Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

ट्रेडिंग स्कैम पर एक छोटी से गलती और अकाउंट हो जाएगा खाली, पुलिस ने किया अगाह

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 7, 2026
in जुर्म, राष्ट्रीय
A A
trading scams in india
22
SHARES
742
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने ₹300 करोड़ के बड़े साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. यह पूरा गिरोह फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म और इंटरनेशनल साइबर नेटवर्क के जरिए लोगों को ठग रहा था.

पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था और हजारों लोगों को निशाना बनाया गया. जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट के नाम पर लोगों को लुभाते थे.

इन्हें भी पढ़े

dharmendra pradhan

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाशक्ति ही देश की असली ताकत

July 25, 2026
toll tax

टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

July 25, 2026
train

सावन में ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, स्पेशल ट्रेनें चलाएगा रेलवे

July 25, 2026
CJP's 'Chalo Sansad' march

छात्रों का आंदोलन खत्म, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के साथ ही सरकार ने मान लीं CJP की सारी मांगें

July 25, 2026
Load More

इसके लिए वे फर्जी ऐप और वेबसाइट बनाकर लोगों को हाई रिटर्न का लालच देते थे. शुरुआत में छोटे मुनाफे दिखाकर भरोसा जीता जाता था और बाद में बड़ी रकम निवेश करवाकर पैसे गायब कर दिए जाते थे.

पुलिस के अनुसार इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड भी गिरफ्तार कर लिया गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि इस गिरोह के तार विदेशों तक जुड़े हुए थे और साइबर क्राइम नेटवर्क के जरिए ऑपरेट किया जा रहा था. देशभर से इस मामले में 2000 से ज्यादा शिकायतें सामने आई हैं.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी लोगों से ठगी गई रकम को अलग-अलग खातों और डिजिटल वॉलेट्स में ट्रांसफर करते थे, जिससे ट्रैक करना मुश्किल हो जाता था. इसके लिए फर्जी दस्तावेज और शेल कंपनियों का भी इस्तेमाल किया गया.

कैसे काम करता है ये पूरा साइबर फ्रॉड?

इस तरह के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड आमतौर पर सोशल मीडिया, WhatsApp और Telegram जैसे प्लेटफॉर्म से शुरू होते हैं. ठग पहले टारगेट चुनते हैं और फिर उन्हें इन्वेस्टमेंट एडवाइजर या स्टॉक एक्सपर्ट बनकर कॉन्टैक्ट करते हैं.

कई बार वे खुद को किसी बड़ी इंटरनेशनल कंपनी या फाइनेंशियल फर्म से जुड़ा बताते हैं ताकि भरोसा जल्दी बने. इसके बाद विक्टिम को एक प्राइवेट ग्रुप में जोड़ा जाता है, जहां पहले से मौजूद कई फेक यूजर्” लगातार मुनाफे की बातें करते रहते हैं.

यह पूरा सेटअप एक स्क्रिप्ट के तहत चलता है, जिसमें हर मैसेज और बातचीत पहले से तय होती है. इसका मकसद होता है कि नए यूजर को लगे कि बाकी लोग भी पैसा कमा रहे हैं.

लोगों का भरोसा ऐसे जीतते हैं स्कैमर्स

जैसे ही भरोसा बनता है, विक्टिम को एक लिंक भेजा जाता है या ऐप डाउनलोड करवाया जाता है. यह ऐप दिखने में बिल्कुल असली ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म जैसा होता है, जिसमें लाइव मार्केट डेटा, चार्ट और बैलेंस दिखाया जाता है. लेकिन असल में यह पूरी तरह कंट्रोल्ड सिस्टम होता है, जहां सारे आंकड़े ठग खुद बदलते हैं.

शुरुआत में यूजर से छोटी रकम निवेश करवाई जाती है और उसे तुरंत मुनाफा दिखाया जाता है. कई मामलों में थोड़ी रकम निकालने भी दी जाती है, ताकि भरोसा और मजबूत हो जाए. इसके बाद धीरे-धीरे यूजर को बड़ी रकम निवेश करने के लिए उकसाया जाता है.

जब यूजर ज्यादा पैसा डाल देता है, तब असली खेल शुरू होता है. प्लेटफॉर्म पर बैलेंस और मुनाफा बढ़ता हुआ दिखता रहता है, लेकिन जब पैसे निकालने की कोशिश की जाती है तो अलग-अलग बहाने बनाए जाते हैं. कभी टैक्स, कभी प्रोसेसिंग फीस, कभी रिस्क फंड के नाम पर और पैसे मांगे जाते हैं.

ऐप से लेकर वॉलेट तक.. सबकुछ नकली

कुछ मामलों में यूजर का अकाउंट फ्रीज कर दिया जाता है और कहा जाता है कि KYC या वेरिफिकेशन पूरा करने के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा. जैसे ही यूजर और पैसा डालता है, ठग अचानक संपर्क तोड़ देते हैं या प्लेटफॉर्म ही बंद कर दिया जाता है.

जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पैसे को तुरंत कई लेयर्स में बांट देता था. पहले अमाउंट म्यूल अकाउंट्स में जाती थी, फिर वहां से क्रिप्टोकरेंसी या विदेशी खातों में ट्रांसफर कर दी जाती थी. इस मल्टी-लेयर ट्रांजैक्शन सिस्टम की वजह से पैसे को ट्रैक करना बेहद मुश्किल हो जाता है.

कई बार ये ठग कॉल सेंटर जैसे सेटअप से काम करते हैं, जहां अलग-अलग लोग अलग भूमिकाओं में होते हैं. कोई एडवाइजर बनता है, कोई कस्टमर सपोर्ट और कोई फाइनेंस मैनेजर. इससे पूरा ऑपरेशन एक असली कंपनी जैसा लगता है और विक्टिम को शक नहीं होता.

दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन के जरिए एक बड़े इंटर-स्टेट साइबर फ्रॉड सिंडिकेट को तोड़ा गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में और लोगों की तलाश कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है.

ट्रेडिंग ऐप स्कैम से कैसे बचें?

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ऐप या निवेश ऑफर पर भरोसा न करें. अगर कोई प्लेटफॉर्म बहुत ज्यादा मुनाफा देने का दावा करता है, तो उससे सावधान रहें. साइबर फ्रॉड से बचने के लिए हमेशा आधिकारिक और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें.

किसी भी ऐसे लिंक या किसी के कहे हुए पर भरोसा ना करें जो आपको पैसे लगाने के बाद कई गुना मुनाफा देने का दावा कर रहा हो. इस तरह के ज्यादातर दावे झूठे होते हैं और स्कैम का हिस्सा होते हैं. किसी ऐसे लिंक या ऐप को क्लिक ना करें जहां आपको ज्यादा कमाई का लालच दिया जा रहा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
RDE system border

सेना ने सभी जवानों को क्यों याद दिलाए गए ये नियम?

July 4, 2024
bjp

हिमाचल : इन 3 कारणों से बीजेपी के हाथ से फिसली सत्ता

December 8, 2022
cm dhami

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें

January 26, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले- युवाशक्ति ही देश की असली ताकत
  • CM सम्राट के बड़े ऐलान, कोसी-गंडक कॉरिडोर, नया अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनेगा
  • टोल टैक्स में मिलेगी बड़ी राहत, 40% तक होगा सस्ता; NHAI ने बदला फॉर्मूला

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.