Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

एनडी तिवारी की विरासत पर पार्टी में गरमाई सियासत, इस दावेदार ने मचाई हलचल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 3, 2023
in राज्य, विशेष
A A
ND Tiwari
23
SHARES
774
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून : नैनीताल लोकसभा सीट पर पूर्व सांसद एनडी तिवारी के परिवार से दावेदारी के सुर उठे हैं। परिवार के लोगों ने कहा कि इस सीट पर एनडी तिवारी सांसद रहे हैं, उनके परिवार से ही किसी को टिकट मिलना चाहिए। इधर एनडी तिवारी के रिश्तेदार कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भी खुलकर इस सीट से दावेदारी कर कांग्रेस में हलचल मचा दी है।

नैनीताल लोकसभा सीट की पहचान देश के जाने-माने नेता एनडी तिवारी से भी जुड़ी है। वह इस सीट से कई बार सांसद रहे हैं। पदमपुरी जिला नैनीताल निवासी दुर्गा दत्त एनडी तिवारी के सगे रिश्तेदार हैं। उन्होंने कहा कि इस सीट से उनके ही परिवार के किसी व्यक्ति को टिकट देना चाहिए ताकि एनडी तिवारी ने जनता के लिए जो सपने देखे थे वो पूरे हो सकें।

इन्हें भी पढ़े

WCL

वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता

June 24, 2026
Lucknow fire incident

लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ी कार्रवाई, 9 कोचिंग सेंटर और एक होटल सील

June 24, 2026
Bhushan Tiwari

भरत भूषण तिवारी को फर्जी एनकाउंटर में मारे जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा पर दी श्रद्धांजलि

June 23, 2026
स्वच्छ भारत अभियान

हम सबने ठाना है, ब्रज को स्वच्छ बनाना है!

June 23, 2026
Load More

पार्टी का ही फैसला मान्य होगा
इसके बाद कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता और एनडी तिवारी के सगे संबंधी दीपक बल्यूटिया ने खुलकर एलान कर दिया है कि अगर पार्टी उन्हें मौका दे तो वह नैनीताल से अगला लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। कहा कि वह लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हैं और पार्टी के कर्मठ सिपाही रहे हैं। साथ ही कहा कि पार्टी का ही फैसला उनके लिए मान्य होगा।

दीपक बल्यूटिया ने पिछली बार हल्द्वानी विधानसभा सीट के लिए कांग्रेस से दावेदारी की थी। एक समय में उनका टिकट पक्का भी लग रहा था लेकिन बाद में टिकट सुमित हृदयेश को मिला और वह चुनाव भी जीत गए। उसके बाद माना जाने लगा कि अब दीपक अगले निकाय चुनाव में कांग्रेस से मेयर पद के लिए टिकट मांग सकते हैं। हालांकि एकदम से उन्होंने नैनीताल लोकसभा सीट का टिकट मांगकर हलचल मचा दी है।

रोहित शेखर ने भी की थी दावेदारी
एनडी तिवारी की दूसरी पत्नी उज्जवला शर्मा के पुत्र रोहित शेखर ने भी कांग्रेस से लोकसभा चुनाव के लिए दावेदारी की थी। वह अपने पिता एनडी तिवारी के साथ कई बार क्षेत्र में दौरे पर भी रहे। यहां तक कि हरीश रावत सरकार के समय वह अपने पिता के साथ एसटीएच में मौन आंदोलन पर भी बैठे थे। एनडी तिवारी की मृत्यु के बाद भी रोहित शेखर के समर्थकों ने उनकी दावेदारी की बात कही थी लेकिन कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए। बाद में उनकी मृत्यु हो गई।

राह नहीं आसान और भी दावेदार
दीपक बल्यूटिया की राह आसान नहीं है। चर्चा है कि कांग्रेस के बड़े दलित नेता भी इस सीट से चुनाव लड़ने की मंशा जता चुके हैं। इसके अलावा अन्य बड़े चेहरे भी नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के लिए जोर आजमाइश कर रहे हैं। यह भी है कि तिवारी की मृत्यु के बाद कभी भी उनके नाम पर इस सीट पर कांग्रेस ने चुनाव नहीं लड़ा। यहां तक की भाजपा सरकार में सीएम पुष्कर सिंह धामी जिले के दौर के दौरान कई बार एनडी तिवारी का नाम ले चुके हैं। यह भी कहा जाता है कि कांग्रेस ने तिवारी को भुला दिया है लेकिन अब तिवारी के नाम पर उनकी विरासत को लेकर कांग्रेस में सियासत शुरू हो गई है।

अच्छा है कि लोग खुद चुनाव लड़ने की इच्छा जता रहे : माहरा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने दीपक बल्यूटिया की दावेदारी पर कहा कि यह अच्छा है कि कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने के लिए स्वयं इच्छा जता रहे हैं। कहा कि पार्टी में भी टिकट को लेकर सर्वे हो रहा है। उन्होंने स्वयं के इस सीट पर चुनाव लड़ने की संभावना पर कहा कि फिलहाल मैं कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगा हूं और इस समय मेरा काम चुनाव लड़ना नहीं बल्कि लड़वाना है।

मोदी युग में भाजपा का गढ़ बनी नैनीताल लोकसभा सीट
नैनीताल लोकसभा सीट कांग्रेस का गढ़ रही है। राज्य गठन के समय भी एनडी तिवारी यहां से सांसद थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद विधायक का चुनाव लड़ने पर उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दे दिया। बाद में साल 2002 में हुए उपचुनाव में कांग्रेस के डॉ. महेंद्र सिंह पाल इस सीट से सांसद बने। साल 2004 और 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर केसी सिंह बाबा जीते।

साल 2009 में उन्होंने भाजपा के बची सिंह रावत जैसे मजबूत चेहरे को हरा दिया। बाद में नरेंद्र मोदी की राष्ट्रीय राजनीति में उपस्थिति के बाद इस सीट पर भाजपा की जीत होती रही। साल 2014 में भगत सिंह कोश्यारी और साल 2019 में अजय भट्ट सांसद बने। इस सीट से एनडी तिवारी का दुर्भाग्य भी जुड़ा है। भाजपा के बलराज पासी से साल 1991 में वह चुनाव हार गए थे। कहा जाता है कि अगर तिवारी तब सांसद बन गए होते तो प्रधानमंत्री भी बने होते। इसके बाद वह इस सीट पर भाजपा की इला पंत से 1998 में भी चुनाव हारे थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर चला निगम का अभियान

June 5, 2025
TV journalist

नारद जयंती विशेष : लोकहित ही पत्रकारिता का नारदीय सूत्र!

May 10, 2023
आम आदमी पार्टी

लेफ्ट राइट अंदर अब ‘सर जी’ का नंबर

October 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • वेकोलि एवं महाराष्ट्र बांबू विकास मंडल के मध्य वाणिज्यिक बांसारोपण हेतु हुआ समझौता
  • लखनऊ अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ी कार्रवाई, 9 कोचिंग सेंटर और एक होटल सील
  • ITR जमा करने के बाद दोबारा क्यों भरना पड़ रहा है फॉर्म?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.