Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

क्या रूसी तेल खरीदना बंद करेगा भारत?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 17, 2025
in विश्व, व्यापार
A A
crude oil
15
SHARES
484
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  क्या भारत अब किफायती दरों पर मिलने वाला रूसी तेल खरीदना बंद करने वाला है? ये हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये बड़ी बात कही है. उन्होंने बुधवार को अपने बड़े दावे में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि भारत अब रूस से लेकर की खरीद नहीं करेगा. उन्होंने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये कहा. अब इसे लेकर भारत की प्रतिक्रिया सामने आया है. बयान में कहा गया है कि देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए भारत का रुख स्पष्ट है. इसमें भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता रही है.

भारत की तेल को लेकर ये प्राथमिकता

इन्हें भी पढ़े

petrol and diesel

क्या सच में प्रीमियम पेट्रोल से बढ़ती है माइलेज और पावर?

July 8, 2026
crude oil

भारत में तेल वाली दिवाली, होर्मुज खुलने के बाद अब सऊदी अरब से आई खुशखबरी

July 8, 2026
india indonesia

ब्रह्मोस, अस्त्र मिसाइल और EVM… इंडोनेशिया के साथ हुई 20 बड़ी डील

July 7, 2026
note

भारत के वो 5 राज्य जहां इनकम है सबसे ज्यादा, पहले पर कौन?

July 7, 2026
Load More

Donald Trump के दावे पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि भारत हमेशा से तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक है. एनर्जी आउटलुक में बढ़ती अस्थिरता के बीच सरकार की हमेशा ये प्राथमिकता रही कि भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा की जाए. उन्होंने कहा कि क्रूड ऑयल को लेकर हमारी आयात नीतियां पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित होती हैं. प्रवक्ता के मुताबिक, स्थिर ऊर्जा मूल्य और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना भारत की ऊर्जा नीति के दोहरे लक्ष्य रहे हैं.

रणधीर जयसवाल ने आगे कहा कि इसमें हमारे ऊर्जा स्रोतों का व्यापक आधार बनाने के साथ ही बाजार की स्थितियों के मुताबिक इनमें विविधीकरण लाना शामिल है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जहां तक अमेरिका का संबंध है, हम कई वर्षों से अपनी ऊर्जा खरीद में विस्तार की कोशिश कर रहे हैं और बीते एक दशक में इसमें लगातार तेजी आई है. वर्तमान प्रशासन ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को गहरा करने में रुचि दिखाई है, जिसे लेकर चर्चा जारी है.

ट्रंप ने भारत को लेकर ऐसा क्या कहा?

व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के समक्ष भारत द्वारा रूसी क्रूड ऑयल के लगातार हो रहे आयात पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अमेरिाक का ये मानना है कि ऐसा करके भारत राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन से युद्ध में फंडिंग में मदद करता है.

ट्रंप ने आगे दावा किया कि पीएम मोदी ने इसे लेकर बड़ा आश्वासन दिया है कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे. यह एक बड़ा कदम है. अब हमें चीन को भी यही करने के लिए कहना होगा. उन्होंने ये भी कहा कि भारत द्वारा रूसी तेल खरीदे जाने से मैं खुश नहीं था.

रूस-युक्रेन युद्ध के बाद खरीद में बड़ा इजाफा

गौरतलब है कि भारत का ऊर्जा निर्यात प्रमुख तौर पर मिडिल ईस्ट सप्लायर्स पर निर्भर है.लेकिन बीते फरवरी 2022 में जब रूस की ओर से यूक्रेन पर आक्रमण (Russia-Ukraine War) किया गया था. इसके बाद से भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद में तेज इजाफा हुआ.

इसके पीछे कारण ये रहा कि पश्चिमी प्रतिबंधों और यूरोपीय डिमांड में कमी के कारण Russian Oil पर भारी छूट मिली और देश को किफायती दरों पर क्रूड मिलने लगा. यूक्रेन युद्ध से पहले भारत में रूसी तेल का आयात 1% था, जो कुछ ही समय में बढ़कर अब करीब 40% के आसपास पहुंच चुका है. बता दें कि चीन के बाद भारत रूसी कच्चे तेल का दूसरा सबसे बड़ा आयातक देश है.

भारत पर डबल टैरिफ की वजह रूसी तेल

गौरतलब है कि भारत पर अमेरिका की ओर से लगाए गए 50% के हाई टैरिफ के पीछे भी सबसे बड़ी वजह रूसी तेल की खरीद ही रहा है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने जब टैरिफ वॉर की शुरुआत की थी, तो पहले भारत पर 25% का रेसिप्रोकल टैरिफ लागू किया था. लेकिन अगस्त महीने के अंत में इसे बढ़ाकर 50% कर दिया था. इसके पीछे ट्रंप प्रशासन ने कारण बताते हुए आरोप लगाया था कि भारत रूस से कच्चा तेल खरीदकर उसे यूक्रेन युद्ध के लिए आर्थिक मदद पहुंचा रहा है. इसे लेकर जुर्माने के तौर पर 25% का अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मनरेगा

समीक्षा पर स्पष्टता चाहिए

December 2, 2022

जय श्री राम! अयोध्या में बोले Amitabh Bachchan- मुंबई रहें या दिल्ली, छोरा कहलाएगा गंगा किनारे वाला

February 10, 2024

धोनी की राह पर चले पंत, टेस्ट में किया यह बड़ा कारनामा

December 14, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • फिल्म ‘सतलुज’ विवाद के बहाने समझिए भारत में ओटीटी रेगुलेशन और सेंसरशिप का पूरा कानूनी ढांचा!
  • राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सीएम योगी पर तंज़, कार्रवाई को लेकर उठाए सवाल
  • डीआरडीओ ने लंबी दूरी के निर्देशित ‘पिनाका’ रॉकेट का सफल परीक्षण किया, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.