Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

अन्नामलाई की प्रतिज्ञा, तब तक चप्पल नहीं पहनूंगा जब तक…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 26, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
annamalai bjp
18
SHARES
589
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

चेन्नई: चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी में छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात ने तमिलनाडु की सियासत में उबाल ला दिया है. गुरुवार को घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इनमें पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन और उपाध्यक्ष कारू नागराजन भी शामिल हैं. सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. तमिलनाडु बीजेपी के प्रमुख के अन्नामलाई ने सत्तारूढ़ डीएमके सरकार को आड़े हाथों लिया. अन्नामलाई बेहद गुस्से में नजर आए, उन्होंने अपने जूते उतार दिए और कहा कि जब तक राज्य से डीएमके सरकार नहीं गिर जाती, वह जूते नहीं पहनेंगे.

अन्नामलाई ने शुक्रवार को, कोयंबटूर में अपने आवास के बाहर खुद को छह बार कोड़े मारने का वादा भी किया ताकि ‘सभी बुराइयों को खत्म किया जा सके.’ उन्होंने यह भी कहा कि वह राज्य में भगवान मुरुगन के सभी छह पवित्र धामों में जाने के लिए 48 दिनों तक उपवास रखेंगे.

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी

September 13, 2026
CM Dhami

युवा ही देश और उत्तराखंड का भविष्य, 2.67 लाख विद्यार्थियों ने भेजे विचार : CM धामी

September 13, 2026
seva sankalp abhiyan

उत्तराखंड : 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, एक महीने तक चलेंगे 11 बड़े कार्यक्रम

September 12, 2026
cm dhami

हरिद्वार का ऋषिकुल बनेगा आयुर्वेद-योग का बड़ा केंद्र, धामी ने दिया ये प्लान

September 12, 2026
Load More

मैं चप्पल नहीं पहनूंगा: अन्नामलाई

तमिलनाडु बीजेपी चीफ ने कहा, ‘जब तक डीएमके सरकार को उखाड़ फेंका नहीं जाता, मैं नंगे पैर चलूंगा. मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस सब पर गौर करें.’ उन्होंने आगे कहा: ‘हमेशा की तरह, हम चुनाव जीतने के लिए पैसे नहीं देंगे. हम बिना पैसे बांटे चुनाव लड़ेंगे. जब तक डीएमके सरकार नहीं चली जाती, मैं चप्पल नहीं पहनूंगा.’

अन्नामलाई का रौद्र रूप अन्ना यूनिवर्सिटी में 19 वर्षीय छात्रा के यौन शोषण के मामले पर बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखा. उन्होंने मामले में एफआईआर लीक करने के लिए पुलिस पर भी निशाना साधा, जिससे 19 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र की पहचान जाहिर हो गई.

‘अपराधी को बचा रही पुलिस’

अन्नामलाई ने आरोप लगाया कि अन्ना यूनिवर्सिटी यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी ज्ञानशेखरन जैसे बार-बार अपराध करने वाले व्यक्ति का नाम पुलिस की उपद्रवी सूची में नहीं है, क्योंकि उसका डीएमके नेताओं से संबंध है. उन्होंने दोहराया कि मामले में आरोपी डीएमके का कार्यकर्ता है और उन्होंने इसके सबूत भी पेश किए. उन्होंने 37 वर्षीय ज्ञानशेखरन को डीएमके नेताओं से जोड़ते हुए और भी तस्वीरें और पर्चे पेश किए.

चेन्नई में सनसनी

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में बुधवार सुबह अन्ना यूनिवर्सिटी परिसर में एक छात्रा के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी. पुलिस ने इस मामले में 37 वर्षीय एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. अधिकारियों ने बताया था कि आरोपी की पहचान सड़क किनारे बिरयानी बेचने वाले ज्ञानशेखरन के रूप में हुई थी. यह घटना अलसुबह उस समय हुई थी, जब पीड़िता और उसका पुरुष मित्र पास के चर्च में प्रार्थना में भाग लेने के बाद यूनिवर्सिटी कैंपस में लौट रहे थे. दोनों को एक सुनसान जगह पर दो लोगों ने रोक लिया था. हमलावरों ने छात्र के साथ मारपीट की और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
pregnant

उत्तराखंड : अतिथि शिक्षिकाओं को भी मिलेगा मातृत्व अवकाश, आदेश जारी

September 7, 2024
पहल

पहल मीडिया ग्रुप और सर्व सृजन वेलफेयर ट्रस्ट ने मिलकर झुग्गी में बांटी महिलाओं को साड़ियां

March 6, 2023
WCL

वेकोलि की प्रमुख पहल ‘तेजस’ का शुभारंभ

September 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS : पीएम मोदी बोले- अपने तीसरे दशक में जाने वाला है ब्रिक्स, चीन को मिली अगली मेजबानी
  • आज दुनिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है, संकट किसी एक इलाके तक सीमित नहीं : पीएम मोदी
  • भारत को तोड़ने वाले UK के होंगे 3 टुकड़े?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.