Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

कांग्रेस के बड़े नेता का PA बनकर महिला से ठगी, उत्तराखंड से गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 6, 2026
in जुर्म, राज्य
A A
arrest
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

देहरादून: देहरादून पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़े अंतरराज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए उसके सरगना को गिरफ्तार किया है. आरोपी खुद को एक प्रमुख कांग्रेस नेता का निजी सचिव बताकर नेताओं और जनप्रतिनिधियों से ठगी करता था. इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव कुमार उर्फ कनिष्क सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार उसने देहरादून की महिला नेता भावना पांडे को उत्तराखंड में सर्वे कराने और पार्टी में अहम पद दिलाने का झांसा दिया. इस बहाने आरोपी ने उनसे करीब 25 लाख रुपये ठग लिए. आरोपी ने अपने एक साथी को जाखन स्थित आवास पर भेजकर नकदी मंगवाई और उसके बाद फोन बंद कर फरार हो गया.

इन्हें भी पढ़े

cm samrat chaudhary

30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र

August 14, 2026
cm dhami

नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी

August 14, 2026
cm samrat chaudhary

बिहार कैबिनेट की बैठक में 10 एजेंडों पर मुहर, स्किल ट्रेनिंग के लिए 430 करोड़ मंजूर

August 13, 2026
liquor ban

बिहार से नहीं हटेगी शराबबंदी! आफत में आ जाएगी कुर्सी, जानें क्यों

August 12, 2026
Load More

उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी करता था ठगी

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की. कई दिनों की मेहनत के बाद पुलिस ने उसे जाखन क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए हैं. उसने बताया कि वह गूगल और विभिन्न राजनीतिक वेबसाइटों से बड़े नेताओं और उनके करीबियों की जानकारी जुटाता था. इसके बाद वह खुद को प्रभावशाली लोगों का करीबी बताकर उनसे संपर्क करता और अपने रसूख का झूठा दावा करते हुए ठगी को अंजाम देता था.

पुलिस के अनुसार आरोपी का नेटवर्क उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों में भी फैला हुआ है. उसने राजस्थान में दो नेताओं को टिकट दिलाने के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी की, जबकि बिहार में भी एक नेता से पद दिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठे. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के उत्तराखंड में कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं से संपर्क थे, जिससे वह लोगों का विश्वास आसानी से जीत लेता था.

अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन और एक डोंगल बरामद किया है. इन उपकरणों की जांच की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के अन्य मामलों का खुलासा हो सके. पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में कई और लोग शामिल हैं, जिनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है.

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर पैसे न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस पूरे नेटवर्क को उजागर करने में जुटी हुई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
no entry for outside vehicles

महाकुंभ आने वाले सावधान, प्रयागराज में आज से बाहरी वाहनों की नो एंट्री

January 25, 2025
yogi adityanath

नेपाल बॉर्डर से सटे जिलों में अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई जारी : CM योगी

May 10, 2025
WCL

वेकोलि ने ‘Gamma Irradiation Facility’ की स्थापना के लिए दी 35.09 लाख रुपये की सहायता

May 13, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 30 हजार भूमिहीन परिवारों को बिहार सरकार देगी तोहफा, कैंप लगाकर दिया जाएगा प्रमाण पत्र
  • नए प्रस्तावों पर काम शुरू, मजबूत होगी रोड कनेक्टिविटी: सीएम धामी
  • दुश्मनों से निपटने की तैयारी: लाल किले पर सुरक्षा का अभेद्य चक्र

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.