Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत से मेरी बात करा दो… US के सामने गिड़गिड़ाया पाकिस्तान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 21, 2025
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
india-pakistan
18
SHARES
597
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को एक बार फिर भारत के साथ सभी लंबित मुद्दों पर बातचीत की पेशकश की है। इसमें जम्मू-कश्मीर, सिंधु जल संधि, व्यापार और आतंकवाद जैसे अहम विषय शामिल हैं। शरीफ ने यह बात अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ फोन पर बातचीत के दौरान कही। इस बातचीत को पाकिस्तान के सरकारी टीवी चैनल पीटीवी ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

बयान के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण और गर्मजोशी भरी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शुभकामनाएं दीं और उनके साहसी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि रुबियो की सक्रिय कूटनीति ने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की समझौता प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाई।

इन्हें भी पढ़े

rajnath singh

यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीतें, सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर होः राजनाथ सिंह

November 13, 2026
sugar

चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय, सरकार ने जारी किए निर्देश

November 13, 2026
PM Modi

कर्नाटक की विकास यात्रा को मिलेगी नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास: पीएम मोदी

November 13, 2026
iran war

ब्रिटेन के परमाणु ठिकानों पर ईरान कर सकता है हमला, खुफिया रिपोर्ट में दावा

November 12, 2026
Load More

शरीफ ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप की पाकिस्तान के प्रति सकारात्मक टिप्पणियां दक्षिण एशिया में स्थायी शांति की दिशा में उत्साहजनक हैं। यह तभी संभव है जब पाकिस्तान और भारत के बीच सार्थक संवाद की शुरुआत हो।”

भारत का स्टैंड क्लियर, सिर्फ PoK और आतंकवाद पर ही होगी बात
भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बात होगी। ऐसे में शरीफ की इस पेशकश को भारत के नजरिए से कोई नई पहल नहीं माना जा रहा।

दोनों नेताओं के बीच ईरान-इजरायल युद्ध पर भी बात हुई। शरीफ ने कहा कि यह संकट केवल क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए चिंताजनक है और इसका समाधान संवाद व कूटनीति के जरिए होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान शांति के लिए किसी भी रचनात्मक प्रयास में भूमिका निभाने को तैयार है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका के साथ व्यापार, निवेश, ऊर्जा, खनन, रेयर अर्थ मेटल्स और आईटी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की इच्छा भी जताई। उन्होंने ट्रंप के व्यापार को लेकर फोकस का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान और अमेरिका को मिलकर परस्पर लाभकारी साझेदारी पर काम करना चाहिए।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान पूरे देश में विशेष रूप से चरमपंथी संगठनों से आने वाले खतरों के खिलाफ आतंकवाद से लड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेक्रेटरी रुबियो ने पाकिस्तान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ हर संभव सहयोग देने को तैयार है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम समझौते को बनाए रखने के पाकिस्तान के प्रयासों की भी तारीफ की।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Democracy In India

खामियां तमाम लेकिन पश्चिम से कहीं आगे है भारत का लोकतंत्र

May 8, 2023
गणेश जोशी

उद्यान मंत्री गणेश जोशी बोले – निशुल्क वितरित होंगे शीतकालीन फल पौधे

January 18, 2023
opposition alliance I.N.D.I.A.

विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से क्यों अलग होते दिख रहे ‘N’ और ‘A’

October 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • यह न सोचें कि अगला चुनाव कैसे जीतें, सोचें कि अगली पीढ़ी का भविष्य कैसे बेहतर होः राजनाथ सिंह
  • चीनी बिक्री का कोटा 13 लाख मीट्रिक टन तय, सरकार ने जारी किए निर्देश
  • कर्नाटक की विकास यात्रा को मिलेगी नई गति, मध्यम वर्ग को आर्थिक प्रगति में भागीदार बनाना हमारा प्रयास: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.