Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

गोविंदा की धमाकेदार वापसी! नई फिल्म का किया ऐलान

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 14, 2026
in मनोरंजन
A A
govinda
26
SHARES
875
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अपने डांस और गजब की कॉमिक टाइमिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के ‘चीची’ यानी गोविंदा एक बार फिर सिनेमाघरों में तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे गोविंदा ने आखिरकार अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ की घोषणा कर दी है. 13 जुलाई को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने न सिर्फ अपनी इस नई पारी का एलान किया बल्कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस से भी सबको रूबरू कराया. खास बात यह है कि इस फिल्म को खुद गोविंदा ही प्रोड्यूस कर रहे हैं. यानी इस बार एक्टर के साथ-साथ उनके प्रोडक्शन का जलवा भी देखने को मिलेगा.

“जितना लोगों ने नकारा, मैं उतना ही…”

इन्हें भी पढ़े

Ajay Devgn -Tom Cruise

अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज को टक्कर, ‘दृश्यम 3’ ने की इन हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई

October 5, 2026
movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026
Load More

अक्सर जब कोई कलाकार लाइमलाइट से दूर होता है, तो इंडस्ट्री उसे धीरे-धीरे भूलने लगती है. कुछ ऐसा ही गोविंदा के साथ भी हुआ. लेकिन गोविंदा हार मानने वालों में से नहीं हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने बड़ी बेबाकी से अपने दिल की बात रखी.

“शायद मेरी किस्मत में यही लिखा था कि मुझे बार-बार नजरअंदाज किया जाए. लोग तो यहां तक कहने लगे थे कि अब गोविंदा फिल्मों में कभी नजर नहीं आएंगे. लेकिन मुझे हमेशा से ‘रीस्टार्ट’ करने पर भरोसा रहा है. मैं भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि यह फिल्म वो मुकाम हासिल करे, जिसकी कल्पना भी किसी ने न की हो.”

गोविंदा ने आगे बताया कि ‘रूपा’ को खास तौर पर आज के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है. उन्हें पूरी उम्मीद है कि जब युवा इस फिल्म को थिएटर्स में देखेंगे, तो उन्हें अपने सपनों को पूरा करने का एक नया हौसला मिलेगा.

कौन हैं गोविंदा की नई हीरोइन रानी स्वर्णकार?

इस फिल्म के जरिए गोविंदा बॉलीवुड को एक नया चेहरा देने जा रहे हैं. फिल्म ‘रूपा’ में उनके अपोजिट उत्तर प्रदेश की रहने वाली रानी स्वर्णकार नजर आएंगी. रानी इसी फिल्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही हैं. खुद गोविंदा ही उन्हें इस फिल्म के जरिए लॉन्च कर रहे हैं.

डेब्यू को लेकर एक्साइटेड रानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया- “गोविंदा सर जैसे लीजेंड के साथ स्क्रीन शेयर करना किसी सपने जैसा है. सच कहूं तो उनके बगल में खड़े होने के लिए भी मुझे बहुत हिम्मत जुटानी पड़ी.” रानी ने आगे कहा कि वह बेहद खुशनसीब हैं कि उन्हें इतना बड़ा मौका मिला है और वह इस सुनहरे मौके को साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगी.

कब शुरू होगी शूटिंग?

गोविंदा के फैंस को अब इस फिल्म के फ्लोर पर जाने का बेसब्री से इंतजार है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर-अक्टूबर 2026 के आसपास शुरू हो सकती है. लंबे वक्त बाद गोविंदा को फिर से उसी पुराने अंदाज और नए जोश में देखना उनके फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
politician Balen Shah

नेपाल चुनाव: रैपर से नेता बने बालेन शाह की बड़ी बढ़त, PM बनने की ओर बढ़ते कदम !

March 7, 2026
leader

लेकिन समाधान क्या है?

October 16, 2022
Nitin Navin

नितिन नवीन ने उत्तराखंड की सैन्य परंपरा को सराहा, बोले- सैनिक देश के सुख, शांति और स्वतंत्रता के आधार

September 10, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कौन हैं IPS प्रीता वर्मा, जिन पर सम्राट सरकार ने फिर जताया भरोसा!
  • नौकरी छोड़ने के बाद EPF का ब्याज टैक्स फ्री नहीं होता, जानें क्यों?
  • सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, इन नामों पर राष्ट्रपति ने लगाई मोहर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.