Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत की सैन्य ताकत से डरा पाकिस्तान, चीन से खरीद रहा फाइटर जेट्स और जासूसी विमान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 7, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
india-pak
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पाकिस्तान और चीन की दोस्ती किसी से छिपी हुई नहीं है। भारत के साथ जब पिछले दिनों पाकिस्तान तनाव की स्थिति में था, तब भी चीन ने उसका खुलकर समर्थन किया था। चीनी फाइटर जेट्स, एयर डिफेंस सिस्टम आदि के जरिए ही पाकिस्तान ने भारत से दो-दो हाथ करने की कोशिश की थी, लेकिन बुरी तरह विफल रहा था।

भारत से पिटने के बाद अब पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट भागे-भागे चीन पहुंचे हैं। अपनी सैन्य ताकत बढ़ाने के लिए पाकिस्तान थोक के भाव चीन से 40 फाइटर जेट्स जे-35 खरीदने जा रहा है। इसके अलावा, जासूसी विमान और एयर डिफेंस सिस्टम भी खरीदेगा। पाकिस्तानी सरकार ने भी आधिकारिक रूप से इस सौदे की पुष्टि कर दी है। पांचवीं जेनरेशन के इन स्टील्थ फाइटर जेट्स के साथ-साथ पाकिस्तान को चीन से एयर डिफेंस सिस्टम समेत अन्य चीजें भी मिलने जा रही हैं।

इन्हें भी पढ़े

india uae

भारत-UAE साझेदारी बन सकती है गेमचेंजर!

May 19, 2026
NTA

NTA में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों की हुई नियुक्ति, संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारी

May 19, 2026
f-35 fighter jet

अब US फाइटर जेट को आसानी से तबाह कर सकता है ईरान!

May 19, 2026
WCL

वेकोलि मुख्यालय में ‘जल मंथन’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

May 19, 2026
Load More

तुर्किए टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बताया है कि वह चीन से जे-35 फाइटर जेट्स, केजे-500 एयरबोर्न अर्ली वॉर्निंग एंड कंट्रोल (AWACS) एयरक्राफ्ट और एचक्यू-19 बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने जा रहा है। AWACS एक जासूसी विमान है जिसका इस्तेमाल लंबी दूरी पर दुश्मन के विमानों, मिसाइलों आदि का पता लगाने के लिए किया जाता है। उल्लेखनीय है कि भारत हाल ही में तनाव के दौरान अवाक्स एयरक्राफ्ट, एयर डिफेंस सिस्टम और फाइटर जेट आदि को मार गिराया था। इससे चीन की भी काफी थू-थू हुई थी। पाकिस्तानी डिफेंस ऑफिशियल्स का कहना है कि फाइटर जेट की ट्रेनिंग लेने के लिए उसके पायलट चीन पहुंच भी चुके हैं।

कब से मिल सकता है चीनी फाइटर जेट?
चीनी फाइटर जेट्स समेत अन्य सामान पाकिस्तान को इस साल अगस्त महीने से मिलना शुरू हो सकता है। पाकिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आने वाले महीनों में एयरक्राफ्ट की डिलीवरी होने लगेगी। इस समय पाकिस्तानी वायुसेना के पायलट चीन में हैं और जे-35 ए फाइटर जेट्स को उड़ाने की ट्रेनिंग ले रहे हैं। बता दें कि चीन का यह फाइटर जेट पहली बार 2024 के एयरशो में दिखाया गया था। यह जे-20 के साथ दूसरा चीनी स्टील्थ फाइटर जेट है।

PAK के एयर डिफेंस सिस्टम को भारत ने किया था तबाह
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया, जिसके तहत पीओके और पाक में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने भारत के सीमावर्ती राज्यों में ड्रोन से हमले की नाकाम कोशिश की। चार दिनों तक दोनों देशों में तनाव चरम पर पहुंच गया था।

भारत ने पाकिस्तानी मिलिट्री बेस को निशाना बनाते हुए कई एयरबेस को तबाह कर दिया। इसके साथ-साथ भारत ने पाकिस्तान के फाइटर जेट को मार गिराया और उसका चीन से लिया गया AWACS सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया। वहीं, लाहौर में भारत ने पाकिस्तान के चीन से लिए गए एयर डिफेंस सिस्टम एचक्यू-9 को भी तबाह कर दिया था।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
father's day

पिता की ताकत… एक साधारण इंसान की असाधारण कहानी !

June 15, 2025
population

जनगणना 2025: देश की तस्वीर को बनाएगा और सशक्त, यहां जानिए सभी सवालों के जवाब!

June 6, 2025

कब तक विकलांग विवशताओं की तरह चलता रहेगा हमारा लोकतंत्र!

April 9, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत-UAE साझेदारी बन सकती है गेमचेंजर!
  • यूपी चुनाव : एक्टिव मोड में आई कांग्रेस, खास स्ट्रैटिजी पर है फोकस !
  • NTA में बड़ा फेरबदल, चार अधिकारियों की हुई नियुक्ति, संभालेंगे अलग-अलग जिम्मेदारी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.