Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

ट्रंप के टैरिफ वाले बयान पर कांग्रेस का हल्ला बोल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 9, 2025
in राजनीति, राष्ट्रीय, विश्व
A A
donald trump
16
SHARES
524
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: टैरिफ को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दिए एक बयान पर भारत की सियासत गर्मा गई है. दरअसल शुक्रवार को ट्रंप ने कहा कि भारत अपने शुल्कों में ”काफी कटौती” करने पर सहमत हो गया है. इस पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 10 मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दूसरे चरण में “टैरिफ” (शुल्क) के विषय पर संसद को विश्वास में लेना चाहिए. दरअसल अपने बयान में ट्रंप ने यह दावा दोहराया कि भारत अमेरिका पर भारी शुल्क लगाता है जिससे वहां उत्पाद बेचना मुश्किल हो जाता है.

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उनके इस बयान का हवाला देते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता के लिए वाशिंगटन डीसी में हैं. इसी बीच, राष्ट्रपति ट्रंप यह बयान देते हैं. भारत ने आखिर क्या सहमति दी है? क्या भारतीय किसानों और विनिर्माण क्षेत्र के हितों से समझौता किया जा रहा है?” उन्होंने कहा, ‘‘जब संसद का सत्र 10 मार्च को फिर से शुरू होगा, तब प्रधानमंत्री को इस संबंध में संसद को विश्वास में लेना चाहिए.’

इन्हें भी पढ़े

bpcl gas cylinder

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं

June 26, 2026
climate change

क्लाइमेट चेंज का सबसे ज्यादा असर झेल रहे भारत के बच्चे, UNICEF रिपोर्टसावधान!

June 25, 2026
weapons

दुनिया को हथियार देने वाले टॉप-5 देश, क्या इजराइल इन्हें पीछे छोड़ पाएगा?

June 25, 2026
ice of the arctic

आर्कटिक की पिघलती बर्फ में भारत तलाश रहा अपना भविष्य!

June 25, 2026
Load More

ट्रंप ने कहा, ‘आर्थिक, वित्तीय और व्यापारिक नजरिए से हमारे देश को दुनिया के लगभग हर देश ने पूरी तरह से ठगा है.’ उन्होंने कहा, ‘कनाडा, मेक्सिको और फिर आप सीधे लाइन में चले जाइए. भारत हम पर बहुत ज्यादा शुल्क लगाता है, बहुत ज्यादा. आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते. यह लगभग, यह लगभग प्रतिबंधात्मक है. यह प्रतिबंधात्मक है. हम अंदर बहुत कम व्यापार करते हैं.’ ट्रंप ने कहा, ‘वैसे, वे इस बात पर सहमत हो गए हैं कि अब वे अपने शुल्क में कटौती करना चाहते हैं, क्योंकि अब कोई तो उनके किए की पोल खोल रहा है.’ उन्होंने कहा, ‘चीन के साथ भी यही बात है। अन्य कई देशों के साथ भी यही बात है, तथा यूरोपीय संघ इस देश का बहुत ज्यादा दुरुपयोग कर रहा है.’

ट्रंप की यह टिप्पणी उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की उनके अमेरिकी समकक्ष हॉवर्ड लुटनिक के साथ व्यापार वार्ता के लिए अमेरिका यात्रा के बाद आई है. ट्रंप ने इस सप्ताह तीसरी बार भारत के लगाए गए हाई टैरिफ की आलोचना की है. इससे पहले गुरुवार को ट्रंप ने कहा था कि भारत बहुत हाई टैरिफ वाला देश है और उन्होंने दोहराया कि अमेरिकी चीजों पर टैरिफ लगाने वाले देशों पर जवाबी टैरिफ दो अप्रैल से लागू होंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
EC

बट्टेखाते में जाती चुनाव आयोग की साख!

October 11, 2022
WCL

डब्लूसीएल में विप्स की रीजनल मीट संपन्न, विप्स डब्लूसीएल को मिला बेस्ट एक्टिविटी अवार्ड

November 30, 2024
Corona virus

चीन में कोरोना नियंत्रित?

January 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में तनाव कम होते ही भारत को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर पर लगी सभी पाबंदियां हटाई गईं
  • राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज
  • केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.