Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

उत्तराखंड में युवक की चाकू गोदकर हत्या के बाद बवाल, जामा मस्जिद के बाहर लोग जमा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 14, 2025
in जुर्म, राज्य
A A
death in Uttarakhand
17
SHARES
577
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तराखंड के सीमांत इलाके खटीमा में युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित भीड़ ने आगजनी और तोड़फोड़ कर हाइवे पर जाम लगा दिया। बाजार बंद कराते हुए लोग मुख्य चौक पर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच किसी ने आरोपी के पिता के चाय के खोखे को फूंक दिया। इसी बीच, जामा मस्जिद के पास कुछ लोग सड़क पर बैठकर जाम लगाने लगे। समझाने के बावजूद जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात रोडवेज बस स्टेशन के पास दो पक्षों के बीच रंजिशन चाकू चले थे, जिसमें तुषार नाम के युवक की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल सलमान और अभय को हायर सेंटर रेफर किया गया था। तुषार की हत्या के विरोध में शनिवार सुबह करीब 9 बजे परिजनों और स्थानीय लोगों ने हंगामा शुरू कर किया। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई। आक्रोशित भीड़ ने हत्या के आरोपी एक युवक के पिता के चाय के खोखे में आग लगा दी। खोखे की आग को किसी तरह से फायर ब्रिगेड ने काबू पाया।

इन्हें भी पढ़े

योगी सरकार के बजट

UP : शहरी विकास में मील का पत्थर साबित होगा बजट

February 12, 2026
Harish rawat

उत्तराखंड : आखिर हरीश रावत ने क्यों कहा ‘छोड़ दूंगा राजनीति’?

February 11, 2026
Bhagat

उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण… भगत ‘दा’ को पद्म भूषण !

February 11, 2026
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट का राज्यों को कड़ा संदेश, ‘SIR में कोई रुकावट बर्दाश्त नहीं करेंगे’

February 9, 2026
Load More

गुस्साई भीड़, आगजनी और दुकानें बंद

जब भीड़ बाजार की ओर बढ़ी तो घबराए दुकानदारों ने शटर गिरा दिए। देखते ही देखते पूरा बाजार बंद हो गया। मुख्य चौक पर स्थिति कुछ शांत हुई, लेकिन जामा मस्जिद के बाहर भीड़ जुटने लगी। हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। करीब पांच घंटे चले बवाल के बाद स्थिति को पुलिस ने किसी तरह से नियंत्रित किया। मामले को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश पर शहर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। मुख्य चौक से 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दी है। P09

पांच घंटे जमकर बवाल

हत्यारोपियों के खिलाफ भड़के गुस्से के चलते खटीमा में सुबह करीब नौ बजे से लगभग पांच घंटे तक बवाल हुआ। गुस्साई भीड़ के तेवर देख टनकपुर रोड की दुकानों के शटर गिरने लगे और देखते ही देखते कोतवाली तक पूरा बाजार बंद हो गया। भीड़ बढ़ती गई और स्थिति उपद्रव में बदल गई।

जामा मस्जिद के बाहर लोग जमा

परिजनों और भीड़ ने पहले रोडवेज के पास मृतक के घर के समीप हाईवे जाम करने की कोशिश की, जिसे पुलिस समझा-बुझाकर टालती रही। इसके बाद भीड़ मुख्य चौक की ओर बढ़ी और दुकानों को जबरन बंद कराना शुरू कर दिया। पुरानी तहसील रोड की दुकानों को बंद कराने के बाद भीड़ मुख्य चौक पर एकत्र हो गई और जाम लगाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद लोग टनकपुर रोड की ओर चले गए, लेकिन थोड़ी ही देर में फिर मुख्य चौक पर लौट आए। इस बार कई लोगों के हाथों में डंडे थे। जिन दुकानों को बंद नहीं किया गया, उन्हें जबरन बंद कराया गया। तिरपाल और पन्नियां फाड़ दी गईं।

दोपहर करीब एक बजे भीड़ मेलाघाट रोड की ओर बढ़ने लगी। पुलिस साथ में चल रही थी, लेकिन अचानक बेकाबू हुई भीड़ ने एक वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को वहां से हटाया। इसके बाद भीड़ फिर टनकपुर रोड की ओर बढ़ने लगी। इसी बीच, जामा मस्जिद के पास कुछ लोग सड़क पर बैठकर जाम लगाने लगे। समझाने के बावजूद जब लोग नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां भांजकर भीड़ को तितर-बितर किया। इससे लोग इध-उधर भाग निकले। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे कोतवाली लाकर पूछताछ की गई। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

भीड़ ने कार के शीशे तोड़े

भीड़ के मुख्य चौक पहुंचते ही हालात और बिगड़ गए। भीड़ ने एक दुकान के होर्डिंग-बैनर फाड़ दिए। पुरानी तहसील रोड पर दुकानों के बाहर रखा फर्नीचर तोड़ दिया। खड़ंजा रोड और मेलाघाट रोड पर कुछ दुकानों के बाहर तोड़फोड़ की गई। लाठियों से एक कार के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया।

चौराहे पर ई-रिक्शा पलटाने की कोशिश

भीड़ ने मेलाघाट रोड पर एक कार का शीशा तोड़ दिया। मुख्य चौराहे पर ई-रिक्शा चालकों से अभद्रता की गई। एक ई-रिक्शा पलटने की भी कोशिश की गई, जिसे चालकों ने भीड़ से बचाया। इसके अलावा शहर में कई जगह अराजकता फैलाने की कोशिश की। हालांकि कामयाब नहीं हुए। पुलिस ने तब तक सख्ती दिखा दी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि ‘पर्यावरण साथी-2024’ अवार्ड से हुए सम्मानित

June 10, 2024
PM Modi

‘मोदी का परिवार’…2024 में बेड़ा पार ! आम चुनाव में मोदी का मास्टरस्ट्रोक?

March 4, 2024
BJP

डॉ अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में BJP दिल्ली की सोशल मीडिया और IT की हुई संगठनात्मक बैठक

December 7, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • लिवर में इंफेक्शन होने पर शरीर में दिखते हैं ये लक्षण, न करें नजरअंदाज
  • पतंजलि फूड्स की ‘सुपरफास्ट’ कमाई! मार्केट में मचाया तहलका
  • जितने रन नहीं, उससे ज्यादा वर्ल्ड कप खिताब… भारतीय स्टार का ये सच चौंका देगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.