Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

एक ‘पिन’ जो खत्म कर देगा स्मार्टफोन को? AI पावर के साथ हुआ लॉन्च

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 11, 2023
in गैजेट्स
A A
Ai Pin
29
SHARES
966
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: सैन फ्रांसिस्को में एक नई टेक्नोलॉजी को लॉन्च किया गया है, जो शायद भविष्य में स्मार्टफोन्स को रिप्लेस कर सकती है. मौजूदा वक्त में इस टेक्नोलॉजी को स्मार्टफोन का रिप्लेसमेंट कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी, लेकिन कंपनी का उद्देश्य कुछ ऐसा ही है. सैन फ्रांसिस्को के स्टार्टअप Humane ने अपना नया डिवाइस लॉन्च किया है.

इसे आप Humane या फिर कंपनी के मुताबिक Hu.ma.ne कह सकते हैं. कंपनी लंबे समय से अपने प्रोडक्ट पर काम कर रही थी और कई बार इसे शोकेस भी किया है. आखिरकार ब्रांड ने अपना पहला डिवाइस Ai Pin लॉन्च कर दिया है. आइए जानते हैं ये डिवाइस क्या कुछ कर सकता है.

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन

October 1, 2026
IRCTC server AI

IRCTC पर सर्वर डाउन के बावजूद AI ने सेकेंडों में काटा कन्फर्म तत्काल टिकट

September 26, 2026
TRAI

लाने होंगे सस्ते रिचार्ज प्लान! TRAI ने Jio, Airtel और Vi को दिया बड़ा आदेश

September 23, 2026
ai data lab

इंसानों के काबू से बाहर हो रहा है AI?

September 19, 2026
Load More

क्या-क्या कर सकता है ये AI Pin?

इस डिवाइस को आप अपने शर्ट या फिर जैकेट पर किसी पिन की तरह पहन सकते हैं. इसके डिजाइन को लेकर लोगों के मत अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इस पर ध्यान लगभग सभी का जाएगा. ये डिवाइस 13MP की फोटोज क्लिक कर सकता है. जल्द ही इस पर वीडियो रिकॉर्डिंग का ऑप्शन भी आएगा.

इसकी मदद से आप फोटो और टेक्स्ट सेंड भी कर सकते हैं. डिवाइस वर्चुअल AI असिस्टेंट के साथ आता है, जो माइक्रोसॉफ्ट और OpenAI के टेक पर बेस्ड है. भीड़भाड़ में एक पिन से बात करना आपको अजीब बना सकता है. इसलिए इसमें ब्लूटूथ का फीचर भी दिया गया है, जिसकी मदद से आप अपने ईयरबड्स को कनेक्ट कर सकते हैं.

ये डिवाइस आपके लिए सर्च कर सकता है. इतना ही नहीं AI पावर्ड मैसेजिंग आपकी टोन में किसी मैसेज को क्राफ्ट भी कर सकती है. इसमें आपको म्यूजिक एक्सपीरियंस भी मिलेगा. Ai Pin डिवाइस Humane OS पर काम करता है.

इसमें आपको कोई भी ऐप नहीं मिलता है. ये डिवाइस अच्छी तरह से आपकी जरूरतों को समझता है और आपकी सुविधा के मुताबिक इंस्टैंट सर्विसेस से कनेक्ट करता है.

Ai Pin हमेशा आपको नहीं सुनता है, बल्कि इसे एक्टिवेट करने के लिए आपको टच पैड को ड्रैग करना होगा और फिर टैप करना होगा. ये किसी प्रोजेक्टर की तरह तमाम डिटेल्स को आपके हाथ पर भी प्रोजेक्ट कर सकता है. इसके लिए डिवाइस में लेजर की सुविधा दी गई है. कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन- Eclipse, Equinox और Lunar में लॉन्च किया है.

कितनी है कीमत?

इसका वजन 34 ग्राम है और इसमें बैटरी बूस्टर एक्सेसरीज मिलती है. ये डिवाइस Snapdragon प्रोसेसर पर काम करता है, लेकिन प्रोसेसर का नाम नहीं बताया गया है. इसकी कीमत 699 डॉलर (लगभग 58 हजार रुपये) रखी गई है.

इसके साथ आपको 24 डॉलर का मंथली सब्सक्रिप्शन भी खरीदना होगा, जिसमें आपको एक फोन नंबर और डेटा कवरेज मिलेगी. ये डिवाइस अगले साल से लोगों के शिप होना शुरू होगा. 16 नवंबर से इसे प्रीऑर्डर किया जा सकता है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yeti Narasimhanand

हिंदुओं बस मुझे याद रखना : महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद

November 16, 2023
Chirag vs PK

बिहार सियासत का नया रंग… चिराग का ‘थर्ड फ्रंट’ बनाम पीके का ‘जन सुराज’ – कौन मारेगा बाजी ?

June 23, 2025
wcl

वेस्टर्न कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड में वेंडर डेवेलपमेंट प्रोग्राम

November 20, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.