Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, कहा- महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता भी मिलनी चाहिए

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 26, 2026
in दिल्ली
A A
Rekha Gupta
17
SHARES
566
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुईं. इस अवसर पर उन्होंने माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) का आशीर्वाद प्राप्त किया. मुख्यमंत्री ने अम्मा के जीवन, उनके निःस्वार्थ सेवा भाव और मानवता के प्रति समर्पण को नमन करते हुए अमृता श्री स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्मा का जीवन सेवा, करुणा और प्रेम का अनुपम उदाहरण है. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, जरूरतमंदों और पीड़ितों की सहायता के लिए समर्पित किया है. अम्मा की सेवा भावना किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संदेश संपूर्ण मानवता के लिए है. इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज, विधायक शिखा रॉय और गजेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

इन्हें भी पढ़े

किरण बेदी

अब दिखेगा कानून का खौफ, दिल्ली पुलिस के किस ऐक्शन की मुरीद हुईं किरण बेदी

November 23, 2026
delhi school

ऑपरेशन कायाकल्प से 355 सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत!

November 22, 2026
National Strengthlifting

36वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2026 के लिए दिल्ली की 14 सदस्यीय टीम का चयन

November 21, 2026
schools

दिल्ली के स्कूलों व कॉलेजों में ‘एहसास 2026’ नीति शुरू!

November 20, 2026
Load More

मुख्यमंत्री ने कहा कि अम्मा की शिक्षाएं हमें यह समझाती हैं कि सच्ची आध्यात्मिकता केवल पूजा और उपासना तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना, उनके दुख को समझना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है. अम्मा ने अपने जीवन और कार्यों से यह सिद्ध किया है कि जब सेवा के साथ करुणा जुड़ती है तो वह समाज में व्यापक परिवर्तन का माध्यम बनती है.

उन्होंने कहा कि अमृता श्री कार्यक्रम के माध्यम से 21 राज्यों में 15,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों के जरिए लाखों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. यह पहल महिलाओं को आजीविका के साधन उपलब्ध कराने, छोटे उद्यमों को प्रोत्साहित करने और उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने में सहायक होगी. स्वयं सहायता समूह महिलाओं के बीच सहयोग, सामूहिक प्रयास और आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करते हैं.

महिलाओं के सशक्तीकरण पर बोलीं रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण केवल आर्थिक सहायता देने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मान, अवसर और निर्णय लेने की क्षमता भी प्रदान करनी चाहिए. अमृता श्री जैसे कार्यक्रम महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने और अपने भविष्य के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर देते हैं.

उन्होंने ब्रह्मस्थानम महोत्सव के आयोजन को आध्यात्मिकता, सेवा और सामाजिक समर्पण का संगम बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को अपने जीवन में सकारात्मक मूल्यों को अपनाने तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं. अम्मा का संदेश प्रेम, एकता, सेवा और मानवता को मजबूत करने वाला है, जो आज के समय में विशेष रूप से प्रासंगिक है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
फिल्म ‘एयर

फिल्म ‘एयर’ : यहां से शुरू हुई खेल कारोबार में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी!

May 13, 2023
budget

स्कोप ने की बजट की सराहना

February 10, 2023
madrasa

उत्तराखंड: मदरसों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पढाई, राज्य सरकार ने लिया बड़ा फैसला !

May 21, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आजादी के बाद सरकार चलाने की गाइडबुक बन गया संविधान : अमित शाह
  • 2027 में उत्तराखंड में BJP का मुख्यमंत्री चेहरा कौन? CM धामी ने दिया ये जवाब
  • ब्रह्मस्थानम महोत्सव में शामिल हुईं CM रेखा गुप्ता, कहा- महिलाओं को निर्णय लेने की क्षमता भी मिलनी चाहिए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.