Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

कोहली के निशाने पर ये 7 महारिकॉर्ड, सचिन-गेल को पीछे छोड़ रचेंगे इतिहास!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 1, 2025
in खेल
A A
virat kohli
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मार ली है. हालांकि, अभी भी उसे रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप स्टेज का एक मुकाबला खेलना है. टूर्नामेंट के लिहाज से इस मुकाबले की कोई खास अहमियत नहीं है. लेकिन एक चीज है जो इस मैच को स्पेशल बनाती है. दरअसल, ये मुकाबला विराट कोहली के करियर का 300वां वनडे होगा. ऐसा करने वाले वो महज 7वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. इस उपलब्धि को हासिल करने के साथ कोहली के पास सचिन तेंदुलकर, शिखर धवन और क्रिस गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़कर इतिहास रचने का मौका होगा. इस मैच में उनके निशाने पर होंगे 7 रिकॉर्ड होंगे.

धवन-क्रिस गेल को छोड़ेंगे पीछे?

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली के निशाने पर सबसे पहला रिकॉर्ड शिखर धवन का होगा. दरअसल, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन धवन के नाम है. उन्होंने इस टूर्नामेंट के 10 मुकाबलों में 701 रन बनाए हैं. वहीं, कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के 15 मैचों में 651 रन बना चुके हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 51 रन बनाते ही वो धवन को पीछे छोड़ देंगे और भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

अगर चैंपियंस ट्रॉफी में ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्रिस गेल नंबर-1 हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 17 मैच खेलकर 791 रन बनाए हैं. इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए विराट कोहली को न्यूजीलैंड के खिलाफ 141 रन बनाने होंगे.

सचिन-सहवाग को पछाड़ेंगे कोहली?

विराट कोहली के पास अपने 300वें वनडे में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ने का मौका होगा. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है. उन्होंने 42 वनडे में 1750 रन बनाए हैं. दूसरी ओर कोहली अबतक कीवी टीम के खिलाफ 31 मैचों में 1645 रन बना चुके हैं और 106 रन बनाते ही वो सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़कर आगे निकल जाएंगे.

अगर विराट कोहली 106 रन बनाकर सचिन को पछाड़ते हैं तो वो वीरेंद्र सहवाग का भी एक रिकॉर्ड तोड़ देंगे. दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सहवाग के ही नाम है. उन्होंने 23 मुकाबलों में 6 शतक जड़े थे, जबकि कोहली पहले ही उनकी बराबरी कर चुके हैं. यानि वो एक शतक लगाते ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

गांगुली-द्रविड़ को पछाड़कर हासिल करेंगे ये उपलब्धि?

कोहली के पास चैंपियंस ट्रॉफी में धवन के साथ पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ का एक भी रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. दरअसल, ये तीनों ही चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं. धवन, गांगुली और द्रविड़ ने 6-6 बार ये कारनामा किया है. कोहली पहले ही इस मामले में सभी की बराबरी कर चुके हैं. अब अपने 300वें वनडे में 50 रन के आंकड़े को पार करते ही वो इन तीनों दिग्गजों को पीछे छोड़े देंगे.

सबसे ज्यादा रन और कैच

विराट कोहली ने पिछले मैच में 100 रनों की पारी से वनडे में 14000 रन के आंकड़े को पार किया था. वहीं अभी तक 299 मैचों में वो 14085 रन बना चुके हैं. अब कीवी टीम के खिलाफ कोहली अगर 150 रन बनाने में सफल होते हैं तो वो कुमार संगकारा को पछाड़कर इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. बता दें संगकारा ने 404 मैचों में 14234 रन बनाए हैं.

इसके अलावा विराट कोहली के पास 300वें वनडे में एक उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. दरअसल, वनडे में वो अभी तक 158 कैच ले चुके हैं. अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 कैच लेते ही वो रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे. साथ ही वो वनडे में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. पोंटिंग के नाम इस फॉर्मेट में 160 कैच है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
लॉ कमीशन

2024 में ‘एक देश-एक चुनाव’ संभव नहीं, लॉ कमीशन ने किया साफ!

September 29, 2023
Subhash Chandra Bose

भारत के भविष्य को लेकर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की दृष्टि

January 23, 2025
Opposition unity missing in 2023

नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल हैं विपक्षी दल!

June 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.