Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर दिल्ली में शोभायात्रा और भंडारे का आयोजन करेगी ‘आप’

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 21, 2024
in दिल्ली
A A
विधायक दिलीप पांडे
19
SHARES
624
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अयोध्या में 22 जनवरी को होने जा रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली भी तैयार है। सीएम अरविंद केजरीवाल के प्रेरणा और निर्देश में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को भी राममयी बनाने की तैयारी कर ली है। इसके लिए 22 जनवरी को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुंदरकांड, शोभायात्रा, आरती, प्रसाद वितरण समेत कई तरह के आयोजन किए जाएंगे। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने बताया कि जहां पूरा देश भगवान राम के स्वागत की तैयारी कर रहा है। वहीं, इसमें दिल्ली वाले भी पीछे नहीं है। जहां एक तरफ दिल्ली में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। वहीं, 22 जनवरी को पार्टी के सभी मंत्री, विधायक, पार्षद, नेता, कार्यकर्ता भगवान राम के स्वागत में किए जा रहे भंडारे, प्रसाद वितरण, शोभायात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने रविवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर दिल्ली में पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने रामायाण के एक श्लोक ‘‘आदौ रामतपोवनादि गमनं हत्वा मृग कांचनम्। वैदेही हरणं जटायु मरणं सुग्रीवसंभाषणम्। बालीनिर्दलनं समुद्रतरणं लंकापुरीदाहनम्। पश्चाद्रावण कुंभकर्णहननं एतद्धि श्री रामायणम।।’’ का उदाहरण देत हुए कहा कि भगवान राम मानवता के आदर्श हैं, जिनसे पूरा देश मनुष्यता की प्रेरणा लेता है। ऐसे रघुकुल में जन्मे भगवान श्रीराम के आगमन में पूरा देश राममय हुआ पड़ा है। पूरा देश कतारबद्ध हाथ जोड़कर भगवान श्रीराम का स्वागत कर रहा है। वहीं, इस पुण्य प्रदायनी प्रक्रिया में दिल्ली वाले भी पीछे नहीं है।

इन्हें भी पढ़े

fire service

दिल्ली में आग से निपटने के लिए फायर सर्विस का नया प्लान!

June 28, 2026
Delhi Traffic

दिल्ली की मंडियों को मिलेगी जाम और बेतरतीब ट्रैफिक से मुक्ति, MCD ने राहत देने बनाया यह धांसू प्लान

June 27, 2026
cm rekha gupta

दिल्ली की महिलाओं को ‘सुरक्षा कवच’ देने जा रही रेखा सरकार!

June 27, 2026
Delhi University

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, 67 कॉलेज और 73 कोर्स में होगा दाखिला

June 27, 2026
Load More

विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली भी भगवान राम के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। जहां एक तरफ दिल्ली की सभी विधानसभाओं में विगत मंगलवार को संकट मोचन बजरंगी बली की अराधना के लिए सुंदरकांड का पाठ कराया गया। वहीं, मंगलवार को जब अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है उस दौरान दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में अलग-अलग आयोजन किए जा रहे हैं। इस सुखद और सौभाग्यशाली अवसर पर दिल्ली की 70 विधानसभाओं में से 44 में कई जगहों पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। करीब 7 जगहों पर भगवान राम के आगमन पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। वहीं, 3 विधानसभाओं में फिर से सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। वहीं, 16-17 विधानसभाओं में आरती के बाद फल प्रसाद के वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। यानी पूरी दिल्ली में सभी 70 विधानसभाओं में कई जगहों पर आरती, सुंदरकांड, शोभायात्रा, फल प्रसाद वितरण का कार्य़क्रम रखा गया है।

विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि पूरी दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करती है कि उनके अथक प्रयास से तीर्थयात्रा योजना के तहत दिल्ली से अयोध्या तक रामलला के दर्शन को जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाएंगी। भगवान श्रीराम किसी एक राजनैतिक दल के नहीं हैं। वह पूरे देश की मर्यादा के सर्वाेच्च प्रतिमान हैं। वह मनुष्यता को विभुषित करने वाले भारतीय सभ्यता के सबसे बड़े आदर्श हैं। ऐसे में उनके दर्शन करने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जरूर जाएंगे और पार्टी के सभी नेता कतारबद्ध होकर सपरिवार जरूर जाएंगे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Yamuna water

दिल्ली : सितंबर में आती थी बाढ़, फिर जुलाई में क्यों नाराज हुई यमुना!

July 13, 2023
DUSU elections clash

DUSU चुनाव के बीच छात्र संगठनों में झड़प, ABVP और NSUI संगठन के छात्र आपस में भिड़े!

September 18, 2025

जलभराव से मुक्ति की दिशा में योगी सरकार का महत्वपूर्ण कदम

April 23, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.