दिल्ली डेस्क/ आर.के.पुरम, 19 अगस्त (मंगलवार) को “आपका विधायक आपके द्वार” जनसंपर्क अभियान के तहत आर.के.पुरम क्षेत्र के विधायक श्री अनिल शर्मा आज माधवपुरम (मोहम्मदपुर) गांव पहुंचे, जहां उन्होंने जाट चौपाल में स्थानीय ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी स्थानीय समस्याएं विधायक जी के समक्ष रखीं। प्रमुख मुद्दों में सीवर व्यवस्था, पीने के पानी की कमी, जर्जर नालियां, खड़ंजा निर्माण तथा गलियों की खराब स्थिति प्रमुख रहीं।

विधायक अनिल शर्मा ने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को कई समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए और आश्वासन दिया कि लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
चौपाल के उपरांत उन्होंने आंबेडकर बस्ती और आज़ाद बस्ती का भी दौरा कर वहां की समस्याओं का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार कार्यों को शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए।
विधायक अनिल शर्मा ने कहा
अनिल शर्मा ने कहा “जनता से सीधा संवाद ही विकास की असली नींव है। हमारी कोशिश है कि हर क्षेत्र की समस्याओं को ज़मीनी स्तर पर समझकर तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता देखी गई, जो क्षेत्रीय नेतृत्व और प्रशासन पर लोगों के विश्वास को दर्शाता है।







