Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

मोहन भागवत का विपक्ष को मैसेज- भारत में रिजीम चेंज का प्रयास, इससे कुछ नहीं बदलेगा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 20, 2026
in राष्ट्रीय
A A
Mohan Bhagwat
24
SHARES
785
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में ‘रिजीम चेंज’ (सत्ता परिवर्तन) को लेकर छिड़े सियासी विवाद के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत का बयान सामने आया है. उन्होंने साफ कहा है कि ‘रिजीम चेंज’ से कुछ नहीं बदलेगा. उन्होंने भारत के पड़ोसी देशों नेपाल-बांग्लादेश का जिक्र किया और वहां के हालात को लेकर विपक्षी दलों को संदेश दिया. उन्होंने कहा कि सिर्फ सत्ता बदल देने से किसी देश की समस्याएं हल नहीं हो जातीं. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ ताकतें भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं.

RSS के विजयादशमी समारोह में नागपुर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोहन भागवत ने कहा कि भारत को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि इन कोशिशों को कुछ ऐसे तत्वों का समर्थन मिल रहा है, जो अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित हैं.

इन्हें भी पढ़े

mohan bhagwat

‘सिर्फ सत्ता बदलने से नहीं बदलते हालात’, मोहन भागवत का बड़ा संदेश, एकता, स्वदेशी और सामाजिक समरसता पर दिया जोर!

October 20, 2026
train

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी

October 19, 2026
CISF

CISF का बड़ा पुनर्गठन, अब ‘डोमेन आधारित’ सुरक्षा पर जोर, 1 नवंबर से लागू होगा नया ढांचा

October 19, 2026
gold

सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम का गजब परफॉर्मेंस, हर ग्राम पर ₹9613 का मुनाफा

October 18, 2026
Load More

‘सत्ता बदल देने से समस्याएं हल नहीं हो जातीं’

फ्रांस, अल्बानिया, बांग्लादेश और नेपाल में चल रही अशांति की ओर इशारा करते हुए, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा ‘कुछ पश्चिमी ताकतें समाजों को अस्थिर करने की कोशिश कर रही हैं. फ्रांस और अल्बानिया में जो हो रहा है, उसे देखिए. साथ ही बांग्लादेश और नेपाल के घटनाक्रमों पर भी नजर डालिए. बाहरी प्रभाव इस तरह की अशांति को बढ़ावा दे रहे हैं, जिसमें सत्ता परिवर्तन (regime change) की बातें भी हो रही हैं. लेकिन केवल सत्ता बदल देने से किसी देश की समस्याएं हल नहीं हो जातीं’.

‘विरोध-प्रदर्शन राजनीतिक हितों का जरिया बन सकते हैं’

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सत्ता परिवर्तन के लिए किए जाने वाले आंदोलन बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं करते. उन्होंने आगाह किया कि ऐसे विरोध-प्रदर्शन समाधान देने के बजाय राजनीतिक हितों का जरिया बन सकते हैं और समाज में विभाजन को बढ़ावा दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि अपने स्वार्थ साधने वाली ताकतें राजनीतिक हालात बदलने के लिए सत्ता परिवर्तन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन इससे शायद ही कभी मनचाहे नतीजे मिलते हैं. उन्होंने कहा ‘वे दावा करते हैं कि सत्ता बदलने से हालात बदल जाएंगे, लेकिन असल में ऐसा कभी नहीं हुआ है’.

भागवत ने कहा कि एक मजबूत भारत ऐसी ताकतों पर लगाम लगाएगा, जिसकी वजह से भारत को कमजोर करने और बांटने की कोशिशों का निशाना बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि हालांकि कुछ वैश्विक शक्तियां चाहती हैं कि भारत विकास करे, लेकिन वो यह नहीं चाहतीं कि भारत बहुत ज्यादा शक्तिशाली बने, क्योंकि इससे उनके वर्चस्व को चुनौती मिल सकती है.

‘भारत और संघ को कमजोर करने की कोशिश’

भागवत ने आगे कहा कि भारत और संघ को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं. उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने अनुशासित तरीके से प्रगति की है और कुछ ताकतें इस प्रगति में बाधा डालना चाहती हैं’. उन्होंने कहा कि ऐसी कोशिशों को कुछ ऐसे तत्वों का साथ मिल रहा है, जो अपनी निजी महत्वाकांक्षाओं से प्रेरित हैं.

‘प्रदर्शनों का मकसद समस्याओं का समाधान खोजना होना चाहिए’

उन्होंने कहा कि असली समस्या यह है कि समाज को इन चुनौतियों को समझने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र का एक अहम हिस्सा हैं, लेकिन विरोध प्रदर्शनों का मकसद समस्याओं का समाधान खोजना होना चाहिए, न कि समाज में और अधिक विभाजन पैदा करना होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि समस्याएं बनी रहेंगी और लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन होना स्वाभाविक है. लेकिन विरोध-प्रदर्शन का उद्देश्य क्या होना चाहिए? इनका मकसद समाधान खोजना होना चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि जब विरोध-प्रदर्शन जनहित के बजाय अन्य उद्देश्यों से प्रेरित होते हैं, तो वो राजनीतिक हथियार बन सकते हैं. इससे किसी व्यक्ति, समूह या विचारधारा के प्रति नफरत और दुश्मनी पैदा हो सकती है.

भागवत ने राजनीतिक नेताओं, प्रदर्शनकारियों और प्रशासन से यह सुनिश्चित करने की अपील की कि उनके कार्यों से समाज में कड़वाहट या विभाजन पैदा न हो. उन्होंने कहा कि हमारी भावनाएं चाहे कितनी भी तीव्र क्यों न हों, हमें अपने संविधान द्वारा तय की गई सीमाओं, सभ्य सार्वजनिक संवाद के नियमों और मर्यादित आचरण के मानकों का सम्मान करना चाहिए.

‘संघ पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है…’

मोहन भागवत ने देश में हुए विरोध प्रदर्शन में संघ को निशाना बनाए जाने पर कहा कि जिन्हें संघ की प्रगति देखी नहीं जाती, वो संघ पर सवालिया निशान खड़े करते हैं. लेकिन संघ सभी का है. उन्होंने कहा कि संघ पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है. संघ को अपने लिए कुछ भी नहीं चाहिए. उन्होंने कहा कि संघ जलता रहेगा. उद्देश्य पूरा होने तक संघ काम करता रहेगा.

भागवत ने कहा कि भारत, हिन्दू और संघ को किस प्रकार तोड़ सकते हैं(dismantling) इस का विचार कर योजना बना कर आसुरी ताकतें कार्य करती हैं. उन्हीं की प्रकृति के कुछ लोग इसमें सहायता के लिए मिल जाते हैं. क्षुद्र सत्ता स्वार्थ और विवेकहीनता के कारण कुछ महत्वाकांक्षी नेता लोग भी शामिल होते हैं.

नेपाल में आई त्रासदी का किया जिक्र

मोहन भागवत ने कहा ‘हाल ही में नेपाल में जो भयानक त्रासदी हुई, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई, उसका एक कारण हिमालयी क्षेत्र में हुआ एकतरफा विकास भी हो सकता है. यह क्षेत्र भारत, तिब्बत, भूटान और चीन सहित कई देशों में फैला हुआ है. इतनी बड़ी संख्या में इंसानी जान जाने से हम सभी को गहरा दुख है, और ऐसी त्रासदियों के बाद प्रभावित लोगों की मदद और राहत के लिए हम स्वाभाविक रूप से एक साथ आते हैं. लेकिन, यह बहुत जरूरी है कि हम विकास के प्रति एक समग्र और संतुलित दृष्टिकोण अपनाएं’.

उन्होंने कहा ‘इंसान ही यह तय करता है कि किसी साधन का इस्तेमाल किस दिशा में किया जाए और उसके इस्तेमाल में क्या सही है या क्या गलत. इसलिए, ज्ञान और तकनीक हासिल करने के साथ-साथ, उनके सही इस्तेमाल के लिए जरूरी समझ भी विकसित करनी चाहिए. साथ ही, इनके इस्तेमाल से जुड़े नैतिक और व्यावहारिक अनुशासन को भी अमल में लाना चाहिए’.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
श्मशान और मरघट

श्मशान और मरघट की ज़मीनों का होता अंतिम संस्कार, जिम्मेदार मौन…?

September 21, 2025
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • एशियन पैरा गेम्स: दीप्थी जीवनजी ने गोल्ड के साथ बनाया रिकॉर्ड, भाला फेंक में भारत को दो मेडल
  • मोहन भागवत का विपक्ष को मैसेज- भारत में रिजीम चेंज का प्रयास, इससे कुछ नहीं बदलेगा
  • PM की विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड नहीं होगा पब्लिक, दिल्ली हाई कोर्ट ने CIC का आदेश किया रद्द

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.