धरहरा। धरहरा मठिया के खेल मैदान में अमनौर एवं मंझोपुर के बीच आयोजित फुटबॉल मैच में अमनौर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज की। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाया, जिससे मुकाबला काफी रोमांचक बना रहा। अमनौर की टीम ने पहले हाफ में बढ़त बनाते हुए एक गोल दागा, जबकि दूसरे हाफ में एक और गोल कर जीत सुनिश्चित की।
मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन तालमेल, अनुशासन एवं खेल भावना देखने को मिली। दर्शकों की भारी भीड़ ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और पूरे मैच के दौरान मैदान में जोशपूर्ण माहौल बना रहा। इस मैच का विधिवत उद्घाटन अखिल भारतीय हिंदू महासभा (युवा मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाजपा (युवा मोर्चा) के प्रवक्ता ई० आदित्य सिंह किया।
उद्घाटन के पश्चात उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर आदित्य सिंह ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है।”
इस अवसर पर समाजसेवी नितेश सिंह गुड्डू, पप्पू सिंह, अमजद अली ,परवेज आलम तथा आयोजक राजन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों का आयोजन किया जाता रहेगा, ताकि युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित किया जा सके।






