Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

उत्तराखंड में धामी ही BJP का चेहरा, विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे दम

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 25, 2026
in राजनीति, राज्य
A A
cm dhami
24
SHARES
784
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तस्वीर साफ होती दिख रही है। भारतीय जनता पार्टी ने साफ कर दिया है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी पर भरोसा कायम है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने यूपी की तरह ही उत्तराखंड में सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2027 में उतरने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि वे अभी सरकार का चेहरा हैं। आगे पार्टी का चेहरा होंगे। पिछले दिनों धामी कैबिनेट विस्तार के दौरान उनकी सियासी मजबूती का अंदाजा लगा था। अब राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है। ऐसे में प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

नितिन नवीन ने क्या कहा?

इन्हें भी पढ़े

Haridwar Kumbh

हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते

October 6, 2026
rajnath singh

HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

October 6, 2026
cm dhami

SIR पर सीएम धामी का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- घुसपैठियों को वोट का अधिकार मिलना चाहिए क्या?

October 6, 2026
Mass meeting in Amritsar regarding reservation based on economic grounds.

अमृतसर में आर्थिक आधार आरक्षण को लेकर विशाल सभा, समान अवसर के अधिकार पर जोर

October 6, 2026
Load More

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत स्थिति का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हर राज्य सरकार को अपने क्षेत्र की खास परिस्थितियों को संभालने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन, हम अपने पिछले काम को देखते हैं। हम विकास पर ध्यान देते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रदेश की चुनौतियों के बीच धामी सरकार ने शानदार काम किया है। हम उन सभी क्षेत्रों में हो रही तरक्की पर नजर रखते हैं, जहां आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में सुधार की जरूरत है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मेरा पक्का मानना है कि जब विकास के नजरिए से और हमारी मुख्य खासियत यानी सुशासन के नजरिए से देखा जाए तो आप पाएंगे कि आज उत्तराखंड बहुत मजबूत स्थिति में खड़ा है। हमने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में काफी तरक्की की है। हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हम और भी बेहतर नतीजे देंगे।

सुशासन का मजबूत मॉडल

नितिन नवीन ने एक प्रमुख हिंदी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि धामी सरकार ने उत्तराखंड में विकास और सुशासन का मजबूत मॉडल पेश किया है। मुख्यमंत्री धामी ने जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रशासन में पारदर्शिता बढ़ाई है। दूरस्थ क्षेत्रों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने में उल्लेखनीय काम किया है। भाजपा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि उत्तराखंड ने हाल के वर्षों में तेजी से विकास किया है।

अध्यक्ष ने माना कि हर राज्य की अपनी चुनौतियां होती हैं, लेकिन शासन व्यवस्था और आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार के पैमाने पर देखें तो धामी के नेतृत्व में राज्य ने सकारात्मक प्रगति की है। राजनीतिक रूप से अहम बयान देते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि 2027 के चुनाव में पार्टी मुख्यमंत्री धामी को ही चेहरा बनाकर मैदान में उतरेगी।

सीएम धामी की हो रही सराहना

दरअसल, इससे पहले भी भाजपा शीर्ष नेतृत्व की ओर से सीएम धामी की कार्यशैली की सराहना की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून दौरे के दौरान उनके काम की प्रशंसा की थी। वहीं, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने उन्हें ‘धुरंधर’ सीएम बताते हुए उनके नेतृत्व क्षमता की सराहना की। इसके अलावा हरिद्वार दौरे पर अमित शाह ने भी राज्य सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए भाजपा की हैट्रिक का भरोसा जताया था। इन बयानों के बाद नितिन नवीन के हालिया बयान ने प्रदेश में राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

फैलता जा रहा है संकट

October 12, 2022
ukraine war

यूक्रेन पर रूसी हमले का राजनीतिक अर्थशास्त्र

March 1, 2023
British

अंग्रेजों के शासन काल में हुए भारतीय संस्कृति विरुद्ध गढ़े जा रहे है झूठे विमर्श

October 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.