Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

(नई दिल्ली)कृषि की भारतीय प्रतिभा का उपयोग करें जी-7 देश : मोदी

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 28, 2022
in विश्व
A A
TERI Summit pm modi
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली ,28 जून (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुझाव दिया कि वैश्विक स्तर पर खाद्य सुरक्षा के विषय से निपटने के लिए जी -7 के सदस्य देश उर्वरक उत्पादन बढ़ाने के भारत के प्रयासों में सहयोग कर सकते हैं।

इसी संदर्भ में श्री मोदी ने यह भी कहा कि जी-7 समूह के देशों में भारतीय कृषि प्रतिभा के व्यापक उपयोग के लिए कोई प्रणाली भी बनायी सकता है। प्रधानमंत्री ने समूह को पौष्टिक आहार के एक विकल्प के रूप में बाजरा की खेती और इसके उपभोग को प्रोत्साहित करने के अभियान में मदद करने का भी सुझाव दिया। श्री मोदी जर्मनी में आयोजित जी 7 शिखर सम्मेलन में सोमवार को ‘ मिल-जुल कर और सशक्त: खाद्य सुरक्षा और स्त्री-पुरुष समानता का संवर्धन’ विषय पर एक सत्र को संबोधित कर रहे थे।

इन्हें भी पढ़े

मस्जिद

मस्जिदों में दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग, 3 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन

May 17, 2026
STSS

इबोला का किलर वर्जन! जिसने दो मुल्कों में मचा दिया हड़कंप

May 17, 2026
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

रूस को भारत पर भरोसा, मिडिल ईस्ट संकट का निकालेगा भारत हल?

May 15, 2026
us army

भारत के पड़ोस में तैनात होंगे अमेरिकी युद्धपोत, बांग्‍लादेश कर रहा ड‍िफेंस डील

May 14, 2026
Load More

श्री मोदी ने यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में कहा, भारत हमेशा से शांति के पक्ष में रहा है। वर्तमान परिस्थिति में भी, हमने लगातार बातचीत और कूटनीति के मार्ग के लिए ही आग्रह किया है। उन्होंने कहा, भू-राजनीतिक तनाव का प्रभाव केवल यूरोप तक ही सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा,  ईंधन और अनाज की बढ़ती कीमतों का असर सभी देशों पर पड़ रहा है। विकासशील देशों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए खास तौर पर जोखिम है।

उन्होंने ने कहा, चुनौतीपूर्ण समय के बावजूद भारत ने कई देशों को खाद्यान्न की आपूर्ति की है। हमने पिछले कुछ महीनों में अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में लगभग 35,000 टन गेहूं भेजा है। और वहां भीषण भूकंप के बाद भी भारत राहत सामग्री पहुंचाने वाला पहला देश था। हम अपने पड़ोसी श्रीलंका को भी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद कर रहे हैं।
वैश्विक खाद्य सुरक्षा के विषय पर अपने सुझाव रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा: सबसे पहले, हमें उर्वरकों की उपलब्धता पर ध्यान देना चाहिए और वैश्विक स्तर पर उर्वरकों की मूल्य श्रृंखला को सुचारू रखना चाहिए। हम भारत में उर्वरकों का उत्पादन बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और इस संबंध में जी-7 देशों से सहयोग मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा दूसरा, भारत के पास जी-7 की तुलना में कृषि कार्य करने वाली जनशक्ति काफी अधिक है। भारतीय कृषि कौशल ने जी7 के कुछ देशों में पारंपरिक कृषि उत्पादों जैसे पनीर और जैतून को नया जीवन देने में मदद की है।

श्री मोदी ने क्या जी7 अपने सदस्य देशों में भारतीय कृषि प्रतिभा के व्यापक उपयोग के लिए कोई सुसंगठित प्रणाली बना सकता है श्री मोदी का कहना था कि भारत के किसानों की पारंपरिक प्रतिभा की मदद से जी7 देशों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
बाजरा को पौष्टिक आहार के रूप में प्रोत्साहित किए जाने के बारे में उन्होंने कहा कि दुनिया वर्ष 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष के रूप में मनाने जा रही है।
उन्होंने कहा , ‘जी-7 को बाजरा जैसे पौष्टिक विकल्प को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलाना चाहिए। बाजरा दुनिया में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।
उन्होंने भारत में हो रही ‘प्राकृतिक खेती’ क्रांति का उल्लेख किया और कहा कि जी7 विशेषज्ञ इस प्रयोग का अध्ययन कर सकते हैं और कहा कि भारत ने इस विषय पर सदस्यों के साथ एक गैर-पत्र साझा किया है।

प्रधानमंत्री ने स्त्री पुरूष समानता के मुद्दे पर कहा कि भारत की सोच ‘महिला विकास’ से ‘महिलाओं के नेतृत्व में विकास’ की ओर बढ़ रही है। देश में 60 लाख से अधिक भारतीय महिला फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं ने महामारी के दौरान हमारे नागरिकों को सुरक्षित रखा। हमारी महिला वैज्ञानिकों ने भारत में टीके और परीक्षण किट विकसित करने में बड़ा योगदान दिया है।
उन्होंने विश्व मंच को यह भी बताया कि भारत में दस लाख से अधिक महिला स्वयंसेवक ग्रामीण स्वास्थ्य प्रदान करने में सक्रिय हैं, जिन्हें हम ‘आशा कार्यकर्ता’ कहते हैं। अभी पिछले महीने ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इन भारतीय आशा कार्यकर्ताओं को अपने ‘2022 ग्लोबल लीडर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया है।
श्री मोदी ने कहा कि यदि भारत में इस समय यदि स्थानीय सरकार के निकायों से लेकर लेकर राष्ट्रीय सरकार तक के सभी निर्वाचित नेताओं की गिनती की जाए, तो उनमें से आधे से अधिक महिलाएं हैं और इनकी कुल संख्या लाखों में होगी।’

इससे पता चलता है कि भारतीय महिलाएं आज वास्तविक निर्णय लेने में पूरी तरह से शामिल हैं। उन्होंने कहा कि अगले साल भारत जी20 की अध्यक्षता करने जा रहा है। हम जी20 प्लेटफॉर्म के तहत कोविड के बाद रिकवरी समेत अन्य मुद्दों पर जी7 देशों के साथ करीबी संवाद बनाए रखेंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
leader

लेकिन समाधान क्या है?

October 16, 2022
Rajya Sabha

राज्यसभा में बिना बहुमत के भी कैसे सरकार पास करा सकती है UCC बिल, समझें- पूरा गणित

June 29, 2023
world economic forum

विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक में बजा भारत का डंका

February 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आगे इतने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, नई चेतावनी
  • क्या अल-नीनो लेकर आएगा 149 साल पहले की प्रलय?
  • मस्जिदों में दी जा रही हथियार चलाने की ट्रेनिंग, 3 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.