Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

सात समंदर पार की दोस्ती की चाहत में ठगी गई महिला, जानिए पूरा मामला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 29, 2023
in जुर्म
A A
Fraud
23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: आज कल सीमा-सचिन, अंजू-नसरुल्लाह जैसे सरहद पार के प्रेमियों की कहानी को कभी खूबसूरती से तो कभी सनसनीखेज बनाकर लोगों के सामने परोसा जा रहा है। यह कहानियां इंटरनेट पर भी काफी वायरल हो रही हैं, जिनका असर लोगों पर पड़ने लगा है। कुछ ऐसा ही मामला यूपी के अमरोहा से सामने आया है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक महिला सिपाही के साथ साइबर ठग ने खुद को यूके (यूनाइटेड किंगडम) निवासी बताकर इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस दौरान ठग ने महिला को भारत में आकर रहने का झांसा दिया। इसके बाद दो खातों में 9 लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

इन्हें भी पढ़े

idfc first bank fraud

IDFC First बैंक फ्रॉड : कौन हैं वो 6 IAS अधिकारी जिन्हें बनाया गया आरोपी?

September 3, 2026
Journalist's bike number plate was used fraudulently

पत्रकार की बाइक नंबर प्लेट का हुआ फर्जी इस्तेमाल, एसएसपी मथुरा से एफआईआर की मांग

August 5, 2026
Delhi Police

CJP प्रोटेस्ट: कई बड़े इन्फ्लुएंसर्स-यूट्यूबर्स के खिलाफ होगा एक्शन!

August 1, 2026
कुलगाम में आतंकी हमला

कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला: छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की गोली मारकर हत्या

August 1, 2026
Load More

जिले में तैनात महिला सिपाही की इंस्टाग्राम पर आईडी है। दो जुलाई को उसकी बात एलेक्स कार्लोस नाम के व्यक्ति से शुरू हुई थी। इस दौरान एलेक्स कार्लोस ने महिला सिपाही से कहा कि वह भारत आ रहा है और वहीं घर लेकर रहेगा। इस दौरान महिला सिपाही ने अपना वाट्सएप नंबर भी दे दिया।

मुंबई एयरपोर्ट का अधिकारी ने किया था फोन

वाट्सएप पर भी दोनों की बात होती थी। 12 जुलाई को महिला सिपाही के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का अधिकारी बताया। साथ ही कार्लोस से भी बात कराई। कार्लोस ने बताया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पर आ गया है। उसके पास 65 हजार पाउंड है, जिन्हें भारतीय मुद्रा में बदलने में दिक्कत आ रही है। लिहाजा, कुछ पैसे की जरूरत है। इसके लिए कार्लोस ने दो अकाउंट नंबर भी दिए।

कई बार में ट्रांसफर कराई गई राशि

झांसे में आई महिला सिपाही ने 12 जुलाई से लेकर 14 जुलाई तक मुंबई स्थित आईडीबीआई बैंक की शाखा में लतिका राय के खाता नंबर 1270104000081555 तथा पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई शाखा में संजय बर्मन के खाता नंबर 7870000100031531 में नौ लाख 35 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह धनराशि उसने कार्लोस के बार-बार पैसे मांगने पर कई बार में ट्रांसफर की।

व्हाट्सएप कॉल पर करता रहा बात

इस दौरान आरोपी युवक महिला सिपाही से बार-बार व्हाट्सएप कॉल पर बात करता रहा और खुद को एयरपोर्ट अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार करने व पैसों की मांग करने की बात करता रहा। बाद में उसने 11 लाख 35 हजार रुपये की और मांग की। महिला सिपाही को शक हुआ तो उसने तहरीर दे दी।

उसके बाद आरोपी ने बात करना बंद कर दिया। सीओ विजय कुमार राणा ने बताया कि महिला सिपाही के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tejashwi Yadav

कांग्रेस को बिहार में खतरा क्यों मानने लगे हैं तेजस्वी यादव?

February 26, 2023
Special status of Bihar

चर्चा का विषय बन गया है ‘बिहार विशेष राज्य का दर्जा’!

July 18, 2024
holi

पहाड़ों के रंग में रंगी दिल्ली, रंग और राग की होली!

March 24, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मामाजी की पत्रकारिता सिखाती है कलम का धर्म
  • पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’
  • 5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.