Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home जुर्म

व्यवसायी पर एक्ट्रेस हनी रोज ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तार

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 8, 2025
in जुर्म, मनोरंजन
A A
honey rose
17
SHARES
578
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

कोच्चि: यौन उत्पीड़न केस की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने बुधवार को मामले के आरोपी प्रमुख व्यवसायी बॉबी चेम्मनूर को हिरासत में ले लिया है। यौन उत्पीड़न का यह मामला मलयालम एक्ट्रेस हनी रोज ने दर्ज कराया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। कोच्चि नगर पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि चेम्मनूर को वायनाड से हिरासत में लिया गया है।

बॉबी चेम्मनूर पेशे से जौहरी हैं। उनके खिलाफ अभिनेत्री हनी रोज द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए कोच्चि सेंट्रल थाने के सर्किल इंस्पेक्टर के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया था। अभिनेत्री की शिकायत के बाद चेम्मनूर पर गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इन्हें भी पढ़े

Ajay Devgn -Tom Cruise

अजय देवगन ने दी टॉम क्रूज को टक्कर, ‘दृश्यम 3’ ने की इन हॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा कमाई

October 5, 2026
movies

ऑनलाइन पर नई फिल्मों-सीरीज का आया तूफान, ये वीकेंड होगा धमाकेदार

September 26, 2026
Paradise

द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस तूफान, धमाल 4 समेत इन 15 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

September 25, 2026
hanuman ansh

2 अक्टूबर का टेस्ट पास कर पाएगी ‘हनुमान अंश’?

September 24, 2026
Load More

अपनी शिकायत में रोज ने चेम्मनूर पर उनके खिलाफ ‘‘बार-बार अश्लील’’ टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए रोज ने कहा कि यह उनके लिए राहत का अहसास कराने वाला दिन है। एक समाचार चैनल से बात करते हुए रोज ने कहा कि उन्होंने इस मामले को केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के समक्ष उठाया था, जिन्होंने उन्हें दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख अभिनेत्री

हनी रोज वर्घीज मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की एक प्रमुख अभिनेत्री हैं। उन्होंने तमिल और तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया है। हाल ही में वह 2023 की एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘वीरा सिम्हा रेड्डी’ में नंदमुरी बालकृष्ण के साथ नजर आई थीं। रविवार को हनी रोज ने एक फेसबुक पोस्ट में किसी व्यक्ति पर उनका पीछा करने और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। 33 वर्षीय अभिनेत्री ने उस समय व्यक्ति की पहचान नहीं बताई थी।

हालांकि, विवाद तब बढ़ गया जब उनके पोस्ट पर कई लोगों ने आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। इस पर अभिनेत्री ने पुलिस का रुख किया। कोच्चि सेंट्रल पुलिस ने 30 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। मंगलवार को हनी रोज ने एक नए सोशल मीडिया पोस्ट में बॉबी चेम्मनूर का नाम सार्वजनिक करते हुए कहा, “मैंने आपके (चेम्मनूर) द्वारा की जा रही अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ एर्नाकुलम सेंट्रल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। मैं ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करूंगी जो आपकी सोच का समर्थन करते हैं। आप अपनी दौलत पर भरोसा कर सकते हैं, लेकिन मुझे भारतीय न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास है।”

बॉबी चेम्मनूर का बचाव

ज्वेलरी ब्रांड के मालिक और लाइफ विजन चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक बॉबी चेम्मनूर ने अभिनेत्री के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा, “वह मेरी दो उद्घाटन समारोहों में शामिल हुई थीं। हमने वहां डांस किया और मजाकिया बातें कीं। उस समय उन्हें किसी बात से आपत्ति नहीं थी। और अब महीनों बाद उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।” चेम्मनूर की वेबसाइट के अनुसार, उन्होंने अप्रैल 2014 में कासरगोड से तिरुवनंतपुरम तक 812 किलोमीटर की मैराथन पूरी की थी, जिसका उद्देश्य “दुनिया का सबसे बड़ा ब्लड बैंक” स्थापित करना था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

5 राज्यों का चुनावी रण: बंगाल में ममता की अग्निपरीक्षा, असम में बीजेपी की हैट्रिक की चुनौती, दक्षिण में क्षेत्रीय दलों की साख दांव पर

March 15, 2026
BJP president JP Nadda

तीन-एक से भाजपा की जीत

June 14, 2022
Musical Gunj

छठ के पावन अवसर म्यूजिकल गुंज ने ‘हे दीनानाथ’ ऑडियो-वीडियो गीत का किया विमोचन

November 13, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हरिद्वार कुंभ : सिंहद्वार से दर्शनानंद द्वार तक संवरेगा मार्ग, सौर रोशनी से जगमग होंगे प्रमुख रास्ते
  • परिवहन और एमएसएमई क्षेत्र के लिए केंद्रीय सरकार का बड़ा एलान, कैसे होगा फायदा?
  • HAL ने तैयार किया 2000वां एयरो इंजन, राजनाथ सिंह ने दी ‘शक्ति’ की नई सौगात

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.