Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

स्वच्छता को अपनी आदत में शामिल करें, दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाएं : सीएम रेखा गुप्ता

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 25, 2025
in दिल्ली
A A
cm rekha
16
SHARES
525
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि ये बदलाव राजधानी के हर परिवार को लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जीएसटी रिफॉर्म को लेकर उपभोक्ता, व्यापारी और आम जनता बेहद उत्साहित है। दुकानों पर भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही और हर कोई नई चीजें खरीदने को बेताब है।

दिल्ली को 27 वर्षों तक उपेक्षित रखा गया

इन्हें भी पढ़े

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो का दुनिया में डंका, न्यूयॉर्क-हांगकांग और पेरिस को भी छोड़ा पीछे

August 9, 2026
दिल्ली लक्ष्मी योजना

दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन

August 9, 2026
पार्सल

दिल्ली में ‘गुम’ नहीं होगा पार्सल, अब QR कोड से ट्रैक होगा सामान

August 8, 2026
Delhi Lakshmi Yojana

‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!

August 7, 2026
Load More

उन्होंने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य दिल्ली को सुंदर और खुशहाल शहर बनाना है, जहां हर नागरिक को उसका हक मिले। उन्होंने कहा कि दिल्ली को 27 वर्षों तक उपेक्षित रखा गया। यहां जो भी सरकार आई, उसने दिल्ली और यहां के लोगों की परवाह नहीं की। जनता ने अब ऐसी सरकार चुनी है, जो सिर्फ विकास पर विश्वास करती है और विकास करना भी जानती है।

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में सड़कें, फ्लाईओवर, स्कूल, अस्पताल, सामुदायिक भवन, पार्किंग, नालियां, सब बिखरी हुई और जर्जर थीं। जब ये ठीक हो जाएंगी तभी दिल्लीवासियों की मुश्किलें कम होंगी। वरना, एक गड्ढा रोज परेशान करता है, टूटे फुटपाथ और उभरे हुए पत्थर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, बाजारों में पैदल यात्री सुरक्षित नहीं चल पाते, और कई इलाकों में पार्किंग माफिया हावी हैं। हम सभी समस्याओं को सुधारने का काम कर रहे हैं और लोगों के सहयोग से इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।

चांदनी चौक हमारी धरोहर

उन्होंने कहा कि चांदनी चौक हमारी धरोहर है। त्योहारों के समय धार्मिक स्थलों की रौनक ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे समय सफाई और बेहतर रखरखाव और भी आवश्यक हो जाता है। जिस तरह हम अपने घर को स्वच्छ रखते हैं, उसी अपनत्व और जिम्मेदारी से हमें अपने बाजारों और सड़कों को भी स्वच्छ रखना होगा। स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं और मिलकर दिल्ली को स्वच्छ और सुंदर बनाएं।

दिल्ली ने मिलकर सेवा और संस्कार की सुंदर मिसाल पेश की

सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दिल्ली ने मिलकर सेवा और संस्कार की सुंदर मिसाल पेश की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ श्रमदान कार्यक्रम के अंतर्गत दिगंबर जैन लाल मंदिर से गुरुद्वारा शीशगंज साहिब तक सफाई अभियान में हिस्सा लिया। यह श्रमदान केवल सफाई का अभियान नहीं था।

पीएम मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से सेवा का दीप जलाया

उन्होंने कहा कि यह गांधीजी के स्वच्छता संदेश को आगे बढ़ाने और दीनदयाल जी के अंतिम जन तक सम्मान और सुविधा पहुंचाने के विचार को जीवन में उतारने का संकल्प था। देश तब बदलता है, जब हर हाथ जिम्मेदारी उठाता है। पीएम मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ से सेवा का जो दीप जलाया, आज उसी प्रेरणा से दिल्ली का यह प्रयास एक जनआंदोलन बन गया है। आइए, हम सब मिलकर जन-जन को जागरूक करें और दिल्ली को न सिर्फ साफ-सुथरी बल्कि पूरे देश के लिए आदर्श और प्रेरणादायी राजधानी बनाएं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
नगर निगम मथुरा वृंदावन

Worker On Rent : नगर निगम मथुरा वृंदावन में नया खेल…? भाग : 1

May 13, 2025
donald trump

रिवेंज पोर्न क्या है? डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा हस्ताक्षरित ऐतिहासिक कानून का सच !

May 20, 2025

केसीआर की मोदी को ललकार!

July 19, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सफेद सोने के खजाने तक पहुंचा भारत, चिली के साथ महाडील जल्द
  • धामी सरकार ने विकास योजनाओं को दी ₹150 करोड़ की मंजूरी!
  • PM मोदी की कूटनीति का मुरीद हुआ अमेरिका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.