Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

शिक्षा में बदलाव का मॉडल बन रहा उत्तर प्रदेश : संदीप सिंह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 12, 2025
in राज्य
A A
शिक्षा मंत्री संदीप सिंह
19
SHARES
623
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

इन्हें भी पढ़े

cyber india digital

रेलवे को साइबर हमले से बचने का खास प्लान, जानिए कैसे करेगा काम

September 7, 2026
ethanol fuel

एचबीटीयू के प्रोफेसर ने जंगली घास से बनाया एथेनॉल, कई कंपनियां खरीदने को तैयार

September 7, 2026
madrasas

धामी सरकार ने बिना मान्यता वाले 5 मदरसों पर ताला जड़ा, अब तक 20 अवैध मदरसे बंद

September 6, 2026
shri ram temple

राम मंदिर: 2020 में गठित ट्रस्ट में पहली बार, CEO की नियुक्ति से शुरू हुआ नया अध्याय

September 5, 2026
Load More

मुरार सिंह कंडारी


लखनऊ: जून उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को ज़मीनी स्तर से सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ी पहल की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारियों (BEOs) के लिए 3 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 11 जून से दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, लखनऊ में हुई। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य नेतृत्व क्षमता, नवाचार और प्रशासनिक दक्षता का समन्वित विकास है।

शिक्षा व्यवस्था के केंद्र में नेतृत्व को स्थापित करने की यह रणनीति उत्तर प्रदेश को एक एजुकेशन गवर्नेंस मॉडल स्टेट के रूप में उभरने की दिशा में अग्रसर कर रही है। इस प्रशिक्षण से न केवल विभागीय कार्यप्रणाली में समन्वय बढ़ेगा, बल्कि भविष्य में विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण और निपुण भारत के लक्ष्यों की सिद्धि को नई गति मिलेगी।

पाँच चरणों में 500 अधिकारी होंगे प्रशिक्षित
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को पांच चरणों में विभाजित किया गया है, जिसमें प्रत्येक चरण में 100 खंड शिक्षा अधिकारियों को प्रशिक्षित किया जाएगा। शेष BEOs का प्रशिक्षित शीघ्र ही कराये जाने की योजना है। यह प्रशिक्षण शैक्षिक नेतृत्व, वित्तीय प्रबंधन, विभागीय पोर्टलों के उपयोग, निपुण भारत मिशन, ECCE, ऑपरेशन कायाकल्प तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालय संचालन जैसे विषयों पर केंद्रित है। बता दें कि प्रथम चरण में 100 अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है, जबकि अन्य बैचों के आयोजन की तिथियां भी निर्धारित कर ली गयीं हैं। द्वितीय चरण के लिए 16 से 18 जून की तिथि निर्धारित है जबकि तृतीय बैच के बीईओज का प्रशिक्षण 19 से 21 जून, चतुर्थ बैच का 23 से 25 जून और पंचम बैच का प्रशिक्षण 26 से 28 जून के मध्य पूरा होगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी नहीं, सोच में बदलाव है
यह प्रशिक्षण केवल विभागीय योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका व्यापक उद्देश्य BEOs को रणनीतिक नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार करना है। सत्रों में केस स्टडी, ग्रुप डिस्कशन, तकनीकी प्रदर्शन और क्षेत्रीय अनुभव साझा करने जैसे सृजनात्मक आयाम जोड़े गए हैं।

ये हैं प्रशिक्षण एजेंडा के प्रमुख बिंदु

  • निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा
  • ऑपरेशन कायाकल्प
  • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का संचालन/प्रबंधन
  • समावेशी शिक्षा के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां/कार्यक्रम
  • ECCE कार्यक्रम
  • वार्षिक कार्य योजना एवं बजट 2025-26 में स्वीकृत गतिविधियों का क्रियान्वयन
  • यू- डायस+ डाटा
  • वित्तीय एव विभागीय प्रक्रियाओं तथा जेम पोर्टल के माध्यम से प्रोक्योरमेंट
  • विभागीय पोर्टल एवं एप के संबंध में अधिकारियों का अभिमुखीकरण एवं हैंड्स ऑन कराया जाना
  • शैक्षिक नेतृत्व एवं व्यक्तित्व विकाप्रशिक्षित

“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदृष्टि में यह स्पष्ट विश्वास है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों या भौतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि इनके साथ-साथ नेतृत्व क्षमता और जवाबदेही की सुदृढ़ संस्कृति से ही संभव है। इसी सोच के साथ यह प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यवस्थागत परिवर्तन की आधारशिला रख रहा है। उत्तर प्रदेश, जो अब तक केवल शिक्षकों के प्रशिक्षण तक सीमित था, अब शिक्षा प्रशासन के नेतृत्व विकास को प्राथमिकता दे रहा है, यही हमारी नई शिक्षा नीति के अगले चरण की मजबूत नींव है।”
संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
wcl

वेकोलि में राजभाषा हिन्दी के प्रयोग का कोयला मंत्रालय ने किया निरीक्षण

April 30, 2024
Sansad

पुरानी संसद की वो तस्वीरें जो नए भवन में ना ही दिखें तो अच्छा!

September 18, 2023
Kejriwal

केजरीवाल को बेल… अब बदलेगा दिल्ली का खेल ?

May 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • इन राशन कार्डों पर लग सकती है रोक? जल्द करा लें यह काम
  • भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मिली मंजूरी
  • पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए गजब क्रेज, घंटे भर में सीटें फुल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.