पुराना नियम

August 24, 2026
Rakshabandhan festival

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की माधव शाखा में उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन उत्सव!

August 24, 2026
Load More

मार्च महीने की पहली तारीख से पहला बदलाव एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में संशोधन के रूप में देखने को मिल सकता है. हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां ये बदलाव करती हैं. इससे पहले 1 फरवरी को बजट (Budget 2025) को कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को 7 रुपये तक घटाया था. हालांकि, देश में लंबे समय से 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर हैं और अगले महीने में इसमें राहत की उम्मीद जताई जा रही है.

दूसरा बदलाव- ATF की कीमतों में संशोधन

LPG Cylinder की कीमतों के साथ ही हर महीने की पहली तारीख को तेल वितरण कंपनियों द्वारा हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दाम में भी संशोधन किया जाता है. ऐसे में 1 मार्च 2025 को भी हवाई ईंधन की कीमतों में चेंज देखने को मिल सकता है. इसमें होने वाले बदलाव का सीधा असर हवाई यात्रियों की जेब पर देखने को मिल सकता है. दरअसल, ईंधन के दाम घटने के एयरलाइन कंपनियां अपने किराए कटौती कर सकती हैं और इसमें इजाफा होने पर बढ़ा सकती हैं.

तीसरा बदलाव- UPI से जुड़ा बदलाव

अगला बदलाव इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट सिस्टम (Insurance Payment System) से जुड़ा हुआ है. 1 मार्च 2025 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में चेंज होने जा रहा है, जिससे बीमा प्रीमियम का भुगतान और अधिक आसान होगा. यूपीआई सिस्टम में बीमा-ASB (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट) नामक एक नई सुविधा जोड़ी जा रही है. इसके जरिए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीहोल्डर अपने प्रीमियम पेमेंट के लिए पहले से ही पैसे को ब्लॉक रख सकेंगे. पॉलिसी होल्डर के अप्रूवल के बाद खाते से अपने आप पैसा कट जाएगा. इसे लेकर इरडाई ने बीते 18 फरवरी को सर्कुलर जारी किया था और इसका उद्देश्य इंश्योरेंस पेमेंट में होने वाली लेट-लतीफी को कम करना है.

चौथा बदलाव- म्यूचुअल फंड अकाउंट में 10 नॉमिनी

पहली तारीख से म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में नॉमिनी जोड़ने से जुड़े नियमों में बदलाव हो सकता है. इसके तहत कोई इन्वेस्टर डीमैट या म्यूचुअल फंड फोलियो में अधिकतम 10 नॉमिनी एड कर सकता है. इस संबंध में मार्केट रेग्युलेटर SEBI की नई गाइडलाइंस 1 मार्च, 2025 से प्रभावी हो सकती हैं. इस चेंज का उद्देश्य क्लेम न की जाने वाली संपत्तियों में कमी लाना और बेहतर इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट सुनिश्चित करना है. इसके लिए नॉमिनी की पूरा डिटेल मुहैया कराना जरूरी होगा जैसे कि फोन नंबर, ईमेल, पता, आधार नंबर, पैन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर शामिल हैं.

पांचवां बदलाव- 14 दिन बैंक रहेंगे बंद

अगर आपको अगले महीने यानी मार्च में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो फिर आरबीआई की बैंक हॉलिडे लिस्ट देखकर ही घर से निकलें. दरअसल, RBI Bank Holiday List के मुताबिक, होली (Holi 2025) और ईद-उल-फितर समेत अन्य त्योहारों वाले इस महीने में 14 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें दूसरे और चौथे शनिवार समेत रविवार का साप्ताहिक अवकाश शामिल हैं. हालांकि, बैंक में छुट्टी के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं या अन्य बैंकिंग काम निपटा सकते हैं. ये सर्विस 24 घंटे चालू रहेंगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

गणेश जोशी ने ‘परिचालन कठिनाइयों और अवसरों’ पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन का किया शुभारंभ

June 21, 2023
pahalgam attack

आतंकी घटना की निंदा या घाटी में व्यवसाय ठप होने का मातम…?

April 25, 2025
Interim budget session

अंतरिम बजट से क्या भारत की नींव को मिलेगी मजबूती?

February 2, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.