प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर
मंझारी/चाईबासा : सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा की ओर से मंझारी प्रखंड के नवाडीह गाँव में नुक्कड़ सभा किया गया। नुक्कड़ सभा में ग्रामसभा पर नागरिक दायित्व, डायन-प्रथा के नाम से हो रहे घटनाओं के नियंत्रण तथा मूल संस्कृतियों के संरक्षण एवं विकास को आदि को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दिया गया । ग्रामसभा के माध्यम से सरकारी योजनाओं के नियंत्रण और लाभ के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया गया।

ग्रामीणों को स्वयं की जागरूकता
ग्रामीण क्षेत्र में अधिकांश लोग डायन-प्रथा के आरोप-प्रत्यारोप के दलदल में हैं। इसके सामाजिक पहल्लू ,कानूनन दृष्टि से लोगों को अवगत किया गया । इससे होनेवाले आर्थिक और सामाजिक नुकसानों के कई बिन्दुओं को लोगों के सामने रखकर जागरूक करने का प्रयास हुआ । इस संबंध में नेशनल आदिवासी रिवाईवल एसोशिएसन एवं सिंगी एण्ड सिंगी सोसाईटी की ओर कानूनन जागरूकता के लिए लोगों के बीच में हैंडविल बाँटा गया। ग्रामीणों को स्वयं की जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया।

वर्त्तमान समय में गाँव-गाँव में धार्मिक अतिक्रमण हो रहा है। मूल संस्कृति के बीच हिन्दुत्व,ईसाईयत और मुसलिम धर्म की गतिविधियाँ तेज हो रही है ! उससे सावधान होने एवं रोकथाम करने की दिशा में लोगों के सामने कई उदाहरण प्रस्तुत किया गया और इसके सामाजिक नुकसान के संबंध में आम जनों को जागरूक किया गया !

कार्यक्रम में कौन-कौन रहे मौजूद !
इस अभियान में आदिवासी “हो” समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इपिल सामड, महासचिव गब्बरसिंह हेम्ब्रम, प्रदेश कमिटी के सदस्य लेबा गागराई, पूर्व अनुमंडल सचिव सिकंदर तिरिया, सामु बिरूवा, दीपक हेम्ब्रम, तुराम हेम्ब्रम, रामसिंह हेम्ब्रम, सनातन हेम्ब्रम, लालमोहन हेम्ब्रम, साधु हेम्ब्रम, जुरिया गागराई, यादव गागराई, मंगलसिंह हेम्ब्रम, पीटर हेम्ब्रम, कृष्णा हेम्ब्रम, सरस्वती कुई,अम्बी कुई, जेमा हेम्ब्रम, बसमती गागराई आदि लोग मौजूद रहे।







