नई दिल्ली: अब ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान देखने को मिल रहा है. शुरुआत में फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, पर जैसे ही दिवाली का त्योहार खत्म हुआ. उसके बाद एक-एक कर सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ते हुए आगे बढ़ रही है. फाइनली फिल्म को रिलीज हुए 7 दिन पूरे हो गए हैं.
शुरुआत में जहां ‘रामायण’ कई बड़ी फिल्मों से पीछे रही है, तो वीक डेज में कदम रखते हुए टॉप पर बैठी हुई है. खासकर फिल्म अब 1000 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. पर सातवां दिन फिल्म के लिए बेहद खास रहा है. क्योंकि 500 करोड़ से ज्यादा अकेले हिंदी से कमा लिए हैं. हिंदी में सातवें दिन फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की है. साथ ही जिन फिल्मों को पीछे छोड़ा है, उसकी एक लिस्ट देख लीजिए.
‘रामायण’ हिंदी में सातवें दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है, जिसने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. आज उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 1000 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. साथ ही इस लिस्ट में आमिर खान की ‘दंगल’ भी शामिल है.
‘रामायण’ ने 12,000 करोड़ी फिल्मों को दी मात
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ ने सातवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 70.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. साथ ही हिंदी में 58 करोड़ रुपये कमा लिए गए हैं. हिंदी में सातवें दिन इस फिल्म से ज्यादा किसी ने नहीं कमाए. ‘रामायण’ से कम जिन फिल्मों ने कमाए हैं, उनकी लिस्ट यहां है-
फिल्म फिल्म कलेक्शन (हिंदी नेट)
- धुरंधर 2 – 1813 करोड़
- पुष्पा 2 – 1742 करोड़
- धुरंधर – 1307 करोड़
- बाहुबली 2 – 1788 करोड़
- पठान – 1055 करोड़
- जवान – 1160 करोड़
- दंगल – 2070 करोड़
- केजीएफ 2 – 1215 करोड़
दरअसल इस लिस्ट में और भी कई फिल्में शामिल हैं, पर हमने आपको उन बड़ी फिल्मों के बारे में बताया, जो 1000 करोड़ से ज्यादा कारोबार कर चुकी है. साथ ही इन सभी फिल्मों का टोटल कलेक्शन 12000 करोड़ के आसपास है. जिनका सातवें दिन रामायण ने काम तमाम कर दिया है. अभी गुरुवार और फ्राइडे को रामायण कितने कमाती है, हर किसी की इस पर निगाहें होंगी. क्योंकि इस पिक्चर के वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ होने वाले हैं. वहीं, पहले पार्ट का बजट ही 2000 करोड़ रुपये है.






