Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 2, 2026
in दिल्ली
A A
CM Rekha Gupta
16
SHARES
531
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित की हैं। इनसे सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली की नींव को मजबूती मिलेगी। इन योजनाओं में सहेली स्मार्ट पिंक कार्ड, एलपीजी एवं पीएनजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर राशि का डीबीटी, लखपति बिटिया योजना और मेरी पूंजी मेरा अधिकार योजना शामिल है। इन योजनाओं से दिल्ली की महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में चार महत्वपूर्ण योजनाएं जनता को समर्पित की गईं। इन योजनाओं से दिल्ली की महिलाएं शहर के अंदर फ्री में सफर कर सकेंगी। उनकी रसोई का बजट कम होगा। इसके साथ ही बेटियों को पढ़ने में मदद मिलेगी और स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद भी मिलेगी।

इन्हें भी पढ़े

Delhi Lakshmi Yojana

‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!

August 7, 2026
poor quality medicine

दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद

August 7, 2026
Swine flu hits Delhi

दिल्ली में स्वाइन फ्लू की दस्तक! क्या हैं लक्षण, कब और कहां कराएं जांच?

August 7, 2026
Chief Minister Rekha Gupta

दिल्ली में माप-तौल कारोबार के लिए लाइसेंस प्रक्रिया आसान, नई व्यवस्था लागू

August 7, 2026
Load More

दिल्ली सरकारी की चार अहम योजनाएं

सहेली स्मार्ट पिंक कार्डः महिलाओं की सुरक्षित और सुलभ आवागमन सुविधा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सहेली पिंक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड का शुभारंभ किया गया, जिससे दिल्ली परिवहन निगम की बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा वन नेशन, वन कार्ड के विजन के अनुरूप उपलब्ध होगी।

एलपीजी एवं पीएनजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर राशि का डीबीटीः होली और दीपावली पर राशि सीधे आधार-लिंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। हर उपभोक्ता के खाते में ₹853 भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को ₹553 की सहायता मिलेगी। इस पहल के अंतर्गत ₹130 करोड़ की राशि सीधे महिलाओं के खातों में भेजी गई है।

लखपति बिटिया योजनाः इस योजना के तहत बेटी के जन्म से उसकी ग्रैजुएशन तक की पढ़ाई पूरी होने तक हर चरण पर सरकार मदद करती है। बेटी के जन्म पर ₹61,000 की सरकारी राशि जमा कर दी जाती है, जो ब्याज सहित स्नातक की पढ़ाई पूरी होने पर लगभग ₹1.25 लाख हो जाती है। इस योजना की प्रक्रिया पूरी तरह से डिजिटल, फेसलेस और एंड-टू-एंड ऑनलाइन है। बजट में लखपति बिटिया योजना के लिए ₹128 करोड़ का प्रावधान है। अनाथ एवं चाइल्ड केयर संस्थानों में रह रही लड़कियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

मेरी पूंजी मेरा अधिकारः इस योजना के तहत लाडली योजना की बकाया राशि का वितरण किया जाएगा। लगभग 1.75 लाख लाभार्थियों की पहचान की गई है। पहले चरण में 30,000 बालिकाओं के खाते में कुल ₹90 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। दूसरे चरण में 40,000 बालिकाओं के खातों में ₹100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। लंबित राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।

प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप काम कर रही दिल्ली सरकार

सीएम रेखा गुप्ता ने चार योजनाएं राष्ट्र के प्रति समर्पित करने के बाद बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण राष्ट्रीय संकल्प बन चुका है। विकसित भारत की नींव महिलाओं की आर्थिक भागीदारी, आत्मविश्वास और नेतृत्व पर आधारित है। ऐसे में दिल्ली सरकार हर बेटी और हर बहन को उसका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू

January 8, 2023
foxconn

क्यों टूटा भारत में 1600 अरब रुपयों की फैक्ट्री का सपना!

July 11, 2023
BJP president JP Nadda

BJP छोटे दलों की क्यों कर रही मनुहार, समझिए NDA का मिशन 2024

July 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘थैंक्यू रेखा दीदी’: दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए जताया CM का आभार!
  • दिल्ली के सरकारी अस्पताल अब खुद करेंगे दवाओं और मेडिकल सामान की खरीद
  • नई दिल्ली में भारत-चीन की बड़ी बैठक: किन मुद्दों पर हुई बात?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.