Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कंट्रोल रूम पहुंचे सीएम धामी, माणा रेस्क्यू अभियान की समीक्षा की

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 1, 2025
in राज्य, विशेष
A A
CM Dhami
26
SHARES
875
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम धामी ने श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है, इसलिए यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे और माणा के पास हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए आर्मी, आइटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, स्वास्थ्य, स्थानीय प्रशासन, युकाडा, वायुसेना व अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान की समीक्षा की। उन्होंने जिला अधिकारी चमोली संदीप तिवारी से अभियान को लेकर अपडेट लिया। उन्होंने जिला अधिकारी को युद्ध स्तर पर रेस्क्यू अभियान संचालित करने और फंसे हुए शेष श्रमिकों की सुरक्षित निकालने के लिए हर संभव प्रयास करने की निर्देश दिए।

CM Dhami

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
Pitru Paksha

‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित

September 20, 2026
CM Dhami

बदरीनाथ में सीएम धामी, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल, चांचणी पर थिरके

September 20, 2026
Load More

यदि मौसम अनुकूल रहा तो मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को ग्राउंड जीरो पर जाकर स्थिति का जायजा ले सकते हैं। सीएम धामी ने हेली रेस्क्यू के लिए वायु सेवा के हेलीकॉप्टर के साथ ही युकाडा के हेलीकॉप्टर के साथ ही निजी हेलीकॉप्टरों को भी शनिवार रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि युद्ध स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित किए जाएंगे और प्रत्येक श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए जो भी संभव होगा वह हम करेंगे।

इसके पहले मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को यूएसडीएमए स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे थे और राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की, इसके बाद रात माननीय मुख्यमंत्री दोबारा कंट्रोल रूम पहुंचे और स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी चमोली से पूरा अपडेट लिया और पल-पल की जानकारी ली। उन्होंने रेस्क्यू अभियान को लेकर एक-एक पहलू पर जिलाधिकारी के साथ विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सचिव आपदा प्रबंधन विभाग को आर्मी, आइटीबीपी, बीआरओ, एनडीआरएफ, एसडीआर एफ, स्वास्थ्य, स्थानीय प्रशासन, वायु सेवा, युकाडा एवं अन्य सभी संबंधित से समुचित समन्वय करते हुए राहत कार्य में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिए की आर्मी आइटीबीपी तथा बीआरओ के सहयोग से बद्रीनाथ के हेलीकॉप्टर को  क्लियर कर दिया जाए ताकि रेस्क्यू अभियान में कोई बाधा ना आए। साथ ही उन्होंने जोशीमठ में एक कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए है।

हिमस्खलन में चपेट में आए 55 लोग

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने बताया कि पहले सूचना आ रही थी कि हिमस्खलन में 57 लोग फंसे थे, लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया है कि हिमस्खलन में 55 श्रमिक फंसे थे। दो श्रमिक छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने बताया कि शाम 5:00 बजे तक 32 श्रमिकों का रेस्क्यू कर लिया गया था। देर रात एक और श्रमिक का रेस्क्यू  कर लिया गया है, इस प्रकार कुल 33 श्रमिकों का अब तक रेस्क्यू कर दिया गया है 22 श्रमिकों की खोजबीन जारी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
dipawali

ऐसे उठाए धनतेरस का लाभ, होगा बेहद लाभ

November 9, 2023
COP27

कॉप27: कार्यान्वयन का ‘कॉप’

December 2, 2022
Smart Jacket

स्मार्ट जैकेट: महिलाओं को छेड़ा तो लगेंगे 4000 वोल्ट बिजली के झटके!

November 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.