सतीश मुखिया
मथुरा। नगर निगम मथुरा वृंदावन को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु नगर आयुक्त जग प्रवेश के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज प्रवर्तन टीम द्वारा मथुरा वृंदावन में विभिन्न स्थानों पर कार्यवाही की गई। जिसमें प्रेम मन्दिर से छटीकरा तक अतिक्रमण व पोलीथिन के विरुद्ध अभियान चलाया गया और उनसे 5000 का जुर्माना वसूला गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक टैम्पो भी चैक किया गया जिसमें प्रतिबंधित प्लास्टिक के 2 कार्टून गिलास के पाये गये जिस पर टैम्पो को नगर निगम आफिस वृन्दावन में पहुंचाया गया।
वहीं दूसरी तरफ मथुरा शहर में सिविल लाइन, तहसील, ब्रजतीर्थ विकास परिषद आदि स्थानों से फल, सब्जी, जूस की 20 ढकेलो को हटवाकर फुटपाथ को खाली कराया गया और उन्हें भविष्य में फुटपाथ पर अवैध धकेल ना लगाने की चेतावनी दी।
स्थानीय नागरिकों द्वारा आईजीआरएस और कार्यालय में दी गई शिकायतों पर भी अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह द्वारा बृज वाटिका कॉलोनी में मौके पर पहुंचकर यथा स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान अतिक्रमण टीम के द्वारा ओल्ड आरटीओ ऑफिस के पास एवं लाजपत नगर में भी कार्यवाही की गई। मथुरा में कार्यवाही के दौरान अपर नगर आयुक्त, सौरभ सिंह प्रवर्तन दल के कर्नल आर के सिंह, नायब सूबेदार राजेश कुमार सिंह, हवलदार धर्मवीर सिंह, पंकज कुमार, अशोक कुमार, योगेश कुमार, गुलबीर सिंह के साथ मौके पर मौजूद रहे, वही वृंदावन कार्यवाही के दौरान प्रवर्तन दल की टीम का नेतृत्व सूबेदार खान चंद सिंह और उनके साथी हवलदार प्रेमपाल सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह ने किया।







