सतीश मुखिया
मथुरा: सोने की ईट बताकर पीली धातु देने के संबंध में थाना हाईवे में एक शिकायत दर्ज की गई। जिसमें फरियादी ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि में राहुल शर्मा बोल रहा हूँ राजस्थान का रहने वाला हूँ और आपको पहचानता हूँ। उसने वादी मुकदमा को बताया कि जेसीबी से खुदाई करते समय मुझे सोने की ईट प्राप्त हुई है और उसे आधे दामों में बेचना चाहता हूँ। जिसने वादी मुकदमा को अपनी बातों में फंसा लिया और वादी को मथुरा जयगुरूदेव मन्दिर के पास बुलाकर पीतल की ईट को सोने की बताकर 600000/-रूपयों में बेचकर मौके से चले गए।
जब वादी को ठगे जाने का एहसास हुआ तब उसने शिकायत दर्ज कराई और प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 858/2025 धारा 318(4) बीएनएस पंजीक करण किया गया और उसके बाद दोबारा वादी से पुनः सम्पर्क कर माल गौदाम रोड से रेलवे स्टेशन मथुरा पर बुलाया गया था। जिसके सम्बन्ध में वादी मुकदमा द्वारा थाने पर सूचना दी। इन अपराधियों से मौके पर एक ईट पीली धातु के दो टुकडे, 02 अवैध तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त गाडी क्रेटा HR 50 L4794 बरामद की गई।
थाना हाईवे पुलिस द्वारा मौके थलेश पुत्र स्व0 मोहन निवासी भिडूकी थाना हसनपुर जिला पलवल जनपद हरियाणा उम्र करीब 45 वर्ष और मौहम्मद असगर पुत्र दीन मौहम्मद निवासी भण्डारा थाना जुरैडा जिला डींग राजस्थान उम्र करीब 44 वर्ष को गिरफ्तार किया और अग्रिम कार्यवाही की गई। इनको गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 शैलेन्द्र सिंह ,उ0नि0 मोनू कुमार, उ0नि0 चन्द्रवीर सिंह थाना हाईवे जनपद मथुरा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।







