Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

एयरलाइन स्टाफ ने एक शब्द को सुनने में कर दी गलती, ब्लास्ट के खतरे से एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 10, 2022
in राज्य
A A
amphibious plane
19
SHARES
625
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हवाई यात्रा के दौरान ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत होती है क्योंकि एक बार विमान के उड़ान भरने के बाद किसी गलती की गुजाइश नहीं रहती है. ऐसा ही एक प्राइवेट एयरलाइन के साथ हुआ जिसके एक कर्मचारी ने गलती से ‘बैलस्ट’ (Ballast) शब्द को ‘ब्लास्ट’ (Blast) समझ लिया. फिर क्या था मध्य प्रदेश के भोपाल की राजा भोज एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया और सिक्योरिटी अलर्ट बढ़ा दिया गया. यह घटना गुरुवार की सुबह की है जब भोपाल से आगरा के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट से पहले अलर्ट घोषित किया गया था.

‘बैलस्ट’ को समझा ‘ब्लास्ट’
एयरलाइन के बयान में अधिकारी ने बताया कि सुबह 09.25 बजे इंडिगो के टिकट काउंटर पर आगरा के लिए जाने वाली उड़ान 6ई-7931 को ‘बैलस्ट’ के बारे में पूछताछ करने के लिए फोन आया, जिसे इंडिगो के कर्मचारी ने ‘ब्लास्ट’ समझ लिया. इसके बाद बीएटीसी (बम खतरा जांच कमेटी) को बुलाया गया और तथ्यों का विश्लेषण करने के बाद उसने फोन कॉल को नॉन-स्पेसिफिक घोषित कर दिया.

इन्हें भी पढ़े

pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
CM धामी

PM मोदी के 25 साल के सफर पर हरिद्वार में खास पूजा, CM धामी ने मां गंगा से की ये प्रार्थना

October 12, 2026

बलिया-आरा बाईपास का शिलान्यास करने सिताबदियारा आएंगे नितिन गडकरी!

October 12, 2026
High Court

रेत खनन और परिवहन विवाद में हाईकोर्ट का फैसला; याचिका खारिज, याचिकाकर्ता पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

October 12, 2026
Load More

एयरपोर्ट के डायरेक्टर अमृत मिंज ने कहा कि जैसे ही हवाई अड्डे पर इमरजेंसी घोषित की गई, सभी सुरक्षा प्रणालियां सक्रिय हो गईं. उन्होंने कहा, ‘दुर्भाग्य से एक तेज गति वाला वाहन टायर किलर के बीच से गुजर रहा था, तभी टायर किलर का इमरजेंसी स्विच एक्टिव हो गया और वाहन को अवरुद्ध कर दिया.’ उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट मैनेजमेंट इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण हुई असुविधा और नुकसान के लिए खेद जताता है. उड़ान के लिए विमान में अगर पर्याप्त यात्री नहीं होते हैं तो विमान में लोड जोड़ने के लिए बैलस्ट (अतिरिक्त वजन) शब्द का इस्तेमाल किया जाता है.

नौकरी पर नई थी महिला स्टाफ

हवाई अड्डे के एक कर्मचारी ने शुक्रवार को बताया कि चूंकि महिला कर्मचारी हाल ही में नौकरी में आई थी, इसलिए वह बैलस्ट और ब्लास्ट के बीच उच्चारण के फर्क को समझने में असमर्थ रही, जिससे यह कंफ्यूजन पैदा हुआ. उन्होंने कहा कि फोन कॉल कंपनी के गुड़गांव ऑफिस से आई थी. साथ ही उन्होंने कहा कि ‘बैलस्ट’ विमानन उद्योग में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है, लेकिन एक नया या आम आदमी के लिए दोनों शब्दों के बीच अंतर को समझना मुश्किल है. उन्होंने कहा कि इस मामले में अब तक संबंधित कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
WCL

वेकोलि की प्रमुख पहल ‘तेजस’ का शुभारंभ

September 24, 2025
Republic Day

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा 75 वां गणतंत्र दिवस

January 26, 2024
israel-iran war

‘पहले इजरायल रोके हमले’ घुटनों पर ईरान, लगाईं नेतन्याहू से युद्धविराम की गुहार !

June 15, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • द‍िल्‍ली में ब‍िजली सब्‍स‍िडी के ल‍िए बदले न‍ियम, अब आधार हुआ अन‍िवार्य
  • दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सीएम रेखा गुप्ता ने आईसीसीसी का किया निरीक्षण
  • भारत के डिजिटल पेमेंट में दिखेगी इन्क्लूसिव टेक्नोलॉजी की असली ताकत: पीएम मोदी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.