नई दिल्ली। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला हुआ है। इस घटना की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें खिड़कियां टूटी हुई दिख रही हैं। सोमवार तड़के सीक्रेट सर्विस एजेंट उनके सिनसिनाटी वाले घर पहुंचे और बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
खिड़कियों में बड़े-बड़े छेद दिख रहे
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के ओहायो स्थित घर पर हमला हुआ है, जिससे संपत्ति को नुकसान पहुंचा और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की।
अधिकारियों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और अब जांच चल रही है। वीडियो में वेंस की प्रॉपर्टी की खिड़कियों में बड़े-बड़े छेद दिख रहे हैं, और अधिकारी मौके पर गश्त लगा रहे हैं और नुकसान की तस्वीरें ले रहे हैं। इसके अलावा, रिपोर्ट्स से पता चलता है कि घटना के समय वाइस प्रेसिडेंट वैंस ओहायो वाले घर पर नहीं थे। वह पिछले एक हफ्ते से सिनसिनाटी में थे और रविवार दोपहर को शहर से चले गए थे।







