अर्जुन सिंह देहरादून: रविवार 21 अगस्त देहरादून के कृष्णा होटल पैलेस मे स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड की बैठक में पिछली बैठकों में मंथन और अनुमोदन किया गया। जिसमे पत्रकार के हितो को लेकर चर्चा की गई और स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड की स्मारिका प्रकाशन हेतु सहमति बनी। दीपावली के आसपास
स्मारिका के प्रकाशन पर राज्य के प्रत्येक जिलो के पत्रकार संगठनो को विमोचन में सहयोग का निर्णय लिया गया। जिसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। जिसमे योगेश राणा, राजकुमार फुटेला, संजय तलवार, ज्ञान पांडेय आदि शामिल किये गए है.

बैठक मे उत्तराखंड के पत्रकारो के लिए रेल में रियायत, देहरादून आ रहे पत्रकारो को निशुल्क आवास के आदेश को लागू करवाने, सूचना विभाग द्वारा प्रेस नियमावली के सम्बन्ध पर सदस्यों द्वारा अपनी अपनी राय रखी गई, वीक मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इनपर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। इसमें पत्रकारो को राज्य कर्मचारियों के तरह हेल्थ गोल्डन कार्ड जारी करने की माँग भी शामिल है. महामंत्री चंद्रशेखर जोशी ने कहा कि स्टेट प्रेस क्लब उत्तराखंड पुलिस महा निदेशक उत्तराखंड से मिल कर पत्रकारो हेतु ग्रीन कार्ड जारी कराने की मांग करेगा।
इस अवसर पर विश्वजीत नेगी, ज्ञान प्रकाश पांडे, योगेश राना, राजकुमार फुटेला, सर्वेंद्र बिष्ट, तारा चंद जोशी, हर्ष रावत, पंकज, राकेश वर्मा,
भास्कर पोखरियाल, तथा चंद्रशेखर जोशी समेत अनेक सदस्य उपस्थित रहे।







