Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

फ्लाईदुबई प्लेन को हाईजैक करने वाला था ओमानी को-पायलट, क्रू दोस्त की वजह से टाला हमला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 5, 2026
in विश्व
A A
Omani co-pilot
26
SHARES
854
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन स्मित मछार पर जानलेवा हमला करने वाले ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हम्मामी ने इस 9/11 स्टाइल आतंकी हमले की साजिश जुलाई में ही रच ली थी, लेकिन एयरलाइन के एक क्रू सदस्य से दोस्ती के चलते उस समय अपना प्लान टाल दिया.

जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, अल-हमामी ने 30 सितंबर को होने वाले हमले की योजना फ्लाईदुबई में नौकरी शुरू करने से पहले ही बना ली थी. वह कथित तौर पर 9/11 जैसे हमले को अंजाम देना चाहता था. उसकी योजना दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट एफजेड1073 को तेल अवीव की किसी ऊंची इमारत या बेन गुरियन एयरपोर्ट पर क्रैश कराने की थी.

इन्हें भी पढ़े

india bangladesh

गंगा जल संधि खत्म होने से पहले छटपटाने लगा बांग्लादेश!

November 23, 2026
artifical Intelligence

क्या AI के दौर में अब रोज झेलनी पड़ेगी डिजिटल मुसीबत?

November 21, 2026
india bangladesh

बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क

November 20, 2026
PM modi Russia

कभी किसी को न बताने वाली सीक्रेट टेक्नोलॉजी भारत को ट्रांसफर करेगा रूस!

November 18, 2026
Load More

इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, अल-हमामी ने संयुक्त अरब अमीरात के जांचकर्ताओं को बताया कि उसने फ्लाईदुबई में नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले उन एयरलाइनों की तलाश की थी, जो तेल अवीव (इजरायल) के लिए उड़ानें संचालित करती हैं. इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फ्लाईदुबई के साथ काम करने के दौरान उसने बेन गुरियन एयरपोर्ट का कई बार दौरा किया था. जून में एक यात्रा के दौरान उसने एयरपोर्ट से जुड़ी जानकारी जुटाई और कथित तौर पर हमले की योजना को आगे बढ़ाया.

पहले भी उठ चुके थे सवाल

इस मामले ने यह सवाल भी खड़ा कर दिया है कि अल-हमामी फ्लाईदुबई में नौकरी हासिल करने और तेल अवीव रूट पर उड़ान संचालित करने में कैसे सफल रहा, जबकि उसके पुराने रिकॉर्ड को लेकर पहले ही चिंताएं सामने आ चुकी थीं.

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, ओमानी अधिकारियों ने अल-हमामी की ऑनलाइन गतिविधियों की जांच की थी और उसके कट्टरपंथी विचारों में अत्यधिक रुचि को लेकर चिंता जताई थी. इसके बाद उसे ओमान एयर में उड़ान भरने से रोक दिया गया था और बाद में डेस्क जॉब दे दी गई.

रिपोर्ट के मुताबिक, ओमान ने इन चिंताओं की जानकारी व्यापक स्तर पर दूसरी एजेंसियों या एयरलाइंस के साथ साझा नहीं की. इसके बाद फरवरी में फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी दे दी. यह भी सामने आया है कि एयरलाइन ने उसके पिछले नियोक्ता ओमान एयर से उसके बारे में संपर्क नहीं किया था.

इजरायल की एविएशन सिक्योरिटी पर भी सवाल

इस पूरे मामले ने इजरायल की विमानन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ओमान जैसे उन देशों के नागरिक, जिनके इजरायल के साथ राजनयिक संबंध नहीं हैं, उन्हें इजरायल जाने वाली उड़ानों का संचालन करने की अनुमति नहीं है.

इसके बावजूद अल-हमामी को तेल अवीव रूट पर कैसे तैनात किया गया, यह अभी स्पष्ट नहीं है. नेतन्याहू ने इजरायल जाने वाली विदेशी एयरलाइंस के सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा के आदेश भी दिए हैं.

30 सितंबर को फ्लाइट में क्या हुआ?

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में अल-हमामी ने कॉकपिट के भीतर कप्तान स्मित मछार पर इमरजेंसी क्रैश एक्स से हमला कर दिया. उस समय विमान बोइंग 737 मैक्स 8 करीब 174 यात्रियों के साथ उड़ान भर रहा था, जिनमें ज्यादातर इजरायली यात्री थे.

हमले के दौरान विमान अचानक तेजी से नीचे जाने लगा. महज 30 सेकंड से कुछ अधिक समय में विमान ने हजारों फीट नीचे आ गया. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कप्तान स्मित मछार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में कामयाब रहे. इसके बाद यात्रियों ने अल-हमामी को काबू में कर लिया. विमान में यात्रा कर रहे दो ऑफ-ड्यूटी पायलटों ने इसके बाद विमान का नियंत्रण संभाला और उसे सुरक्षित रूप से सऊदी अरब के तबुक में उतारा गया. इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया है.

जॉर्डन के ऊपर हमला करने की थी योजना

जांच में यह भी सामने आया है कि अल-हमामी कथित तौर पर विमान के जॉर्डन के ऊपर पहुंचने का इंतजार करना चाहता था. माना जा रहा है कि इसका मकसद शुरुआती स्तर पर किसी तरह का अलार्म पैदा होने से बचना और अपने हमले को अंजाम देने के लिए पर्याप्त समय हासिल करना था.

अब अल-हमामी को संयुक्त अरब अमीरात में कड़ी सजा का सामना करना पड़ सकता है. इजरायली मीडिया आउटलेट वाईनेट ने एक वरिष्ठ अमीराती अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि उसे मौत की सजा दी जा सकती है और अबू धाबी उसके खिलाफ सबसे कड़ी सजा चाहता है. हालांकि, अभी तक कोई औपचारिक सजा सुनाई नहीं गई है और मामले की जांच जारी है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india indonesia

ब्रह्मोस, अस्त्र मिसाइल और EVM… इंडोनेशिया के साथ हुई 20 बड़ी डील

July 7, 2026
delhi rain

जलवायु परिवर्तन से बदला बारिश का पैटर्न, पहाड़ों में बढ़ेगी मुश्किलें!

July 13, 2023
right road

सही सड़क को उखाड़ने का खेल!

February 5, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अमित शाह का पूर्वांचल प्लान, जहां-जहां पार्टी का दुर्ग कमजोर, वहां के लिए बनी रणनीति
  • भारत बना दुनिया में एकमात्र मेजर पावर, जापान जैसी ताकतों को पछाड़कर किया कारनामा
  • पीएम नरेंद्र मोदी ने की ‘रामायण’ की तारीफ, बोले- यंग जनरेशन तक…

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.