Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

AUS पर भारत की जीत के बाद फाइनल भी दुबई में, भड़के पाकिस्तानी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 5, 2025
in खेल
A A
India victory AUS
15
SHARES
487
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है. सेमीफाइनल का मैच दुबई में कराया गया जिसके बाद अब फाइनल में भी भारत पहुंच गया है, इसलिए यह मैच भी पाकिस्तान की जगह यूएई में ही कराया जाएगा. जाहिर है पाकिस्तान के लिए यह स्थिति शर्मनाक हो गई है क्योंकि उसी ने इस बार चैंपियंस ट्रॉफी होस्ट की है. होस्ट होने के बाद भी पाकिस्तान न तो अपनी जगह सेमीफाइनल या फाइनल में बना पाया बल्कि भारत के सेमीफाइनल में जीतने की वजह से फाइनल मैच को पाकिस्तान में कराने का मौका भी हाथ से चला गया.

दरअसल, भारत की पहले ही यह शर्त थी कि ट्रॉफी कोई भी होस्ट करे लेकिन भारत पाकिस्तान जाकर मैच नहीं खेलेगा. इसी वजह से यह व्यवस्था की गई थी कि भारत के जो भी मैच होंगे, वह दुबई में कराए जाएंगे. भारत सेमीफाइनल में पहुंचा तो पाकिस्तान वह मैच भी अपने यहां नहीं करवा पाया. और अब फाइनल में भी भारत पहुंच गया है जिस वजह से फाइनल मैच भी दुबई में ही कराया जाएगा. होस्ट कंट्री की ऐसी कंडीशन होने को लेकर पाकिस्तान में भी एक्सपर्ट्स और लोगों की सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं.

इन्हें भी पढ़े

rishabh pant

चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड

August 24, 2026
Devdutt Padikkal

दूसरे टेस्ट में भी देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, रच दिया इतिहास

August 23, 2026
india test

WTC फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को हर हाल में चाहिए जीत?

August 22, 2026
R Praggnanandhaa

भारत के प्रज्ञानंद ने मचाया धमाल, ग्रैंड चेस टूर 2026 के फाइनल में पहुंचे

August 19, 2026
Load More

पाकिस्तान के कंमेटेटर कमर चीमा ने इस बारे में कहा कि, भारत ने कहा था कि हम पाकिस्तान मैच खेलने नहीं जाएंगे चाहे जो हो जाए. इसके बाद भारत ने कहा कि हम पाकिस्तान की जगह दुबई में खेलेंगे. भारत ने आईसीसी पर दबाव दिया क्योंकि वहां बीसीसीआई का खासा प्रभाव है. फिलहाल जय शाह आईसीसी के अध्यक्ष हैं जो पहले बीसीसीआई में भी निर्णायक भूमिका में रह चुके हैं.

कमर चीमा ने कहा कि, आज दुनियाभर के देश कहते हैं कि भारत का क्रिकेट पर काफी ज्यादा प्रभाव है. भारत आईसीसी को खूब पैसा देता है और धौंस बनाए रखता है. कमर चीमा ने आगे कहा कि, भारत ने अपने देश में क्रिकेट को प्राथमिकता दी है. वह आईपीएल कराते हैं जो अब एक बड़ी चीज बन गई है.

जहां मैच हो रहा, वही देश होस्ट हुआ

कमर चीमा ने कहा कि, भारत अगर चैंपियंस ट्रॉफी दुबई में खेलेगा तो होस्ट तो वही देश हो गया. पाकिस्तान क्या होस्ट रहा. ऐसे करके भारत ने यूएई पर भी एहसान चढ़ा दिया है कि देखो हम आपके यहां ट्रॉफी के मैच करा रहे हैं जिससे करोड़ों का फायदा हो रहा है. भारत इन चीजों में भी हित साध लेता है.

कमर चीमा ने आगे कहा कि, पाकिस्तान क्या करता है, स्टेडियम पर स्टेडियम बनवा रहे हैं लेकिन टीम जीत नहीं पा रही है. 25 करोड़ लोगों के इतने बड़े देश में क्या 11 खिलाड़ी अच्छे नहीं निकल पा रहे हैं. पाकिस्तान में अच्छे प्लेयर्स हैं, जरिए हैं, अच्छी कोचिंग है लेकिन मैच में हारकर लौट आते हैं. 30 साल बाद कोई बड़ा टूर्नामेंट पाकिस्तान में हो रहा है. लेकिन यहां टीम में तो राजनीति ही बहुत ज्यादा है जबकि भारतीय टीम सिर्फ अपने देश के लिए काम करती है.

हमारी टीम वाले सिर्फ नमाज पढ़ने लगते हैं

कमर चीमा ने आगे कहा कि, हमारी क्रिकेट टीम में ऐसे लड़के हैं जिन्हें पांच साल पहले उनकी गली वाले नहीं जानते थे. इसके बाद टीम में आते ही इन्हें बड़ी सुविधाएं दी जाती हैं. विज्ञापनों से मोटी कमाई करने लगते हैं. हमारी टीम के प्लेयर्स न ठीक से इंग्लिश बोल पाते हैं और ना ही उर्दू ठीक से बोल पाते हैं. यह सिर्फ क्या करते हैं कि कहीं भी सड़क पर कपड़ा बिछाकर नमाज पढ़ना शुरू कर देते हैं. जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए. इतनी ज्यादा राजनीति है पाकिस्तान की क्रिकेट टीम में कि खुद को ही नुकसान पहुंचाते रहते हैं. इन लोगों की वजह से ही पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी से आउट है.

कमर चीमा ने आगे कहा कि, पाकिस्तान कह रहा था कि हम चैंपियंस ट्रॉफी को पीओके क्षेत्र में लेकर जाएंगे लेकिन इस पर बीसीसीआई ने आपत्ति जताते हुए आईसीसी पर प्रेशर बनाया. भारत लगातार दबाव बनाता रहा कि पाकिस्तान ट्रॉफी न करवा पाए. फिर बाद में दुबई में मैच होने पर बात बनी. भारत हमें ऐसे दिखाता है कि हम शांति प्रिय नहीं है. यही दिखाकर उसने दुबई में मैच करवा लिया.

कमर चीमा ने कहा कि, फाइनल हमारे यहां होना चाहिए था लेकिन वहां हो रहा है. कमर चीमा ने कहा कि भारत दुबई में फाइनल जीत जाएगा. और अगर हार भी जाएगा तो हमें खुश होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमारे यहां तो फाइनल तक नहीं हो पा रहा है.  अगर पाकिस्तान किसी तरह सेमीफाइनल या फाइनल खेल लेते हैं तो चाहे हम दुबई में मैच खेल लेते लेकिन होस्ट टीम के लिए यहां तक पहुंचना सम्मान वाली बात होती.

सोशल मीडिया पर ऐसी प्रतिक्रियाएं दे रहे पाकिस्तानी

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पाकिस्तानी यूजर ने कहा कि, कहने के लिए पाकिस्तान होस्ट है लेकिन फाइनल मैच की ही मेजबानी नहीं कर पा रहा है. यह चीज दिखाती है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड में अव्यवस्था अब चरम पर है.

वहीं एक अन्यू यूजर ने कहा कि, पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी करा रहा है लेकिन फाइनल मैच होस्ट नहीं करवा पा रहा, यह तो अलग ही बात हो गई. रिपोर्ट्स कह रही हैं कि ऐसा बीसीसीआई या आईसीसी के दबाव की वजह से हुआ है. पीसीबी के इतिहास के पन्नों में यह एक और खराब पन्ना जुड़ गया है.

एक दूसरे पाकिस्तानी यूजर ने कहा कि, यह वाकई शर्मनाक है कि पाकिस्तान फाइनल मैच को दुबई में कराने पर राजी हो गया. कम से कम एक बार पाकिस्तान को अपना पक्ष तो रखना चाहिए था.

पाकिस्तान के एक अन्य एक्स अकाउंट यूजर ने कहा कि, यह सच में ही शर्मनाक है. चैंपियंस ट्रॉफी का होस्ट होने के बावजूद इन गिरी हुई शर्तों को पाकिस्तान ने मान लिया.

यूजर ने आगे कहा कि, यह पीसीबी का गलत फैसला है. जिस बोर्ड का आत्म सम्मान न हो वह अपने देश के सम्मान के साथ ऐसे ही छेड़छाड़ कराते हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
asteroid passes by earth

अंतरिक्ष से धरती की ओर बढ़ रहा 2024 YR4 नामक चट्टान, NASA ने बताया कितना है खतरा

February 21, 2025
berojgaar youth

आश ने कर दिया लाखों युवाओं को निराश

October 13, 2022
CM Tirath Rawat

ED के समन से विपक्ष में हलचल, ये क्या बोल गए पूर्व सीएम तीरथ रावत?

February 5, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड कैबिनेट ने अदाणी पावर को थर्मल प्लांट लगाने की मंजूरी दी, प्रदेश में मजबूत होगी बिजली आपूर्ति
  • मोदी कैबिनेट में आएंगे युवा चेहरे? इन राज्यों से बन सकते हैं नए मंत्री, क्या होंगे समीकरण
  • UN चीफ बोले- चीन-अमेरिका नहीं थोप सकते मनमानी, भारत का बढ़ रहा दबदबा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.