Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 सीटें होगी उपलब्ध

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 11, 2026
in दिल्ली
A A
MBBS
21
SHARES
687
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार वेस्ट दिल्ली के रघुबीर नगर में गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल में 150 एमबीबीएस सीट और 40 पोस्ट ग्रेजुएट सीट वाला एक नया मेडिकल कॉलेज बनाने की प्लानिंग कर रही है. इस प्लान को तीन पेज में बढ़ाया जा रहा है, जिसका मकसद 1322 बेड वालों का मेडिकल कॉम्प्लेक्स बनाना है. राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में कई अलग-अलग पदों पर भर्ती भी की जाएगी. हेल्थ मिनिस्टर डॉ. पंकज कुमार सिंह को अधिकारियों के दिए गए प्रेजेंटेशन के अनुसार मेडिकल कॉलेज की डेडलाइन 28 दिसंबर 2028 है.

इन पदों पर होगी भर्ती

इन्हें भी पढ़े

yamuna river

सीएम रेखा ने किया ‘नमो यमुना रिवर सफारी’ का शुभारंभ, जानें क्रूज का टिकट और रूट

November 10, 2026
Govardhan Puja festival

प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गोवर्धन पूजा उत्सव

November 10, 2026
CM Rekha Gupta

दिल्ली में लागू हुआ नया कानून, समय पर काम नहीं होने पर अफसरों पर लगेगा जुर्माना

November 9, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिवाली की आतिशबाजी के बाद दिल्ली-NCR की हवा जहरीली, AQI 449 तक पहुंचा, सांसों पर संकट!

November 9, 2026
Load More

नेशनल मेडिकल कमीशन के अनुसार गुरु गोबिंद सिंह सरकारी अस्पताल में नई सीटों के साथ ही 204 शिक्षण पद भी प्रस्तावित है. इसमें 19 प्रोफेसर पद, 40 एसोसिएट प्रोफेसर के पद, 55 सहायक प्रोफेसर के पद, 32 ट्यूटर और डेमोंस्ट्रेटर और 58 सीनियर रेजिडेंट के पद शामिल है.

मौजूदा कैंपस के सामने बनेगा जनरल हॉस्पिटल

सरकार के प्लान के अनुसार मौजूदा हॉस्पिटल के सामने 850 बेड का एक जनरल हॉस्पिटल बनाया जाएगा. जिसमें 472 बेड का एक्सटेंशन ब्लॉक होगा. प्रपोज्ड लेआउट के अनुसार दोनों हॉस्पिटल बिल्डिंग को एक ओवरब्रिज से जोड़ा जाएगा. वहीं नए जनरल हॉस्पिटल कैंपस में दो एकड़ जमीन पर हॉस्टल और रहने की जगह बनाने का भी प्लान है.

मेडिकल शिक्षा को मजबूत करेगा प्रोजेक्ट

हेल्थ मिनिस्टर डॉ. पंकज कुमार सिंह का कहना है कि यह प्रोजेक्ट मेडिकल शिक्षा और पब्लिक हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर दोनों को मजबूत करेगा. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ऐसा सिस्टम बनाने जा रही है, जो अच्छी मेडिकल शिक्षा को सुलभ और उन्नत इलाज सुविधाओं से जोड़ेगा. मंत्री ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना और उससे जुड़े अस्पतालों के विस्तार से हेल्थ केयर की जरूरत को पूरा करने और लंबे समय तक चलने वाली क्षमता बनाने में मदद मिलेगी.

तीन चरणों में होगा विस्तार

यह विस्तार तीन फेज में होगा. इसमें पहले फेज में मौजूदा अस्पताल की अप्रूव्ड 572 बेड की कैपेसिटी शामिल है. इसमें 100 बेड का पुराना ब्लॉक और 472 बेड का एक्सटेंशन ब्लॉक शामिल है जो दिसंबर 2026 तक पूरी तरह से चालू हो जाएगा. वहीं 472 बेड वाले ब्लॉक का उद्घाटन सितंबर 2025 में हुआ था और अभी लगभग 300 बेड चालू है. प्रेजेंटेशन में कहा गया कि बाकी बेड कैपेसिटी के और स्टाफ की भर्ती के बाद चालू होने की उम्मीद है.

दूसरे फेज की योजना

इसमें दूसरा फेज में दिसंबर 2027 तक लगभग 8 एकड़ जमीन पर 850 बेड वाला जनरल हॉस्पिटल शुरू करना शामिल है. वहीं प्रेजेंटेशन के अनुसार कंस्ट्रक्शन का लगभग 40 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है. एक बार जब पब्लिक वर्क्स डिपार्मेंट नई बिल्डिंग सौंप देगा, तो हॉस्पिटल की सुविधा 850 बेड वाले जनरल हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दी जाएंगी. वहीं मैटरनल और चाइल्ड स्पेशलिटी को छोड़कर सभी डिपार्टमेंट नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो जाएंगे. इसके बाद 472 पद वाला एक्सटेंशन ब्लॉक एक डेडीकेटेड मैटरनल और चाइल्ड हॉस्पिटल के तौर पर काम करेगा. जिसमें 231 ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी बेड, 193 पीडियाट्रिक और नियोनेटल बेड, 48 ऑब्जर्वेशन बेड और 10 ऑपरेटिंग थिएटर होंगे.

तीसरे और आखिरी फेज की योजना

सरकार के तीसरे और आखिरी फेज में दिसंबर 2028 तक मौजूदा हॉस्पिटल कैंपस में मेडिकल कॉलेज बनाना शामिल है. जो लगभग 13 एकड़ में फैला है. यह कॉलेज तब शुरू किया जाएगा जब दोनों हॉस्पिटल में ओपीडी और आईपीडी सर्विस पूरी तरह से चालू हो जाए. वहीं आपको बता दें कि गुरु गोविंद सिंह सरकारी अस्पताल 1995 में बना था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Rahul Gandhi

अधर में फंसी राहुल गांधी की पदयात्रा, आपसी कलह से कैसे पार पा पाएगी कांग्रेस

September 20, 2022
shahi eidgah mathura

सर्वोच्च न्यायालय में मथुरा की सुनवाई

December 16, 2023

बीजेपी का संकल्प पत्र देखकर चौक गया विपक्ष!

April 15, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट का किसानों को बड़ा तोहफा, खाद सब्सिडी के लिए 62,370 करोड़ मंजूर
  • UP चुनाव 2027 के लिए BJP का मेगा प्लान! क्या है पंचायत महाअभियान?
  • दिल्ली के इस सरकारी अस्पताल में बनेगा मेडिकल कॉलेज, MBBS की 150 सीटें होगी उपलब्ध

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.