Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

लॉरेंस-रिंदा गिरोह के पांच शूटर समेत 11 को दबोचा, बना रहे थे सात हत्याओं की योजना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 1, 2022
in जुर्म
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और हरविंदर रिंदा के पांच शूटरों समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नौ हथियार और लूटे गए पांच वाहन बरामद हुए हैं। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के एडीजीपी प्रमोद बान ने गुरुवार को चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्यालय में बताया कि पकड़े गए शूटर सात लोगों की हत्या की योजना बना रहे थे। इनके खिलाफ हत्या, डकैती और फिरौती के 65 केस दर्ज हैं। यह कार्रवाई जालंधर ग्रामीण पुलिस के एसएसपी स्वप्न शर्मा के नेतृत्व में की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों में आरोपी नकोदर जालंधर का मुहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जैसी पुरेवाल, मोहाली के नयाशहर बडाला का सागर सिंह, समराला लुधियाना का अमर मलिक, लोहियां जालंधर का नवी, नकोदर जालंधर का अंकुश सबरवाल उर्फ पाया, ऊना (हिमाचल) का सुमित जसवाल उर्फ काकू, फिल्लौर जालंधर का अमनदीप उर्फ शूटर, फिल्लौर जालंधर का शिव कुमार उर्फ शिव, नकोदर जालंधर निवासी विशाल उर्फ फौजी, ऊना (हिमाचल) का अरुण कुमार उर्फ मनी राणा और कपूरथला का अनू उर्फ पहलवान शामिल है। एडीजीपी ने बताया कि सभी आरोपी कई पड़ोसी राज्यों में सक्रिय थे। ये लोग कत्ल, कत्ल की कोशिश, हथियारबंद डकैती, संगठित फिरौती, डकैती और नशा तस्करी जैसे अपराधों में शामिल रहे हैं।

इन्हें भी पढ़े

idfc first bank fraud

IDFC First बैंक फ्रॉड : कौन हैं वो 6 IAS अधिकारी जिन्हें बनाया गया आरोपी?

September 3, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Delhi Police

CJP प्रोटेस्ट: कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स-यूट्यूबर्स के खिलाफ होगा एक्शन!

August 1, 2026
कुलगाम में आतंकी हमला

कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

August 1, 2026
Load More

गोल्डी का साथी विक्रम बराड़ चला रहा था गिरोह
एडीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में इस गिरोह को हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के निर्देश पर गोल्डी बराड़ का साथी विक्रम बराड़ चला रहा था। राजस्थान के हनुमानगढ़ का रहने वाला गोल्डी बराड़ इस समय विदेश में है और वह छह राज्यों की पुलिस का वांछित है। वह लॉरेंस बिश्नोई का सहपाठी है और चंडीगढ़ में पढ़ता था। मूसेवाला की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था।

16 आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है जैसी
एसएसपी स्वप्न शर्मा ने बताया कि मुहम्मद यासीन अख्तर उर्फ जैसी एक साल से लापता था। बराड़ और लॉरेंस का नजदीकी साथी जैसी कम से कम 16 आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके कब्जे से चार पिस्तौल, 10 कारतूस और एक कार बरामद की गई है। अंकुश सबरवाल उर्फ पाया के खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अंकुश 2014 में नकोदर के एक आईलेटस सेंटर में विक्रम बराड़ का विद्यार्थी था और महाराष्ट्र का सौरव महाकाल, जिसे पुणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, को सुरक्षित पनाह मुहैया करवा रहा था। महाकाल के राज्य में दो महीने मौजूद रहने के समय उसने महाकाल के साथ मिलकर पंजाब में तीन अपराधों को अंजाम भी दिया था।

अरुण कुमार उर्फ मनी राणा जेल में बंद गैंगस्टर है और लॉरेंस-जग्गू भगवानपुरिया ग्रुप के इशारे पर अपराध करता रहा है। ऊना (हिमाचल) में एक अदालती सुनवाई के दौरान मनी राणा ने पुलिस हिरासत से भागने की योजना बनाई थी। इस पर छह केस दर्ज हैं। सुमित जसवाल उर्फ काकू, राणा के भागने की कोशिश के लिए रेकी करने और लॉजिस्टिक का प्रबंध करने में सक्रियता से शामिल था।

सागर सिंह पर स्नैचिंग और अवैध हथियार रखने संबंधी तीन केस दर्ज हैं। इसके कब्जे से एक पिस्तौल, तीन कारतूस और एक आई-20 कार बरामद हुई है। समराला के अमर मलिक पर नशा तस्करी और अवैध हथियारों संबंधी 4 केस दर्ज हैं। इसके कब्जे से एक पिस्तौल, तीन कारतूस और एक स्कोडा कार बरामद हुई है। नवी के कब्जे से 2 पिस्तौल और 3 कारतूस मिले हैं। अमनदीप उर्फ शूटर पर हथियारबंद डकैती के तीन, शिव कुमार पर नशा तस्करी व हथियारबंद लूट के 5 केस दर्ज हैं। डकैती के 4 केसों में वांछित विशाल उर्फ फौजी से एक रिवॉल्वर बरामद हुई है। इस तरह कुल 9 पिस्तौल, 1 रिवॉल्वर और 5 वाहन बरामद किए गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

ईसाई बहुल राज्यों में भी फेल क्यों हो रही कांग्रेस?

March 12, 2023

महा विकास अघाड़ी का क्या होगा

July 5, 2022
Amit Shah

अमित शाह ने सेंट्रल रिज में लगाया बरगद का पौधा, दिल्ली में 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरुआत

July 7, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • गृह मंत्री अमित शाह ने LNG से चलने वाली देश की पहली ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
  • मन की बात: युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ लिए गए संकल्प की पीएम मोदी ने की सराहना
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोपों के बीच चुनाव आयोग, SIR के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.