Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

चीन के बाद वियतनाम पर भारत की नजर टेढ़ी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 13, 2025
in विश्व, व्यापार
A A
India-Vietnam
10
SHARES
320
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्‍ली. भारत ने वियतनाम से आयातित ‘हॉट रोल्ड फ्लैट स्टील’ उत्पादों पर पांच साल के लिए 121.55 डॉलर प्रति टन का डंपिंग रोधी शुल्क लगा दिया है. इस कदम का उद्देश्य घरेलू विनिर्माताओं को सस्ते आयात से बचाना है. वित्त मंत्रालय ने गुरुवार को जारी अधिसूचना बताया कि व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने यह शुल्क लगाने की सिफारिश की थी. अधिसूचना के तहत लगाया गया डंपिंग-रोधी शुल्क इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से 5 वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा

दरअसल, देश में स्‍टील की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. ऑटो और रियल एस्‍टेट सेक्‍टर को स्‍टील की जरूरत लगातार बढ़ रही है, जबकि उत्‍पादन इसके मुकाबले कम हो रहा है. पिछले कुछ साल में स्‍टील की डिमांड 8 से 10 फीसदी की दर से बढ़ रही है और उत्‍पादन की ग्रोथ रेट इससे कम है. इसी गैप को पूरा करने के लिए दक्षिण कोरिया, चीन और वियतनाम समेत कई देशों से स्‍टील का आयात होता है. पिछले वित्‍तवर्ष में ही वियतनाम से करीब 10 लाख टन स्‍टील का आयात किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 50 करोड़ डॉलर के आसपास है. अब सरकार ने 122 डॉलर यानी करीब 11 हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से एंटी डंपिंग शुल्‍क लगा दिया है.

इन्हें भी पढ़े

wheat export

गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन

August 24, 2026
S Jaishankar met Putin

पुतिन से मिले एस जयशंकर, कहा- BRICS समिट में स्वागत के लिए तैयार हैं!

August 24, 2026
Post Office

FD जैसी पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाएं पैसा, मिलेगा तगड़ा मुनाफा!

August 22, 2026
AI model 'Param-2

रोटी, कपड़ा और मकान के बाद क्या अब AI बन रहा असल जरूरत!

August 21, 2026
Load More

क्‍या होता है एंटी डंपिंग शुल्‍क

सरकार घरेलू उत्‍पादकों को विदेशी आयात से बचाने के लिए एंटी डंपिंग शुल्‍क लगाती है. कई देशों में स्‍टील का उत्‍पादन हमारे देश के मुकाबले सस्‍ता होता है. जाहिर है कि वे अपने प्रोडक्‍ट को कम कीमत पर हमारे देश में निर्यात करना चाहते हैं और देश के भीतर भी तमाम मैन्‍युफैक्‍चरिंग कंपनियां कम कीमत पर मिलने वाले स्‍टील का आयात करती हैं. इससे घरेलू उत्‍पादकों को नुकसान पहुंचता है. जाहिर है कि सरकार इस नुकसान से बचाने के लिए आयात किए जा रहे स्‍टील पर ही एंटी डंपिंग शुल्‍क लगा देती है. इससे विदेशी स्‍टील के घरेलू खरीदारों पर इसका बोझ बढ़ जाता है और उनके लिए विदेशी स्‍टील की कीमत घरेलू स्‍टील के मुकाबले महंगी हो जाती है. इससे वह आयात छोड़कर वापस अपने देश में उत्‍पादित हो रहे स्‍टील की खरीदारी करते हैं.

कितने देशों पर लगा है एंटी डंपिंग शुल्‍क

भारत ने स्‍टील आयात को लेकर विश्‍व व्‍यापार संगठन के नियमों के मुताबिक करीब 12 देशों पर एंटी डंपिंग शुल्‍क लगाया है. इससे भारतीय कंपनियों जैसे टाटा स्‍टील और जेएसडल्‍ब्‍यू स्‍टील को बाजार हिस्‍सेदारी बढ़ाने में मदद मिली है. एंटी डंपिंग शुल्‍क लगाने से पिछले वित्‍तवर्ष में स्‍टील आयात में करीब 20 से 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. अभी तक भारत ने चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, वितयनाम, रूस, ब्राजील, इंडोनेशिया, यूरोपीय संघ, मलेशिया, ताइवान, थाईलैंड और उत्‍तर कोरिया पर एंटी डंपिंग शुल्‍क लगाया है.

एंटीडंपिंग शुल्‍क से कितना पैसा कमाया

भारत हर साल सिर्फ स्‍टील ही नहीं अन्‍य चीजों पर भी एंटी डंपिंग शुल्‍क लगाता है और पैसे कमाता है. वैसे तो यह घरेलू उद्योगों को बचाने के लिए लगाया जाता है, लेकिन वसूल किया गया शुल्‍क आयात शुल्‍क में ही जुड़ जाता है. भारत ने पिछले तीन वित्‍तवर्ष में करीब 9 हजार करोड़ रुपये एंटी डंपिंग शुल्‍क से जुटाए हैं. इसमें सबसे ज्‍यादा 3,500 करोड़ रुपये 2024-25 में जुटाया गया है. इससे पहले के वित्‍तवर्ष में 3 हजार करोड़ और उससे पहले 2.5 हजार करोड़ का एंटी डंपिंग शुल्‍क मिला था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
BJP MP Etela Rajender will participate in 'Mahakauthing', a grand celebration

दक्षिण भारत में देवभूमि की संस्कृति का भव्य उत्सव ‘महाकौथिंग’ में शामिल होंगे बीजेपी सांसद एटेला राजेंद्र

December 27, 2025
एचएमटी

जिससे पूरा देश देखता था समय, अब वह बन गई इतिहास!

April 22, 2023
Modi government

तीसरा कार्यकाल: मोदी सरकार से उम्मीदें बरकरार, बड़ा लक्ष्य बड़ी चुनौतियां!

June 10, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • चोटिल कलाई से ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, तोड़ा धोनी और गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड
  • गेहूं निर्यात पर भारत सरकार का बड़ा फैसला, सालों बाद हटाया बैन
  • रेलवे का बड़ा फैसला, अब 24 कोच के साथ दौड़ेंगी ट्रेनें, वेटिंग लिस्ट होगी खत्म

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.