नई दिल्ली। वैभव सूर्यवंशी की मौजूदा उम्र 15 साल है और उन्होंने अभी ही वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. अब सवाल है कि जब वो 18 साल के होंगे तो क्या होगा? वो रिकॉर्ड के किस एवरेस्ट पर बैठे होंगे? दरअसल, उन्होंने जिस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है वो 18 साल की उम्र तक T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने से जुड़ी है.
T20 क्रिकेट में 18 साल की उम्र तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के नाम है. उन्होंने 68 छक्के जड़े हैं. वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल और 8 दिन की उम्र में ही उस वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. उन्होंने रहमानुल्लाह गुरबाज के बराबर छक्के अभी ही जड़ दिए हैं.
T20 क्रिकेट में वैभ सूर्यवंशी के भी अब 68 छक्के हैं. इसमें 30 छक्के उन्होंने IPL में जमाए हैं. अब अगली आईपीएल इनिंग में एक और सिक्स लगाते ही वो वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. 15 साल की उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकलेंगे तो सवाल है कि जब वो 18 साल के होंगे तो क्या होगा? अभी तो उसमें 3 साल बाकी है. वैभव तब रिकॉर्ड के नए मुकाम पर तो होंगे मगर उसका अंदाजा लगाना फिलहाल मुश्किल है.







